Skip to main content

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

24 december ko Mangal Ka Mesh Rashi Mai Rashifal

 दिसम्बर में कब करेंगे मंगल मेष राशि में प्रवेश, जानिए १२ राशियों का राशिफल, ज्योतिष भविष्यवाणी. 

मंगल जो की एक शक्तिशाली ग्रह है, उर्जा से सम्बन्ध रखता है, ताकत से सम्बन्ध रखता है, जोश से सम्बन्ध रखता है| ये मीन राशि से अपने स्व राशि मेष में प्रवेश करेंगे २४ दिसम्बर २०२० को लगभग ११:४२ मिनट पे और २१ फ़रवरी २०२१ तक इसी में रहेंगे |

24 december ko Mangal Ka Mesh Rashi Mai Rashifal
24 december ko Mangal Ka Mesh Rashi Mai Rashifal

मंगल का अपने स्व राशि में प्रवेश करना इनको और ज्यादा शक्तिशाली बना देगा और इसका प्रभाव सभी राशी वालो पर होगा | ज्योतिष में मंगल ग्रह से हम देखते हैं व्यक्ति के साहस को, जोश को, भूमि लाभ को, शारीरिक शक्ति, भाई आदि को | अतः सम्बंधित क्षेत्रो में अनेको बदलाव देखने को मिलेंगे जिसे हम www.jyotishsansar.com के इस लेख में जानेंगे |

इसी के साथ कुंडली में जिस भाव में मंगल बैठा है उस से सम्बंधित क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभाव डालेगा |

आइये जानते हैं १२ राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन होगा मंगल के अपने स्व राशि में प्रवेश करने पर :

Watch video here : 

मेष राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

 मेष राशि में ही मंगल का प्रवेश करेगा, मेष मंगल की स्व राशि है जिससे ये काफी शक्तिशाली होगा और इसका प्रभाव मेष राशि वालो पर विशेष पड़ेगा| आपके अन्दर आत्मविश्वास बढेगा, जोश बढेगा, कार्यो को आप दुसरो की अपेक्षा ज्यादा अच्छी तरह और सुचारू रूप से कर पायेंगे| 

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की कहीं जोश में आप होश ना खो दे, मंगल के कारण क्रोध भी बढेगा जिससे अपने आपको बचाना होगा अन्यथा नुकसान दे सकता है |

भूमि और वाहन लाभ के योग बनेंगे, अगर आप कुछ समय से घर या वाहन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो आने वाले कुछ महीनो में आप अवश्य ले पायेंगे |

अगर आप विवाह के लिए किसी साथी की तलाश में है तो ये सपना भी आपका पूरा होगा| लव लाइफ में भी काफी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे, आप पहले से ज्यादा खुश रह पाएंगे अपने प्रेमी के साथ | 

स्वास्थ्य की बात करे तो आपको अपने खाने पीने में विशेष सावधानी बरते अन्यथा पेट रोग के कारण परेशान हो सकते हैं| साथ ही गुप्तांगो का भी विशेष ध्यान रखे | अनैतिक संबंधो से बचे |

अगर मंगल कुंडली में ख़राब है तो अवश्य ज्योतिष से परामर्श ले |



वृषभ राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

वृषभ राशि  में पहले से ही राहू विराजमान है , अब मंगल के मेष राशि में जाने से वृषभ राशि वालो के खर्चे बढ़ सकते हैं परन्तु ये नहीं कह सकते की ये खर्चे अनावश्यक होंगे| आप घर को व्यवस्थित करने में खर्चे कर सकते हैं, वाहन को बदलने में खर्चे कर सकते हैं | 

भाई बहनों से भी आपके सम्बन्ध अच्छे बनेंगे साथ ही काम काज को बढाने के लिए यात्राओं के योग भी बनेंगे | शत्रु परास्त होंगे जिससे मन में उत्साह बढेगा | 

प्रेम संबंधो में खटास आ सकती है जिसके कारण परेशां रह सकते हैं अतः  ध्यान रखे | विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा, आप मन लगाके पढ़ाई कर पाएंगे और परीक्षा में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे |

स्वास्थ्य की बात करे तो आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी | खान पान में असावधानी से गंभीर रोग हो सकते हैं साथ ही साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखने की जरुरत रहेगी | 



मिथुन राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

मिथुन राशि वालो के आय में वृद्धि के योग बनेंगे जिससे मन में उत्साह बढेगा, अगर कोई पुराना कर्जा चला आ रहा है तो उससे मुक्त होने के योग बनेंगे | आपके भूमि में भी निवेश करने के योग बनेंगे | शत्रुओ के द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जाएँगी परन्तु आपका कुछ बिगड़ नहीं पायेंगे | 

