] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shravan Mahine Ki Kalashtmi Kab Hai

Shravan Mahine Ki Kalashtmi Kab Hai, Kalashtmi ko kya kare, Kalashtmi ko kinki pooja hoti hai. श्रावण मास की पावन कालाष्टमी हिंदू धर्म में प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप भगवान काल भैरव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। वर्ष 2026 में 5 अगस्त, बुधवार को श्रावण मास की कालाष्टमी पड़ रही है। श्रावण मास स्वयं भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस माह की कालाष्टमी का आध्यात्मिक महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी 5 अगस्त 2026 को रात में लगभग  8:44 बजे अष्टमी तिथि समाप्त होगी 6 अगस्त 2026 को शाम में लगभग  6:53 बजे Shravan Mahine Ki Kalashtmi Kab Hai  कालाष्टमी का धार्मिक महत्व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान काल भैरव, भगवान शिव के ही एक दिव्य और शक्तिशाली स्वरूप हैं। वे समय (काल), न्याय, धर्म और सुरक्षा के अधिष्ठाता माने जाते हैं। भक्तों का विश्वास है कि कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा करने से भय, नकारात्मक शक्तियों, शत्रुओं और जीवन की बाधाओं से रक्षा होती है...

Shree Hanumad Beesa Ke Fayde

 Hanuman Bisa, श्री हनुमद् बीसा के फायदे , हनुमानजी को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय |

श्री राम भक्त हनुमानजी को प्रसन्न करने का एक अत्यंत ही सरल तरीका है श्री हनुमद् बीसा का पाठ | इसकी सबसे बड़ी विशेषता ये है की ये साधारण भाषा में लिखी गई है जिससे कोई भी भक्ति से इसका पाठ आसानी से कर सकता है | 

श्री हनुमद् बीसा में 20 चौपाई है जिसमे की हनुमानजी से रक्षा के लिए प्रार्थना की गई है,मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना की गई है | 

हनुमद् बीसा के पाठ से हनुमान जी प्रसन्न होतें हैं और अपने भक्त की सभी समस्यों का समाधान करतें हैं.

श्री हनुमद् बीसा की रचना किसने की है ?

Hanumanji के परम भक्त श्री यशपाल जी ने इन चौपाई की रचना की है | 

Hanuman Bisa, श्री हनुमद् बीसा के फायदे , हनुमानजी को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय |
Shree Hanumad Beesa Ke Fayde

Lyrics of Hanumad Beesa || हनुमत् बीसा ||:

|| दोहा ||


राम भक्त विनती करूँ,सुन लो मेरी बात । 

दया करो कुछ मेहर उपाओ, सिर पर रखो हाथ ।।

Listen On YOUTUBE

|| चौपाई ||


जय हनुमन्त, जय तेरा बीसा,कालनेमि को जैसे खींचा ।।१॥ 


करुणा पर दो कान हमारो,शत्रु हमारे तत्क्षण मारो ।।२॥ 


राम भक्त जय जय हनुमन्ता, लंका को थे किये विध्वंसा ।।३ 


सीता खोज खबर तुम लाए, अजर अमर के आशीष पाए ।।४॥ 


लक्ष्मण प्राण विधाता हो तुम,राम के अतिशय पासा हो तुम ।।५॥ 


जिस पर होते तुम अनुकूला, वह रहता पतझड़ में फूला ।।६॥ 

 Hanuman Bisa, श्री हनुमद् बीसा के फायदे , हनुमानजी को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय |

राम भक्त तुम मेरी आशा, तुम्हें ध्याऊँ मैं दिन राता ।।७॥ 


आकर मेरे काज संवारो, शत्रु हमारे तत्क्षण मारो ।।८॥ 


तुम्हरी दया से हम चलते हैं, लोग न जाने क्यों जलते हैं ।।९॥ 


भक्त जनों के संकट टारे, राम द्वार के हो रखवारे ।।१०॥ 


मेरे संकट दूर हटा दो, द्विविधा मेरी तुरन्त मिटा दो ।।११॥ 


रुद्रावतार हो मेरे स्वामी, तुम्हरे जैसा कोई नाहीं ।।१२॥

 Hanuman Bisa, श्री हनुमद् बीसा के फायदे , हनुमानजी को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय |

ॐ हनु हनु हनुमन्त का बीसा, बैरिहु मारु जगत के ईशा ।।१३॥


तुम्हरो नाम जहाँ पढ़ जावे, बैरि व्याधि न नेरे आवे ।।१४॥


तुम्हरा नाम जगत सुखदाता, खुल जाता है राम दरवाजा ।।१५॥


संकट मोचन प्रभु हमारो, भूत प्रेत पिशाच को मारो ।।१६॥


अंजनी पुत्र नाम हनुमन्ता, सर्व जगत बजता है डंका ।।१७॥


सर्व व्याधि नष्ट जो जावे, हनुमद् बीसा जो कह पावे ।।१८॥


संकट एक न रहता उसको, हं हं हनुमंत कहता नर जो ।।१९॥


ह्रीं हनुमंते नमः जो कहता,उससे तो दुख दूर ही रहता ।।२०॥

 Hanuman Bisa, श्री हनुमद् बीसा के फायदे , हनुमानजी को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय |

|| दोहा ||


मेरे राम भक्त हनुमन्ता, कर दो बेड़ा पार ।

हूँ दीन मलीन कुलीन बड़ा, कर लो मुझे स्वीकार ।।


राम लषन सीता सहित, करो मेरा कल्याण ।

ताप हरो तुम मेरे स्वामी, बना रहे सम्मान ।।


प्रभु राम जी माता जानकी जी, सदा हों सहाई ।

संकट पड़ा यशपाल पे, तभी आवाज लगाई ।।

श्री हनुमद बीसा का पाठ कैसे करें?

Hanumanji के इस शक्तिशाली बीस का पाठ करने से रामभक्त हनुमानजी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है, पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से इसका पाठ करें | 

  • एक चौकी पे हनुमानजी की फोटो या मूर्ति स्थापित करें |
  • हनुमानजी की पूजा करें अर्थात धुप, दीप, नेवेद्य अर्पित करें |
  • पूर्व दिशा की और मुंह करके पाठ करना शुभ होता है |
  • आप चाहें तो किसी सिद्ध हनुमान मंदिर में जाके भी श्री हनुमद बीसा का पाठ कर सकते हैं | 
  • विशेष मनोकामना की पूरित के लिए लगातार 21 दिनों तक रोज 21 पाठ जरुर करें |
  • जो लोग शनि की समस्या से पीड़ित हैं उनको शनिवार को अवश्य इसका पाठ करना चाहिए |
  • जो लोग मंगल की समस्या से पीड़ित है उनको मंगलवार को श्री हनुमद् बीसा का पाठ जरुर करना चाहिए |

आइये जानते हिं श्री हनुमान बीसा के पाठ के फायदे क्या हैं ?

  1. किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति से आप परेशां है अगर आप hanumad beesa का पाठ करते हैं निश्चित ही आप सुरक्षित रहेंगे |
  2. इसके पाठ से भौतिक और अध्यात्मिक मनोकामनाएं पूरी होती है |
  3. अगर किसी भी प्रकार का डर आपको सता रहा है तो आप उससे बाहर आ पायेंगे |
  4. हनुमानजी को प्रसन्न करने का अत्यंत ही सरल उपाय है hanumad beesa|
  5. इसके पाठ से आत्मशक्ति का विकास होता है |
  6. अनेक प्रकार के रोगों से बचाव होता है | 
  7. जिस घर में श्री हनुमद बीसा का पाठ होता है वहां शांति और सुख का वास होता है | 
  8. शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है |

श्री हनुमद् बीसा (Hanuman Bisa) एक अत्यंत ही सरल उपाय है जीवन के परेशानियों को दूर करने का | आप भी कर सकते हैं और दूसरो को भी बता सकते हैं इसके बारे में | 

||हनुमानजी सभी की मनोकामना पूरी करें यही शुभकामनाएं ||

Read More Beneficial Information on Lord Hanumanji:

Hanuman Tandav Strot Ke fayde

हनुमान कवच के फायदे 

हनुमान अष्टक के फायदे क्या हैं ?

हनुमानजी के हवन के फायदे 

Shaktshaali hanuman Mantra

 Hanuman Bisa, श्री हनुमद् बीसा के फायदे , हनुमानजी को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...