Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Guru Poornima Importance In Hindi

Guru purnima kab hai 2025,  Guru Poornima Importance In Hindi, गुरु पूर्णिमा का महत्तव हिन्दी में, क्या करे गुरु पूर्णिमा को. Guru Purnima 2025:  गुरु पूर्णिमा एक हिंदू त्योहार है  और इस दिन हम शिक्षक और आध्यात्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं |  यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़  महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। "गुरु" शब्द संस्कृत के शब्द "गु" से आया है जिसका अर्थ है "अंधकार" और "रु" का अर्थ है "दूर करना।" इसलिए गुरु वह होता है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करते है और हमें सत्य का प्रकाश देखने में मदद करते है। हिंदू धर्म में, गुरु पूर्णिमा हमारे सभी जीवित और ब्र्हम्लीन गुरुओं का सम्मान करने का समय है। हम उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं, और उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर, लोग आमतौर पर अपने गुरुओं से मिलते हैं, उनका पूजन करते हैं, उन्हें उपहार देते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं |  यह उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें बढ़ने और सीखने में मदद की है,...

Guru ka Mesh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal

Guru ka gochar mesh raashi me kab hoga 2023?, क्या असर होगा गुरु के मेष राशि में गोचर का, जानिए राशिफल|

Guru Gochar 2023: 

22 अप्रैल, 2023 दिन शनिवार को अक्षय तृतीया के दिन बृहस्पति का गोचर होने जा रहा है मेष राशि में | ये गोचर बहुत महत्त्व रखता है क्यूंकि गुरु का राशी परिवर्तन साल में एक बार होता है |

इस घटना के कारण कुछ लोगो के जीवन में बड़े परिवर्तन होंगे, कुछ लोगो को अपार धन की प्राप्ति होगी, कुछ लोग नए जीवन में प्रवेश करेंगे| बृहस्पति के मेष राशि में गोचर से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर कुछ लोगो को बहुत महत्त्वपूर्ण बदलाव मह्सूस होंगे | 

Guru Grah Ka Sambandh शिक्षा, दीक्षा, आध्यात्मिकता तीर्थ स्थानों, मंदिरों, पवित्र नदियों तथा धार्मिक कार्यो से है | कुंडली में बृहस्पति के शुभ और शक्तिशाली होने पर जातक को अपार सफलता मिलती है जीवन में | गुरु ग्रह जातक को अच्छा चिन्तक, अच्छा सलाहकार, अच्छा अध्यापक बनने में मदद करता है | 

Guru ka gochar mesh raashi me kab hoga 2023?, क्या असर होगा गुरु के मेष राशि में गोचर का, जानिए राशिफल|
Guru ka Mesh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal

आइये जानते हैं की 2023 में कब होगा गुरु का मेष राशि में गोचर ?

22 april, शनिवार को सुबह 3:33 बजे बृहस्पति अपने मित्र राशि मेष में प्रवेश करेंगे जो की अति शुभ गोचर होगा ज्योतिष के हिसाब से |

Read in English about When will Jupiter Transit in Aries in 2023?

आइये जानते हैं गुरु का मेष राशि में गोचर का क्या असर होगा 12 राशियों पर ?

मेष राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से मेष राशि वालो के जीवन में बड़े परिवर्तन आयेंगे | विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय शुरू होगा | जो लोग किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें लाभ होगा | किसी भी प्रकार के भय, संदेह और नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलेगा | october के बाद समय और साथ देगा आपका | आपके नए लोगो से संपर्क होंगे, नया व्यापार शुरू करने के योग बनेंगे | जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे |

वृषभ राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो को लम्बे समय के लिए निवेश करने का योग बनेंगे, जो लोग घर या भूमि खरीदना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | आय बढ़ने के योग मजबूत होंगे | अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी हालाँकि खर्चे भी बहुत बढ़ेंगे | यादी आप किसी प्रकार की स्वास्थ्य परेशानी से गुजर रहे हैं तो अब राहत मिलेगी | जो लोग किसी प्रकार की गुप्त विद्याओं को सिख रहे हैं उनको नए अनुभव होने वाले हैं | कहीं से बड़ा धन लाभ भी होगा अचानक से | इस वर्ष आपके जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं जिसके लिए तैयार रहिये |



मिथुन राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोगो की इच्छाये पूरी होंगी | आय के स्त्रोत खुलेंगे, जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं या फिर पदोन्नति का इन्तेजार कर रहे हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है | साझेदारी में काम करने के रास्ते खुलेंगे | जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं उनके लिए तरक्की का समय होगा | परिवार के साथ छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं | 

