] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 23 से 29 अगस्त 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लिए सर...

Nariyal Ke Chamatkari Fayde

Nariyal Ke Chamatkari Fayde, नारियल के स्वास्थ्य लाभ, स्वस्थ जीवन के लिए नारियल का प्रयोग कैसे करें, श्रीफल में मौजूद पोषक तत्व, नारियल से जुड़े उत्पाद, स्वास्थ्य संबंधी टिप्स, ज्योतिष में कैसे प्रयोग होता है नारियल ।

हम सभी परिचित हैं नारियल से जो की काफी पवित्र माना जाता है और साथ ही अपने अन्दर पौष्टिकता को भी खूब रखता है | इसमें मौजूद पानी स्वास्थ्य के लिए अमृत सामान होता है और पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है।

all about Nariyal Ke Chamatkari Fayde in hindi jyotish
Nariyal Ke Chamatkari Fayde


नारियल के जो बाल होते हैं वो भी बहुत काम के होते हैं और इसका प्रयोग भी विभिन्न कार्यो के लिए किया जाता है |

अंग्रेजी में नारियल को "कोकोनट" कहते हैं और इसे "श्रीफल " भी कहा जाता है।

जहाँ भौतिक जगत में नारियल का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए किया जाता है वहीँ तंत्र में इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के क्रियाओं को संपन्न करने के लिए किया जाता है जैसे मारण, मोहन, वशीकरण, उच्चाटन आदि में | 

दैविक शक्तियों को नारियल का भोग अती प्रिय होता है इसीलिए इसका प्रयोग मंदिरों में देखा ही जाता है |

आइये जानते हैं नारियल के प्रयोग किन किन रूपों में भौतिक तौर पर किया जाता है :

  • इसका पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभ दायक होता है |
  • नारियल का दूध का प्रयोग भी होता है और ये नाडी तंत्र को तरोताजा करता है |
  • नारियल का सेवन सुन्दरता को भी बढ़ाता है |
  • खोपरे के रूप में सूखे नारियल का प्रयोग भी बहुत होता है |
  • नारियल का सेवन मोटापे से भी बचाता है |
  • जिन लोगो को अन्वाश्यक भूख लगती रहती है वे भी अगर नारियल खाना शुरू करें तो उनको इस बीमारी से छुटकारा मिलता है |
  • पाचन को ठीक करने के लिए भी नारियल का प्रयोग बहुत अच्छा माना जाता है |
  • दिमागी शक्ति को भी श्रीफल बढ़ाता है |
  • अगर किसी की शारीरिक शक्ति कम हो रही हो तो उसे नारियल के दूध का सेवन करना चाहिए जो की बहुत ही जबरदस्त ऊर्जा का स्त्रोत होता है |




Watch video here:

आइये जानते हैं की नारियल का उपयोग ज्योतिष और तंत्र में किस किस तरह से किया जाता है :

  • श्रीफल का प्रयोग दैविक शक्तियों को भोग देने के लिए किया जाता है |
  • नारियल का प्रयोग बूरी शक्तियों से बचने के लिए कवच बनाने के लिए भी किया जाता है |
  • नारियल का प्रयोग किसी उपरी शक्ति के आवाहन करने के लिए भी किया जाता है |
  • शत्रु को मंत्रो के बल से दबाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है |
  • श्रीफल का प्रयोग अगर विशेष प्रकार से किया जाए तो वास्तु दोष भी ये दूर कर देता है |
  • श्रीफल के प्रयोग करके धन से सम्बंधित परेशानियों को भी दूर किया जाता है |
  • राहू से सम्बंधित परेशानियों से तुरंत छुटकारा दिलाता है नारियल |
  • शनि दोष होने पर भी इसका प्रयोग किया जाता है | 
  • काले जादू में भी नारियल का प्रयोग बहुत किया जाता है तांत्रिको द्वारा |


आइये जानते हैं नारियल में मौजूद पोषक तत्त्वों के बारे में :

100 ग्राम नारियाल में लगभग 354 कैलोरी होती है साथ ही इसमें विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, कैल्शियम, वसा, मैग्नीशियम, फाइबर आदि होते हैं | इन्ही खूबियों के कारण इसका उपयोग हमारे शरीर को स्वस्थ, सुन्दर और स्मार्ट रखने में किया जाता है।

Padhiye Tulsi Ke beej khaan ke fayde

आइये जानते हैं नारियल के कुछ औषिधिय प्रयोग:

  1. अगर आप एक खूबसूरत और चिकनी त्वचा चाहते हैं तो नारियल के सफेद भाग को फेंटें और इसे फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें, आपको खुद ही फायदे नजर आने लगेंगे।
  2. लंबे और स्वस्थ बाल पाने के लिए रोजाना नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे दिमाग भी शांत रहता है क्योंकि नारियल की प्रकृति ठंडी होती है।
  3. इसका उपयोग सिरदर्द को दूर करने के लिए भी किया जाता है, इसके लिए इसमें कपूर को मिला के स्तेमाल किया जाता है ।
  4. मुंह में खराश होने पर , मिश्री के साथ नारियल के सफेद भाग को चबाना अच्छा होता है।
  5. अगर किसी को सांस लेने में समस्या हो रही है तो रोजाना नारियल चबाना और खाना अच्छा है।
  6. अगर पाचन ठीक नहीं है या पेट में गर्मी है तो नारियल पानी पिएं, यह आपको ठीक कर देगा।
  7. नारियल के उपयोग से हमें ऊर्जा, ताजगी, सुंदरता, मन की शक्ति मिलती है।
  8. वैद्य इसका प्रयोग बवासीर का इलाज करने के लिए भी करते हैं जिसके परिणाम बहुत अच्छे मिलते हैं | 
  9. शोधों से पता चलता है कि नारियल में वसा होता है लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। यह चयापचय के लिए भी अच्छा है।
  10. नारियल के तेल में कीटाणुओं और जीवाणुओं को मारने की अद्भुत शक्ति होती है इसलिए इसका उपयोग संक्रमण, घावों के इलाज के लिए किया जाता है।
  11. यदि कोई भी मोटापे का इलाज कर रहा है, तो नारियल खाना अच्छा है क्योंकि यह भूख की भावना को कम करता है और इसलिए अधिक खाने से बचाता है। इसकी वजह है नारियल में मौजूद फैटी एसिड।
  12. नारियल का तेल एक अच्छा मॉइस्चराइज़र है और त्वचा और बालों को कई समस्याओं से बचाता है।

तो हर दृष्टि से नारियल हर एक के लिए उपयोगी है। हम मालिश के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं, इसे खाद्य तेल के रूप में उपयोग कर सकते हैं, एक स्वादिष्ट भोजन बना सकते हैं, मोटापा कम करने के लिए नारियल का उपयोग कर सकते हैं, सुन्दरता बढ़ाने के लिए नारियल का उपयोग कर सकते हैं, अपने आपको बुरी शक्तियों से बचाने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं, दैविक कृपा को प्राप्त करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है ।

इसलिए नारियल का उपयोग करें और स्वस्थ और समृद्ध जीवन जीएं।


नारियल के स्वास्थ्य लाभ, स्वस्थ जीवन के लिए नारियल का प्रयोग कैसे करें, श्रीफल में मौजूद पोषक तत्व, नारियल से जुड़े उत्पाद, magical  benefits of coconut, स्वास्थ्य संबंधी टिप्स, ज्योतिष में कैसे प्रयोग होता है नारियल ।

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...