Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Badkismati Se Kaise Chutkaara Paaye

बदकिस्मती कैसे आती है कपड़ो से, सोच से, क्या करे भाग्योदय के लिए ज्योतिष के हिसाब से?.

बदकिस्मती से जो परेशान है उनकी तकलीफ को बयान करना ना मुमकिन है. ऐसे बहुत से लोग है इस दुनिया में जो जिस काम में हाथ डालते हैं उसी में घाटा हो जाता है, किसी का भला करने जाते हैं तो बुरा हो जाता है, किसी को राय देते हैं तो सामने वाले को नुक्सान हो जाता है,कितना भी कम ले पर कर्जा ख़त्म नहीं होता है अर्थात कुछ भी करते हैं बुरा हो ही जाता है.
badkismati kaise hataaye jyotish dwara samadhan
Badkismati Se Kaise Chutkaara Paaye

बदकिस्मती २ प्रकार से किसी के जीवन मे आता है :

  1. एक तो भाग्य के कारण जो की कुंडली में मौजूद श्राप होता है, कुंडली में मौजूद खराब ग्रहों के कारण जातक को ऐसा कष्ट झेलना होता है.
  2. परन्तु एक दूसरा कारण भी है और वो है हमारी कुछ ख़ास आदते और हमे इनका पता ही नहीं होता की अनजाने में हम कैसे बदकिस्मती को अपने जीवन में प्रवेश देते रहते हैं.
बदकिस्मती को अपने से दूर रखने के लिए हमे ये जानना आवश्यक है की कौन कौन से ऐसे काम है या आदते हैं जो की जीवन को संकतो से भर देते हैं.

कपड़ो से बदकिस्मती कैसे आता है?

  1. अगर कोई सक्षम है और उसके बावजूद भी कटे –फाटे कपडे धारण करता है तो वो बदकिस्मती को आकर्षित करता है.
  2. अगर आप किसी दुखी व्यक्ति से कपडे का उपहार लेके उसे धारण करते हैं तो आप निश्चित ही अपने जीवन को बर्बाद करने के लिए कदम उठाते हैं.
  3. अगर कोई पूजा पाठ करके ब्राहमणों को कपडे का दान तो करता है परन्तु कपडे बिलकुल घटिया गुणवत्ता के देता है जिसे सामने वाला प्रयोग ही ना कर सके तो ये भी जीवन को ख़राब करता है.
  4. अगर किसी त्यौहार या आयोजन के समय रिश्तेदारों को सिर्फ बला टालने के हिसाब से कपडे बांटते है तो भी इससे कोई फायदा नहीं होता है.
  5. कुंडली में कोई ग्रह ख़राब हो तो उससे सम्बंधित रंग के कपडे धारण करना भी परेशानिया लाता है.

कैसा भोजन बदकिस्मती लाता है?

  • कोई दुखी हो और ऐसे के यहाँ अगर आप भोजन करे तो जीवन में मिठास नहीं आ सकता है, इसी कारण मृत्यु भोज को बंद करने के लिए कहा जाता है.
  • अगर आप सक्षम होते हुए भी अगर इधर उधर जाके मुफ्त में भोजन करने के आदि है तो आप अपना पुण्य सामने वले को देते हैं.
  • किसी को विवश करके उससे भोजन का प्रबंध करवाना भी कष्ट को आमंत्रित करना होता है.
  • कोई अगर कर्ज लेके अगर भोजन कराये तो उसके यहाँ खाना भी शुभ नहीं होता है.
  • कोई मेहमान कभी भी घर से भूखे पेट ना जाए इस बात का ध्यान रखना चाहिए.
  • भोजन हमेशा ताजा बना के ही करना चाहिए, रखा हुआ, ठंडा भोजन नहीं करना चाहिए.
  • किसी भी भूखे प्राणी के सामने उसे बिना दिए भोजन नहीं करना चाहिए, इससे भी बदकिस्मती आता है.

आइये अब जानते हैं की सोच कैसे बदकिस्मती को जगाता है?

  1. अगर कोई किसी से जलन के कारण उसके बर्बाद होने की सोच रखे लगातार तो इससे उसी का नुकसान होता है. अतः हमेशा आगे बढ़ने के बारे में सोचिये, किसी को गिराने की सोच मत रखिये.
  2. अगर कोई बार बार यही सोचे की “मेरा जीवन तो ख़राब है, बहुत परेह्शानी है” तो ये भी बदकिस्मती को आकर्षित करता है. अतः हमेशा कुछ नया करने के लिए सोचे, अपने आपको बढाने के बारे में सोचिये, अपने से , दुसरो से और ऊपर वाले से ज्यादा शिकायत मत कीजिये.
  3. किसी से कोई भी काम मुफ्त में ना करवाइए, किसी से कोई काम फ्री में करवाके आप महान नहीं बनेगे उलटे आप अपना पुण्य उसे दे बैठेंगे. ऐसी सोच से बचे.

क्या करे बदकिस्मती से बचने के लिए?

  • हमेशा लेते रहने के भाव को छोड़कर देने के लिए हाथ उठाये इससे ऊपर वाला आपको भी देने के लिए हाथ उठाएगा.
  • नकारात्मक सोच रखने वाले लोगो का साथ भी छोड़ दीजिये अन्यथा जीवन बर्बाद होने में समय नहीं लगता है.
  • किसी की हाय लेने का कोई काम ना करे, इससे बदकिस्मती बहुत जल्दी घेर लेता है और इससे पीछा छुड़वाना बहुत मुश्किल है.
  • किसी को उसके मनपसंद चीज खिला के आप उससे आशीर्वाद प्राप्त करके जीवन को संवर सकते हैं.
  • छोटे बच्चो को उनकी मनपसंद चीजे दिलवाके आप अपने जीवन को संवार सकते हैं.
  • माता को श्रृगार का सामान भेंट करके भी भाग्य को जगा सकते हैं.


अगर बदकिस्मती से आप परेशान है तो सबसे पहले अपने कुछ आदतों को बदल दीजिये, अपनी सोच को सकारात्मक करिए, खुले दिल से दुसरो की सफलता को स्वीकार कीजिये और उनकी तारीफ भी कीजिये.
भोजन हमेशा खुशनुमा माहोल में ही करे.अच्छे ज्योतिष को कुंडली दिखा के जानिए की कौन से ग्रहों के कारन समस्याएं परेशान कर रही है और फिर सटीक उपाय लीजिये.
जानिए कौन से रत्न भाग्योदय कर सकते है कुंडली के अनुसार.
जानिए कौन सी पूजाए करके आप दूर कर सकते हैं बदकिस्मती को.



बदकिस्मती कैसे आती है कपड़ो से, सोच से,badkismati aur jyotish,क्या करे भाग्योदय के लिए ज्योतिष के हिसाब से?

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...