अगर आप विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे हैं तो आपको मिलेगा, मित्रो से सहयोग प्राप्त होगा , जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा| स्वास्थ्य सामान्य रहेगा | 

आपके लव लाइफ में भी अचानक से कोई बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है |

विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी आ सकती है  मन को केन्द्रित करने में | 



कर्क राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

कर्क राशि वालो का आत्मबल बढेगा, नौकरी करने वालो के प्रमोशन के योग प्रबल होंगे, व्यापार करने वालो को व्यापार बढाने का मौका मिलेगा | मन में उत्साह और जोश के साथ क्रोध में भी वृद्धि होगी अतः थोडा नियंत्रण रखे | अगर आप मकान, दूकान आदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब आप उसे कर पायेंगे |

अगर आप किसी विषय को लेके निर्णय लेने के लिए काफी समय से सोच रहे हैं तो अब आप निर्णय ले पायेंगे |

लव लाइफ में मन मुटाव बढ़ने के योग बनेंगे, जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | 

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अतः कोई चिंता की बात नहीं है |



सिंह राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

सिंह राशि वाले लोगो को पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनते हैं, पिता के आशीर्वाद से कोई बड़ा कार्य होने के योग बन ते हैं | आप कुछ नया सीखने में भी समय व्यतीत कर सकते हैं | आप अपने ज्ञान का सही उपयोग अब कर पायेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी |

लव लाइफ में भी आपके काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा, आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे और अगर आप किसी को चाहते हैं तो उन्हें इजहार भी कर पायेंगे | 

जीवन साथी से आप को भावनात्मक साथ मिलेगा जिससे आपको अच्छा लगेगा | 

अगर आप नौकरी की तलाश में है तो बहुत अच्छे योग बनेंगे , व्यापार करते हैं तो उसे बढाने के योग भी अच्छे बनेंगे | 

स्वास्थ्य उपर निचे हो सकता है अतः थोडा ध्यान रखियेगा |



कन्या राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

कन्या राशि वालो के भी संपत्ति बढ़ने के योग बनते हैं | आपके पराक्रम में बहुत बढेगा जिससे आप जोखिम भरे काम भी कर पायेंगे, अपने व्यापार को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए नए जोखिम आप ले सकते हैं और आपके आय के स्त्रोत भी खुलेंगे |

आप काफी यात्राएं कर सकते हैं काम काज को लेके | 

जीवन साथी के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है, लव लाइफ में भी परेशानी आ सकती है जिसके कारण मन में अशांति बढ़ सकती है | स्वास्थ्य में अचानक बदलाव हो सकता है अतः सावधान रहना चाहिए | 



तुला राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

तुला राशि वालो के जीवन में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा | आपके अन्दर कुछ कर गुजरने का जज्बा जागेगा, मन में उत्साह जागेगा, आत्मबल बढेगा, आप अपने जीवन के लिए कुछ अच्छे निर्णय ले पायेंगे | 

परन्तु इसी के साथ आप अन्वाश्यक खर्चा कर सकते हैं दिखावे में जिसके कारण बाद में आप पछता सकते हैं | भाई बहनों और परिवार के साथ आपका अच्छा समय गुजरने के योग बनते हैं जिससे आपको शांति मिलेगी | संपत्ति को लेके विवाद बढ़ सकता है और फिर संपत्ति प्राप्त भी होने के योग बनते हैं | 

लव लाइफ में आपको अपने प्रेमी का अच्छा साथ मिलेगा जिससे मन में शांति मिलेगी | अगर आप विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे हैं तो अब आपके सपने पूरे हो सकते हैं | 

आप अपने परिवार के साथ कहीं घुमने फिरने में जा सकते हैं जिससे जीवन में एक अच्छा बदलाव आएगा |



वृश्चिक राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल स्व राशि में आने से शक्तिशाली होगा जो की काफी अच्छी बात है परन्तु इसके कारण आपमें क्रोध बढेगा अतः आपको व्यवहार करते हुए सावधान रहना होगा | भूमि और वाहन में आपके निवेश बढ़ सकते हैं, आपको बस इतना ध्यान रखना होगा की आप किसी भी हालत में जल्दी में कोई निर्णय ना ले अन्यथा बहुत हानि हो सकती है |

वृश्चिक राशि वाले लोगो के अन्दर वाक्चातुर्यता बढ़ेगी और अपनी बोली के द्वारा आप अपने कार्यो को सफलता पूर्वक कर पायेंगे , अपने काम काज को नई उंचाइयो पर ले जा पाएंगे |

लव लाइफ की बात करे तो हो सकता है की आपके खुद के गुस्से और अपेक्षाओं के कारण कुछ खटास आ जाए | 

