] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 22 से 28 June 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लिए...

Shani Chandra Grahan Kya Hota Hai

Shani Chandra Grahan kya hai, क्या महत्त्व है शनि चन्द्र ग्रहण का, 12 राशियों पर क्या असर होगा शनि चन्द्र ग्रहण का |

Shani Chandra Grahan 2024: 

18 साल बाद shani chandra grahan को हम सब देख सकेंगे | ये एक खगोलीय घटना है पर ज्योतिष के अनुसार भी इसका बहुत महत्त्व है क्यूंकि शनि न्याय से सम्बन्ध रखते हैं और जब शनि चन्द्र ग्रहण लगेगा तो बड़ी घटनाओं को प्रभावित करेंगे | 

हालांकि की चन्द्र ग्रहण हमेशा सूर्य ग्रहण के बाद ही देखने को मिलता है पर इस बार ऐसा नहीं है | 

Shani Chandra Grahan kya hai, क्या महत्त्व है शनि चन्द्र ग्रहण का, 12 राशियों पर क्या असर होगा शनि चन्द्र ग्रहण का, Shani Chandra Grahan 2024
Shani Chandra Grahan Kya Hota Hai

Read in English about What is Lunar Occultation of Saturn?

क्या होता है शनि का चन्द्र ग्रहण ?

जब चन्द्रमा अपनी ओट में शनि को छिपा लेता है तब इसे "शनि का चन्द्र ग्रहण" कहा जाता है | 

Watch Video Here

आइये जानते हैं की कब लगेगा शनि चन्द्र ग्रहण ?

जानकारी के अनुसार 24 और 25 जुलाई की मध्य रात्रि में कुछ घंटों के लिए ये अनोखी घटना घटेगी जिसे हम सब देख सकेंगे | इसे "लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न(Lunar Occultation of Saturn)" कहा जाता है | ये घटना तब घटती है जब दोनों ग्रह अपनी गति से चलते हुए रास्ता बदलते हैं | 

24 जुलाई को रात्री में लगभग 1.30 बजे से चन्द्रमा शनि को ओट में लेना शुरू करेंगे और 1:45 बजे तक चंद्रमा शनि ग्रह को पूरी तरह से छुपा लेंगे । ये स्थिति लगभग 45 मिनट तक बनी रहेगी और फिर लगभग 2:25 बजे शनि ग्रह चंद्रमा के पीछे से निकलता हुआ नजर आना शुरू हो जाएगा।

ये घटना फिर से 3 महीने बाद 14 october को भी देखने को मिलेगी | 


आइये जानते हैं कहाँ कहाँ दिखाई देगा शनि चंद्र ग्रहण?

भारत के अलावा इस अनोखी घटना को श्रीलंका, म्यांमार, जापान  और चीन में भी देखा जा सकेगा परन्तु समय अलग होगा |

पढ़िए जन्म कुंडली में ग्रहण योग के कारण और समाधान 

आइये जानते हैं की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी "शनि चन्द्र ग्रहण के समय"?

  1. शनि और चन्द्रमा गोचर कुंडली में साथ में रहेंगे कुम्भ राशि में |
  2. सूर्य अपने सम राशि कर्क में रहेंगे |
  3. मंगल अपने सम राशि वृषभ में रहेंगे |
  4. बुध अपने मित्र राशी सिंह में रहेंगे |
  5. गुरु अपने शत्रु राशि वृषभ में रहेंगे |
  6. शुक्र अपने शत्रु राशि कर्क में रहेंगे |
  7. राहू और केतु मित्र राशी में रहेंगे |

आइये जानते हैं की 12 राशियों पर की असर हो सकता है ?

  • ये शनि चन्द्र ग्रहण कुम्भ राशि में लगेगा |
  • कुम्भ, कन्या, कर्क और मीन राशि वालो को विशेष सावधानी रखना होगी |

मेष राशिफल :

संतान से मतभेद हो सकता है, बड़े भाई के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है, किसी बड़े निर्णय को लेने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा |

वृषभ राशिफल :

कामकाज को लेके कुछ उलझने महसूस हो सकती है, अनावश्यक जिम्मेदारियां आपको परेशां कर सकती है | अधिकारी वर्ग के साथ मन मुटाव हो सकता है अतः सावधानी रखें |

मिथुन राशिफल : 

किसी न किसी विषय को लेके उलझन बनी रह सकती है, अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है , पिता के साथ मन मुटाव हो सकता है |

कर्क राशिफल :

आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होगी, अचानक से किसी बड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है | कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है व्यक्तिगत जीवन को लेके |

सिंह राशिफल :

जीवन साथी के साथ मन मुटाव हो सकता है, करीबियों से धोखा मिल सकता है अतः ध्यान रखें | 

कन्या राशिफल :

शत्रुओ से परेशां होना पड़ सकता है, किसी को उधार देने से बचियेगा | वाद विवाद या फिर किसी कानूनी समस्या से परेशां होना पड़ सकता है | 

तुला राशिफल :

आपको प्रेम संबंधो में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, धन हानि हो सकती है अतः सोच समझकर कदम बढायें |

वृश्चिक राशिफल :

माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है, परिवार में कलह के कारण मन परेशां रह सकता है, वाहन या फिर घर के रख रखाव में धन खर्च हो सकता है |

धनु राशिफल :

आपको अपने पराक्रम का पूरा उपयोग करने में परेशानी आ सकती है, किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है | भाई बहनों के साथ मन मुटाव हो सकता है |

मकर राशिफल :

अगर आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचे रहेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा, अपने क्रोध पे काबू रखें | जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है |

कुम्भ राशिफल :

किसी विषय को लेके चिंता और भय आपको परेशां कर सकता है, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है अतः ध्यान रखियेगा |

मीन राशिफल:

अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रह सकता है | हाथ पैरो में दर्द और आँखों से सम्बंधित परेशानी हो सकती है |

तो इस प्रकार हमने जाना की शनि चन्द्र ग्रहण कब लगेगा, क्या होता है ये और क्या असर हो सकता है 12 राशियों पर |

श्रावण का महिना चल रहा है इसीलिए भगवान् शिव की आराधना करते रहे, महामृत्युंजय मंत्र का जप करते रहे, rudra puja karen, सब शुभ होगा, कल्याण होगा, निर्भयता प्राप्त होगी |

Shani Chandra Grahan kya hai, क्या महत्त्व है शनि चन्द्र ग्रहण का, 12 राशियों पर क्या असर होगा शनि चन्द्र ग्रहण का |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...