Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shani Kab Ast Honge Aur 12 Rashiyo Par Prabhav

Shani Ast Date 2026, शनि कब अस्त होंगे, shani ke ast hone ka 12 rashiyo par kya prabhav hoga, ast shani ke upay.  Shani Ast Date 2026:  जब कोई भी ग्रह अस्त होता है तो वो अपनी शक्तियों को खो देता है इसीलिए इस घटना का बहुत ज्यादा असर जनजीवन और  बाजार में देखने को मिलता है |  2026 में न्याय के देवता शनि देव 13 March को अस्त होने वाले हैं जिसके कारण व्यापार, नौकरी, सेहत, वातावरण पर बहुत से बड़े प्रभाव देखने को मिलेंगे |  Shani Kab Ast Honge Aur 12 Rashiyo Par Prabhav कोई भी ग्रह अस्त कब होता है ? वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब की ग्रह भ्रमण करते हुए सूर्य के बहुत करीब आ जाता है तो वह अपनी शक्तियां खोने लगता है, इसी को ग्रह का अस्त होना कहते हैं ।  Shani Ast Date 2025 आइये जानते हैं की शनि के अस्त होने पर क्या क्या चीजें प्रभावित होती है ? शनि का सम्बन्ध भूमि, अनुशासन, जिम्मेदारी, इमानदारी, लोहा, तेल, मेहनत, रोग, शोक, ऑटोमोटिव उद्योग, सीमेंट उद्योग, चुनौतियां, चिंताएं, विश्वास, देरी, कृषि, धर्म, अध्यात्म आदि से होता है अतः ये सभी क्षेत्र में हमे प्रभाव देखने को ...

Hanuman Janjeera Ke bol aur Fayde

हनुमान जंजीरा मंत्र, Hanuman janjira mantra, भूत, प्रेत, बुरे स्वप्न, शैतानी शक्ति से बचने का चमत्कारी हनुमान मंत्र |

चिरंजीवी हनुमानजी की कृपा जिसपे भी हो जाए उसका ऐसा कोई काम नहीं जो नहीं हो सकता | श्री राम भक्त हनुमानजी परमबलशाली है और दयालु भी हैं | 

इस लेख में हम जानेंगे Hanuman janjeera के बारे में जो की अत्यंत ही शक्तिशाली मंत्र है | इसका पाठ जहाँ होगा वहां से नकारात्मक शक्तियां गायब हो जाती है | 

अगर आप बहुत परेशानी में हैं और हनुमानजी के भक्त है तो हनुमान चालीसा का पाठ करके हनुमान जंजीर का पाठ करे, निश्चित ही लाभ होगा | 

Hanuman Janjira एक शाबर मंत्र है जो तुरंत असर दिखाता है है अतः शुद्ध मन से जरुरत पड़ने पर ही इसका प्रयोग करना चाहिए |

हनुमान जंजीरा मंत्र, Hanuman janjira mantra, भूत, प्रेत, बुरे स्वप्न, शैतानी शक्ति से बचने का चमत्कारी हनुमान  शबर मंत्र |
Hanuman Janjeera Ke bol aur Fayde

Lyrics of Hanuman Janjeera:

ॐ हनुमान पहलवान पहलवान, बरस बारह का जबान,

हाथ में लड्डूा मुख में पान, खेल खेल गढ़ लंका के चौगान,

अंजनी‍ का पूत, राम का दूत, छिन में कीलौ नौ खंड का भू‍त, जाग जाग हड़मान हुँकाला, ताती लोहा लंकाला, शीश जटा डग डेरू उमर गाजे, वज्र की कोठड़ी ब्रज का ताला, आगे अर्जुन पीछे भीम, चोर नार चंपे ने सींण, अजरा झरे भरया भरे, ई घट पिंड की रक्षा राजा रामचंद्र जी लक्ष्मण कुँवर हड़मान करें।

Listen Mantra Here On YOUTUBE

आइये जानते हैं हनुमान जंजीरा के पाठ के लाभ क्या हैं :

  • हनुमान जंजीरा मंत्र का जाप करने से हर प्रकार के दुःख,रोग, शोक, कष्ट आदि का का निवारण होता है
  • Hanuman Janjira का पाठ करने से हर प्रकार की उपरी बाधा से रक्षा होती है |
  • भूत, प्रेत, डाकिनी, शाकिनी पिशाच आदि की बाधा से रक्षा होती है |
  • किसी भी प्रकार के काले जादू से रक्षा होती है |
  • जिस भी जगह ये मंत्र का पाठ किया जाएगा वो जगह नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षित हो जायेगी |

हनुमान जंजीरा मंत्र का जाप करने वाले को किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ?

  1. किसी भी शुभ महुरत से इसका जाप शुरू करें |
  2. हनुमान जंजीरा का पाठ करने वाले को किसी भी प्रकार की हिंसा, मांस भक्षण, नशा आदि से दूर रहना चाहिए |
  3. जाप शुरू करने से पहले हनुमान जी की पूजा करें, धुप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें और फिर hanuman janjeera का पाठ शुरू करें |
  4. विशेष लाभ के लिए रोज १०८ पाठ करें |
  5. समय समय पर हनुमान जी को चोला भी चढ़ाया करें |
और महत्वपूर्ण लेख पढ़िए हनुमान जी से सम्बंधित :

हनुमान जंजीरा मंत्र, Hanuman janjira mantra, भूत, प्रेत, बुरे स्वप्न, शैतानी शक्ति से बचने का चमत्कारी हनुमान  शबर मंत्र |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...