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परन्तु सर दर्द की समस्या बढ़ सकती है , हाइपरटेंशन बढ़ सकता है |



धनु राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

अगर आपकी राशि धनु है तो आपके जीवन में बहुत बड़े और अच्छे बदलाव होंगे, आपको नाम, यश की प्राप्ति होगी| आप अपने ज्ञान का भरपूर उपयोग कर पायेंगे जिसके कारण आपका खुद का उत्साह बढ़ेगा | समाज में आपकी एक अलग ही छवि बनेगी जिससे आपको आनंद आएगा | काम बढ़ने के कारण व्यस्तता भी बढ़ेगी | 

हालाँकि कुछ स्थितियों में निर्णय लेने में आपको परेशानी आ सकती है परन्तु फिर भी आप सही निर्णय ले पायेंगे | 

लव लाइफ की बात करे तो अगर आपको किसी साथी की तलाश है तो वो अब मिल सकता है , आगर आपके जीवन में कोई है तो उनके साथ आप अच्छा समय बिता पायेंगे | 

स्वास्थ्य को लेके कोई चिंता की बात नहीं है | 

मकर राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

मकर राशि वालो के जीवन में भूमि और वाहन सुख बढ़ने के बहुत अच्छे योग बनते हैं, अगर आप मकान लेने के लिए प्रयास में हैं तो अब आपका सपना पूरा होगा, अगर आप निवेश के लिए कोई भूमि लेना चाहते हैं तो भी अब आपकी ईच्छा पूरी हो सकती है |

माता के आशीर्वाद से बहुत से रुके कार्य पूरे होंगे | 

काम काज में अचानक से कोई बड़ा बदलाव आ सकता है सकारात्मक रूप से जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी और व्यस्तता भी बढ़ेगी |

लव लाइफ में उतार चढ़ाव बना रह सकता है | जीवन साथी के साथ अच्छा समय आप गुजार पायेंगे | पिताजी के स्वास्थ्य को लेके चिंता बढ़ सकती है | 



कुम्भ राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

कुम्भ राशि वालो के पराक्रम में वृद्धि के साथ ही यात्राओं के योग बढ़ेंगे | काम काज के सिलसिले में आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं जिसके कारण परिवार के साथ कुछ कम समय व्यतीत हो सकता है | 

अगर आप नौकरी की तलाश में है तो प्राप्त होगी, अगर आप व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो वो भी बढेगा | लव लाइफ सामान्य रहेगा | स्वास्थ्य को लेके भी कोई चिंता की बात नहीं है | अनावश्यक खर्चे जरुर बढ़ सकते हैं जिसके कारण मन में चिंता भी बढ़ सकती है | 

मीन राशिफल (जब मंगल प्रवेश करेगा मेष राशि में २४ दिसम्बर, गुरुवार को ) :

मीन राशि वालो के सम्पात्ति बढ़ने के अच्छे योग बनेंगे | साथ ही काम काज भी बढेगा, व्यस्तता भी बढ़ेगी | नाम, यश की प्राप्ति होगी | आपके आय के स्त्रोत भी बढ़ सकते हैं | 

अगर आप किसी प्रेमी की तलाश में है तो आपको मिलेगा, अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो हो सकता है आप उन्हें शादी के लिए प्रोपोज करे | 

नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है जिसके कारण भी व्यस्तता बढ़ेगी | आप नई चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते जायेंगे |

स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव लगा रहेगा परन्तु कोई गंभीर चिंता वाली बात नहीं रहेगी |

अन्वाश्यक विचार आपको परेशां करेंगे जिसके कारण आप चिंता में नजर आ सकते हैं अतः अपने पे निगाह रखे |

पढ़िए १२ भावो के आधार पर क्या फल देगा मंगल 

तो इस प्रकार हमने देखा की जब २४ दिसम्बर को मंगल अपने स्व राशि में प्रवेश करेंगे तो क्या बदलाव लायेंगे मेष, विर्शभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक , धनु, मकर, कुम्भ, मीन राशियों पर | 

अपनी व्यक्तिगत कुंडली दिखाने के लिए आप संपर्क कर सकते हैं और जान सकते हैं :

  • आपके लिए भाग्यशाली रत्न|
  • कौन सी पूजा आपके लिए शुभ रहेगी |
  • कौन सा कैरियर आपके लिए अच्छा रहेगा |
  • जीवन का गोल्डन पीरियड कौन सा रहेगा |
  • विवाह कब होगा |
  • लव लाइफ कैसी रहेगी |
  • कैसे हम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं ज्योतिष का प्रयोग करके |


 दिसम्बर में कब करेंगे मंगल मेष राशि में प्रवेश, जानिए १२ राशियों का राशिफल, Transit of Mars in Aries on 24 december 2020, Rashifal,  ज्योतिष भविष्यवाणी. 