जो लोग जीवन साथी की तलाश में हैं उनको सफलता मिलेगी |

कर्क राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से कर्क राशि के लोगो को रुका धन प्राप्त होगा, अगर किसी कानूनी परेशानी से गुजर रहे हैं तो राहत मिलेगी, किसी बिमारी से परेशां है तो अब राहत मिलेगी, कर्जा दूर होगा, शत्रु परास्त होंगे | कर्क राशि के लोगो को मान-सम्मान, यश की प्राप्ति होने के योग बनेंगे | नई जिम्मेदारियो के लिए तैयार रहिये | 

Guru ka gochar mesh raashi me kab hoga 2023?, क्या असर होगा गुरु के मेष राशि में गोचर का, जानिए राशिफल|

सिंह राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से सिंह राशि के जो लोग सट्टा बाजार या शेयर बाजार में काम करते हैं उनको कमाने के बड़े मौके मिलेंगे | विद्यार्थियों के लिए समय अती उत्तम रहेगा | जो लोग  प्रेमी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | समाज सेवा और तीर्थ यात्रा करने के लिए समय शुभ रहेगा | जो लोग दीक्षा लेना चाहते हैं और अद्यात्म में बढ़ना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत शुभ रहेगा |

कन्या राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से कन्या राशि के जातकों के लिए समय अच्छा बदलाव लेके आएगा | भूमि, मकान और वाहन खरीदने के लिए योग बनेंगे | पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी | सेहत में सुधार होगा, अगर आप किसी प्रकार के शोध कार्यो से जुड़े हैं तो सफलता मिलेगी | अचानक से विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं |

तुला राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से तुला राशि वालों के समपर्क बहुत बढ़ेंगे, किसी के साथ साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने का अच्छा समय होगा, दोस्तों, जीवन साथी का साथ मिलेगा जिससे जीवन में खुशियाँ बढेंगी | आपके आय में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | 

Guru ka gochar mesh raashi me kab hoga 2023?, क्या असर होगा गुरु के मेष राशि में गोचर का, जानिए राशिफल|

वृश्चिक राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से वृश्चिक राशि वालों को बहुत से परेशानियों से मुक्ति मिलेगी जैसे अगर आप कर्जे से परेशां हैं तो राहत मिलेगी, शत्रु कमजोर होंगे, बीमारियों से राहत मिलेगी, बचत होना शुरू होगी, कानूनी परेशानियाँ कम होंगी | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उनके लिए समय लाभदायक रहेगा | जो लोग अध्यापन का काम करते हैं, सलाहकार हैं, वक्ता है, उन लोगो को भी बहुत लाभ होगा अब |

धनु राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से धनु राशि के विद्यार्थी, कलाकार, खिलाड़ीयों को खूब लाभ होगा | धर्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी, जीवन को खुल के जीने की चाह बढ़ेगी, नई चीजें सीखने के लिए समय अति उत्तम रहेगा | प्रेमियों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है | जीवन में खुशियाँ बढेंगी | जो लोग तंत्र या मंत्र का अभ्यास करते हैं उन्हें नए अनुभव होंगे | 

मकर राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो के लिए भूमि, मकान, वाहन खरीदने के योग मजबूत होंगे | माता के सहयोग से रुके काम पुरे होंगे | पारिवारिक माहोल अच्छा होगा | 

अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो उसके लिए भी रास्ते खुलेंगे | नौकरी बदलने के लिए भी समय अच्छा है |

कुंभ राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो के आय में बढ़ोतरी के योग मजबूत होंगे, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं उनके लिए समय अति उत्तम होगा | छोटे भाई बहनों के साथ मिलके अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे या फिर आप उनके साथ मिलके कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं | आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी | 

मीन राशिफल :

22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो का प्रभाव बढेगा समाज में और परिवार में, जो लोग वक्ता है, दिमागी काम करते हैं ,अद्यापन के क्षेत्र में हैं, सलाहकार हैं उनके लिए समय बहुत शुभ रहने वाला है | अब आपका मुनाफा बढेगा और साथ ही बचत भी बढ़ेगी | नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति के रास्ते भी खुलेंगे | 

तो इस प्रकार हमने जाना की 22 april 2023 शनिवार को गुरु के मेष राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या शुभ बदलाव हो सकते हैं | 

अगर आप आपने स्वयं के जन्म कुंडली से अपना भाग्य जानना चाहते हैं, आने वाले समय में होने वाली घटनाओं को जानना चाहते हैं, लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं, भायशाली रत्न के बारे में जानना चाहते हैं आदि तो आप ज्योतिष सेवा के लिए ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं |

Guru ka gochar mesh raashi me kab hoga?, क्या असर होगा गुरु के मेष राशि में गोचर का, जानिए राशिफल, when will jupiter transit in aries?.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...