] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Maghi Poornima Ke Upay

Maghi Purnima 2025, कब है माघी पूर्णिमा, कौन से उपाय करे पूर्णिमा को, हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा के उपाय, १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा पूर्णिमा ?.

Maghi Purnima 2025: 

इस साल 12 फरवरी को माघ महीने की पूर्णिमा है और हिन्दू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम को लगभग 6:58 बजे से शुरू होगी और १२ तारीख को रात्री में लगभग 7:25 बजे तक रहेगा | उदया तिथि के अनुसार माघी पूर्णिमा १२ फ़रवरी को रहगी | 

इस दिन महाकुम्भ में स्नान करने का भी सुनहरा अवसर प्राप्त होगा |

Maghi Purnima 2025, कब है माघी पूर्णिमा, कौन से उपाय करे पूर्णिमा को, हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा के उपाय, १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा
Maghi Poornima Ke Upay

Maghi Purnima का महत्त्व: 

  • ये दिन बहुत ही विशेष दिन होता है जब हम पवित्र नदी में स्नान करके भगवान् विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं अपने जीवन में सुख सम्पन्नता को बनाये रखने के लिए | 
  • ऐसी भी मान्यता है की माघी पूर्णिमा को पवित्र नदी में स्नान करने से हमे पापों से मुक्ति मिलती है | 
  • इस दिन किया गया दान हमे पुण्य प्रदान करता है | 
  • इस दिन पितरों की उन्नति के लिए भी विशेष अनुष्ठान किये जाते हैं |  Maghi Purnima 2025

आइये जानते हैं की माघी पूर्णिमा को क्या करना चाहिए ?

  1. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान् विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए |
  2. पूरे दिन व्रत करने का संकल्प लेना चाहिये | 
  3. सत्यनारायण की कथा पढ़ सकते हैं और फिर विष्णु जी मंत्र का जप कर सकते हैं |
  4. जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना करना चाहिए | 

आइये जानते हैं माघी पूर्णिमा के विशेष उपाय : Maghi Purnima 2025

  1. इस दिन प्रातः काल सूर्यदेव को अर्ध्य देना चाहिए |
  2. इस दिन पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और बाधाएं दूर होती हैं | 
  3. सत्यनारायण की कथा का पाठ करना चाहिए |
  4. भगवान विष्णु के मंत्र "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करना चाहिए|
  5. अपनी क्षमता अनुसार ब्राहमण को भोज करवा के दान, दक्षिणा देके आशीर्वाद लेना चाहिए |
  6. रात्रि में चंद्रमा के उदय होने के बाद उनकी पूजा करनी चाहिए | Maghi Purnima 2025

आइये जानते हैं की माघी पूर्णिमा १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

  1. मेष राशि के लिए माघी पूर्णिमा सुखो को बढ़ाने वाला रहेगा, वाहन और भूमि लाभ के योग मजबूत होंगे, पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी | 
  2. वृषभ राशि के लिए फ़रवरी की पूर्णिमा आपके लिए आय के स्त्रोत खोलने के योग मजबूत करेगी, रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे, किसी भी प्रकार के बहस से बचेंगे तो जीवन में शांति बनी रहेगी |
  3. मिथुन राशि के लिए माघी पूर्णिमा पर धन लाभ के रास्ते खुलेंगे, आपका तेज बढेगा, प्रेमियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है | Maghi Purnima 2025
  4. कर्क राशि के लिए फ़रवरी की पूर्णिमा आपके रचनात्मकता को बढ़ाएगा, भाग्य का साथ मिलने से रुके काम पूरे होंगे, धर्म के कार्यो में सहयोग कर पायेंगे| 
  5. सिंह राशि के लिए माघी पूर्णिमा यात्राओं के योग बढ़ाने वाला होगा, मनोरंजन में और यात्राओं पर धन अधिक खर्च हो सकता है, जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, प्रेमियों को उत्तेजना में आके कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए | Maghi Purnima 2025
  6. कन्या राशि के लिए फ़रवरी की पूर्णिमा पर करीबियों से मिलने के योग मजबूत होंगे, व्यापारियों का लाभ बढेगा, उधार देने से बचिए और यात्रा करते समय सावधानी बरतें, खाने पीने में सावधानी बरतें |
  7. तुला राशि के लिए माघी पूर्णिमा पर नाम और यश प्राप्त करने के रास्ते खुलेंगे पर पारिवारिक मन मुटाव बढ़ सकता है अतः ध्यान रखें | माता और जीवनसाथी को कोई उपहार देना आपके लिए शुभ रहेगा |
  8. वृश्चिक राशि के लिए फ़रवरी की पूर्णिमा भाग्य को जगाने वाला रहेगा, धर्म और मनोरंजन पर धन खर्च बढ़ेगा| किसी को उधार देने से बचिए और गलत संगती से भी दूर रहें अन्यथा परेशां होना पड़ेगा |  Maghi Purnima 2025
  9. धनु राशि के लिए विशेषकर उन लोगो के लिए समय शुभ रहेगा जो किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं, अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, सुख के साधनों में बढ़ोतरी के योग बनेंगे |
  10. मकर राशि के लिए माघी पूर्णिमा पर संपर्को में वृद्धि होने के योग मजबूत होंगे, व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा, जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय शुभ रहेगा |
  11. कुम्भ राशि के लिए रणनीति बनाने की योग्यता में बढ़ोतरी होगी, रुका धन प्राप्त होगा, संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है अतः ध्यान रखें | उत्तेजना में कोई निर्णय न लें | Maghi Purnima 2025
  12. मीन राशि के लिए माघी पूर्णिमा आपके तेज को बढ़ाने वाला रहेगा, संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है, प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें |

Maghi Purnima 2025, कब है माघी पूर्णिमा, कौन से उपाय करे पूर्णिमा को, February full moon Remedies, हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा के उपाय, १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा पूर्णिमा ?.

Comments