Comments

Popular posts from this blog

om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw

om kleem krishnaya namah benefits in hindi, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र के लाभ और अर्थ, ॐ क्लीं नमः का जाप कैसे करे, क्लीं बीज का रहस्य वशीकरण मंत्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः का रहस्य.  क्लीं बीज मंत्र काली देवी से संबंधित है और बहुत शक्तिशाली है। इस मंत्र के जाप से एक दिव्य आभा और आकर्षण शक्ति विकसित होती है जो दैवीय ऊर्जाओं के साथ-साथ भौतिक सुखों को आकर्षित करने में मदद करती है।  श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और महान व्यक्तित्व, प्रेम, ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक हैं। om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक अद्भुत मंत्र है जो जप करने वाले को सब कुछ प्रदान करने में सक्षम है और इसलिए भक्तों द्वारा दशकों से इसका उपयोग किया जाता रहा है। यह मंत्र देवी दुर्गा के साथ-साथ कृष्ण की भी शक्ति रखता है और इसलिए यह उन सभी के लिए एक दिव्य मंत्र है जो जीवन में जल्द ही सफलता चाहते हैं। "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" एक शक्तिशाली मंत्र है जो आंतरिक आध्यात्मिक ऊर्जा का आह्वान करता है जिसका लगातार जप किया जाता है इसलिए जो लोग आध्यात्मिक विकास चाहते हैं उनके लिए

Suar Ke Daant Ke Totke

Jyotish Me Suar Ke Daant Ka Prayog , pig teeth locket benefits, Kaise banate hai suar ke daant ka tabij, क्या सूअर के दांत का प्रयोग अंधविश्वास है. सूअर को साधारणतः हीन दृष्टि से देखा जाता है परन्तु यही सूअर पूजनीय भी है क्यूंकि भगवान् विष्णु ने वराह रूप में सूअर के रूप में अवतार लिया था और धरती को पाताल लोक से निकाला था. और वैसे भी किसी जीव से घृणा करना इश्वर का अपमान है , हर कृति इस विश्व में भगवान् की रचना है. Suar Ke Daant Ke Totke सूअर दांत के प्रयोग के बारे में आगे बताने से पहले कुछ महत्त्वपूर्ण बाते जानना चाहिए : इस प्रयोग में सिर्फ जंगली सूअर के दांत का प्रयोग होता है. किसी सूअर को जबरदस्त मार के प्रयोग में लाया गया दांत काम नहीं आता है अतः किसी भी प्रकार के हिंसा से बचे और दुसरो को भी सचेत करे. वैदिक ज्योतिष में सूअर के दांत के प्रयोग के बारे में उल्लेख नहीं मिलता है. इसका सूअर के दांत के प्रयोग को महुरत देख के ही करना चाहिए. कई लोगो का मनना है की सुकर दन्त का प्रयोग अंधविश्वास है परन्तु प्रयोग करके इसे जांचा जा सकता है , ऐसे अनेको लोग है जो अपने बच्चो

84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi

उज्जैन मंदिरों का शहर है इसिलिये अध्यात्मिक और धार्मिक महत्त्व रखता है विश्व मे. इस महाकाल की नगरी मे ८४ महादेवो के मंदिर भी मौजूद है और विशेष समय जैसे पंचक्रोशी और श्रवण महीने मे भक्तगण इन मंदिरों मे पूजा अर्चना करते हैं अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए. इस लेख मे उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों की जानकारी दी जा रही है जो निश्चित ही भक्तो और जिज्ञासुओं के लिए महत्त्व रखती है.  84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi आइये जानते हैं उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों के नाम हिंदी मे : श्री अगस्तेश्वर महादेव मंदिर - संतोषी माता मंदिर के प्रांगण मे. श्री गुहेश्वर महादेव मंदिर- राम घाट मे धर्मराज जी के मंदिर मे के पास. श्री ढून्देश्वर महादेव - राम घाट मे. श्री अनादी कल्पेश्वर महादेव- जूना महाकाल मंदिर के पास श्री दम्रुकेश्वर महादेव -राम सीढ़ियों के पास , रामघाट पे श्री स्वर्ण ज्वालेश्वर मंदिर -धुंधेश्वर महादेव के ऊपर, रामघाट पर. श्री त्रिविश्तेश्वर महादेव - महाकाल सभा मंडप के पास. श्री कपालेश्वर महादेव बड़े पुल के घाटी पर. श्री स्वर्न्द्वार्पलेश्वर मंदिर- गढ़ापुलिया