] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

July Ka Grah Gochar

July 2026 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि जुलाई महीने में, किन राशियों को मिलेगा फायदा, july prediction, जुलाई में कब कौन सा ग्रह करेगा गोचर, planetary transits in july 2026. July 2026 Grah Gochar:  गोचर कुंडली में ग्रहो का राशि परिवर्तन बहुत ही रोचक घटना है जिसके कारण बाजार में, व्यक्तिगत जीवन में, राजनीती में, मौसम में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं |  वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु एक निश्चित अवधि में निरंतर राशि बदलते रहते हैं | प्रत्येक ग्रह की चाल अलग अलग होती है जैसे चंद्रमा, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र बहुत जल्दी जल्दी राशि बदलते हैं जबकि बृहस्पति, शनि, राहु और केतु को राशि बदलने में सबसे ज्यादा समय लगता है |  इस ज्योतिषीय लेख में हम जानेंगे की July 2026 में कौन से ग्रह बदलेंगे राशि, कौन से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होगा और क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर |  July Ka Grah Gochar आइये अब जानते हैं की July 2026 में कौन से ग्रह बदलेंगे राशि (July 2026 Grah Gochar): जुलाई 2026 में बड़े बदलाव होने वाले ह...

Surya Saadhna In Hindi

सूर्य साधना hindi में , कैसे प्राप्त करे सूर्य की कृपा, कैसे बढाए सूर्य की शक्ति जीवन में ध्यान द्वारा, सूर्य साधना के लाभ, surya saadhna in hindi with the easy process. 

सूर्य एक ऐसा ग्रह है जो की जीवन में नाम, शक्ति, सकारात्मक ओरा , ज्ञान आदि के लिए जिम्मेदार है. सूरज की शक्ति के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है. सूर्य को सूरज, भास्कर आदि के नमो से भी जानते  है. अंग्रेजी में इसे Sun कहते है.
kaise kare surya sadhna
Surya Saadhna In Hindi

सूर्य को ग्रहों के राजा के रूप में भी जानते है. सारे ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते रहते है. जब कुंडली में सूर्य ख़राब होता है या कमजोर होता है तो विभिन्न प्रकार के समस्याओं से व्यक्ति परेशान होता है. सूर्य के कारण पितृ दोष भी उत्पन्न होता है.

सूर्य एक ऐसा ग्रह है जिसको हम रोज अपनी खुल्ली आँखों से देख सकते है. ये ग्रह हमे, प्रकाश, ऊर्जा और गर्मी देता है.

सभी जीव सूर्य से उर्जा प्राप्त करते है अतः ये सभी के लिए महत्वपूर्ण है. 

सूर्य साधना का महत्तव:

अगर कोई रचनात्मकता, ज्ञान, सम्मान, अच्छा स्वास्थ्य, अध्यात्मिक शक्ति चाहता है तो उसे सूर्य पूजा या सूर्य साधना जरुर करनी चाहिए. हमारे पुरानो में रोज उगते सूर्य को अर्ध्य देने को कहा गया है , इसका कारण ये है की उस समय सूर्य से निकलने वाली किरने अत्यंत लाभकारी होती है.

सूर्य में रोग को ठीक करने की अद्भूत शक्ति है इसी कारण सूर्य योग के नाम से पूरा एक अलग साधना का उल्लेख भी बहुत जगह मिलता है जिसमे साधक सिर्फ सूर्य पूजा और धयान साधना द्वारा शक्तियां अर्जित करते है.

सूर्योदय के समय मंत्र जप,ध्यान, प्राणायाम बहुत लाभकारी होता है. सूर्य की किरणें जब शारीर पर पड़ती है तो विटामिन डी बनता है जिससे शारीर मजबूत होता है, इसी कारण योग में भी सूर्य स्नान का जिक्र मिलता है. 
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान् सूर्य हनुमानजी के गुरु है और उनसे ही हनुमानजी ने विभिन्न प्रकार के ज्ञान अर्जित किया है. अतः सूर्य देव का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्तव है.

जानिए सूर्य मन्त्र जप के फायदे 

सूर्य साधना का आसान तरिका :

यहाँ पर में सूर्य साधना का सबसे आसान तरीका लिख रहा हूँ जिसका प्रयोग मैंने किया है, इस तरीके का प्रयोग कोई भी कर सकता है और एक स्वस्थ जीवन जी सकता है. कुछ ही दिनों के साधना के बाद साधक बहुत अच्छा बदलाव महसूस कर सकता है.

इस साधना के लिए सिर्फ एक ऊनी आसन लाल या पीले रंग का चाहिए. 

आइये जानते है सूर्य साधना का आसान तरीका :

  1. सबसे पहले एक ऐसा स्वच्छ स्थान ढूंढे जहाँ पर सुबह सुभ सूर्य की किरने आती हो. 
  2. अब स्थान को साफ़ करके अपना आसन वहां पर बिछाए.
  3. अब करीब 5 मिनट तक गहरी सांस लीजिये और छोड़िये.
  4. अब धीरे से अपनी आँखे बंद करके सूर्य पर ध्यान करिए. ऐसा भावना कीजिये की सुर्य की शक्ति आपके शारीर के प्रत्येक अंग में प्रवेश कर रही है और आपको स्वस्थ कर रही है. आपका शारीर उर्जावान हो रहा है. सभी दिशाओं से सफलता आपके पास आ रही है. 
  5. रोज अपने ध्यान का समय बढ़ाते जाइए. 
  6. अगर आप मंत्र जप करना चाहते है तो “ॐ सूर्याय नमः” का जप कर सकते है. 
  7. आप माणिक रत्न की माला का प्रयोग जप के लिए कर सकते है. 
  8. मंत्र जप साधना के लिए विशेष सिद्ध सूर्य यन्त्र का प्रयोग भी किया जाता है. 
  9. जीवन में सफलता के रास्ते खोलने के लिए सूर्य साधना अतिउत्तम है .
अगर कोई व्यक्ति अवसाद से ग्रस्त हो, चिंता – फिकर बहुत बढ़ गई हो, कमजोरी आ गई हो , रोग पीछा नहीं छोड़ रहा हो तो सूर्य साधना करके अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते है.

अपने जीवन को मजबूत करे सूर्य साधना द्वारा, अपने जीवन में सफलता के द्वार खुलने दे. विश्वास करे खुद पर फिर साधनाओ पर और जी लीजिये इस जीवन को.

किसी भी प्रकार की ज्योतिशिय सेवाओं के लिए आप संपर्क कर सकते है.


और सम्बंधित लेख पढ़े :
मणिक्य रत्न रहस्य 

सूर्य साधना hindi में , कैसे प्राप्त करे सूर्य की कृपा, कैसे बढाए सूर्य की शक्ति जीवन में ध्यान द्वारा, सूर्य साधना के लाभ, surya saadhna in hindi with the easy process. 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...