] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal, मंगल वृषभ राशी में  कब जायेंगे, मंगल के गोचर का फल, mangal gochar  june 2026. Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar July 2026: ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह का सम्बन्ध साहस, शक्ति, कुछ कर गुजरने का जज्बा, भूमि, उर्जा आदि से होता है इसीलिए अगर कुंडली में मंगल शुभ और शक्तिशाली हो जाए तो जातक बहुत सफल दिखाई देता है, उसे मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है |  मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं मंगल | मकर राशि में ये उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं |  मंगल ग्रह के गुणों को देखते हुए उन्हें सेनापति का दर्जा मिला हुआ है |  मंगल ग्रह 21 June २०२६ को तडके लगभग 12:22 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है | Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal Read in English about Mars Transit In Taurus Impacts on 12 zodiacs आइये जानते हैं राशिफल : Mesh Rashifal (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव में ह...

Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning

Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning, हरी शरानाष्ट्कम के फायदे, जानिए अर्थ हरी शरण अष्टकम के |

Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning: श्री हरि शरण अष्टकम में 8 श्लोक हैं और ये  श्री परमहंस स्वामी ब्रह्मानन्द जी के द्वारा रचित है | इसमें भगवान का गुणगान करते हुए कहा जाता है की वे ही एकमात्र शरण है इस नश्वर दुनिया में | 

सभी प्रकार के चिंता, दुःख, यातनाओं से मुक्ति का एक ही हल है और वो है श्री हरी शरण | 

Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning
Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning


हरि शरण अष्टकम पाठ के लाभ क्या है :

  • इस दिव्य अष्टक का नियमित पाठ करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है | 
  • हर प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है |
  • जीवन में सुख और सम्पन्नता आती है | 
  • हर प्रकार की चिंता से मुक्ति मिलती है | 

Lyrics of हरि शरण अष्टकम In Sanksrit -Hari Sharan Ashtakam :

ध्येयं वदन्ति शिवमेव हि केचिदन्ये शक्तिं गणेशमपरे तु दिवाकरं वै ।

रूपैस्तु तैरपि विभासि यतस्त्वमेव तस्मात्त्वमेव शरणं मम दीनबन्धो ।।1।।


नो सोदरो न जनको जननी न जाया नैवात्मजो न च कुलं विपुलं बलं वा ।

संदृश्यते न किल कोऽपि सहायको मे। तस्मात्त्वमेव शरणं मम दीनबन्धो  ।।2।।


नोपासिता मदमपास्य मया महान्तस्तीर्थानि चास्तिकधिया न हि सेवितानि।

देवार्चनं च विधिवन्न कृतं कदापि। तस्मात्त्वमेव शरणं मम दीनबन्धो  ।।3।।Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning


दुर्वासना मम सदा परिकर्षयन्ति चित्तं शरीरमपि रोगगणा दहन्ति।

संजीवनं च परहस्तगतं सदैव। तस्मात्त्वमेव शरणं मम दीनबन्धो  ।।4।।


पूर्वं कृतानि दुरितानि मया तु यानि स्मृत्वाखिलानि ह्रदयं परिकम्पते मे।

ख्याता च ते पतितपावनता तु यस्मात् । तस्मात्त्वमेव शरणं मम दीनबन्धो  ।।5।।


दुखं जराजननजं विविधाश्च रोगा: काकश्वसूकरजनिर्निरय च पात: ।

ते विस्मृते: फलमिदं विततं हि लोके । तस्मात्त्वमेव शरणं मम दीनबन्धो  ।।6।। Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning


नीचोऽपि पापवलितोऽपि विनिन्दितोऽपि ब्रूयात्तवाहमिति यस्तु किलैकवारम् ।

तं यच्छसीश निजलोकमिति व्रतं ते । तस्मात्त्वमेव शरणं मम दीनबन्धो ।।7।।


वेदेषु धर्मवचनेषु तथागमेषु रामायणेऽपि च पुराणकदम्बके वा ।

सर्वत्र सर्वविधिना गदितस्त्वमेव । तस्मात्त्वमेव शरणं मम दीनबन्धो ।।8।।


|| इति श्री परमहंस स्वामी ब्रह्मानन्द विरचितम् श्री हरि शरणाष्टकम सपूर्णम् ||


Meaning Shree Hari Sharanaashtakam in Hindi:

कुछ लोग कहते हैं भगवान शिव की पूजा करो, कुछ लोग कहते हैं देवी शक्ति की पूजा करो, कुछ लोग कहते हैं भगवान गणेश की पूजा करो और कुछ लोग कहते हैं कि सूर्य देव की पूजा करो लेकिन मुझे पता है कि उन भिन्न-भिन्न रूपों में आप ही हो और इसलिए हे दीन बंधू मै तो सिर्फ आपके ही शरणागत हूँ |

न भाई, न पिता, न माता, न पत्नी, न बेटा, न परिवार, न हमारी महान शक्ति, जरूरत के समय काम आएगी, और इसलिए हे दीन बंधू मै तो सिर्फ आपके ही शरणागत हूँ | Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning

न तो मैंने कभी महान संतो की सेवा की है, न ही तीर्थ जल का सेवन किया है और न ही मैंने विधि विधान से देवताओं की पूजा की है और इसलिए है दीनबंधु आप ही मेरे एकमात्र शरण हैं |

बुरे विचार हमेशा मेरे मन को खींचते हैं, रोगों के समूह हमेशा शारीर को जलाते रहते हैं और यहाँ तक कि मेरी जीवन शैली भी दूसरों के नियंत्रण में है, और इसलिए है दीनबंधु आप ही मेरे एकमात्र शरण हैं | 

Shree Krishn Ashtkam Lyrics with Meaning

मैंने जो पाप पहले किये थे उनकी याद से मेरा हृदय दुखता रहता है और काँप उठता है, और आप पापों को क्षमा करने वाले के रूप में प्रसिद्ध हैं, और इसलिए है दीनबंधु आप ही मेरे एकमात्र शरण हैं |

आपको भूलने से वृद्धावस्था में दुःख, जन्म लेना, विभिन्न रोग, कौआ, कुत्ता और सुअर  आदि यानि में जन्म होता है और इसलिए है दीनबंधु आप ही मेरे एकमात्र शरण हैं | Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning

यहां तक ​​कि जो लोग बहुत बुरे हैं, पाप से दूषित हैं या जिन पर दोष पाया गया है सभी, अगर वे एक बार कह दें कि “मैं आपका हूँ”

उन लोगों को आप अपना धाम देते हैं, और इसलिए है दीनबंधु आप ही मेरे एकमात्र शरण हैं |

वेदों, धर्म शाश्त्रो, रामायण में, महाकाव्यों में आपका ही गुणगान किया गया है और इसलिए है दीनबंधु आप ही मेरे एकमात्र शरण हैं |

इस प्रकार महान ऋषि ब्रह्मानन्द द्वारा रचित हरि शरणागति अष्टक समाप्त होता है।

Shree Hari Sharanaashtakam Lyrics with Hindi Meaning, Govardhan Ashtkam,  हरी शरानाष्ट्कम के फायदे, जानिए अर्थ हरी शरण अष्टकम के |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...