Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti :  16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti  यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...

Dhanteras Ki Pooja Ka Asan Tarika, धनतेरस पूजा

2025 में Dhanteras kab hai, kiase karen Pooja, जानिए ग्रहों की स्थिति कैसी रेहगी, जानिए  पूजा  की आसान विधि और लाभ, Dhanteras mantra, what is the best spell for dhan-teras, prosperity mantr for धनतेरस |

Dhanteras 2025: कार्तिक का महिना वैदिक ज्योतिष के हिसाब से बहुत महत्तव रखता है, इस महीने में बहुत से महत्त्वपूर्ण त्यौहार आते हैं और साधना के लिए भी ये उपयुक्त समय होता है. कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष के तेरहवे दिन धन तेरस नाम का त्यौहार भारत में मनाया जाता है. ये पूजा दिवाली के २ दिन पहले होती है.

2025 में तेरस 18 October शनिवार को है, तेरस तिथि 18 तारीख को दोपहर में लगभग 12:20 पे शुरू होगी और 19 october 2025 को दोपहर में  लगभग 1:52 तक रहेगी  |

2024 में Dhanteras kab hai, kiase karen Pooja, जानिए ग्रहों की स्थिति कैसी रेहगी, जानिए  पूजा  की आसान विधि और लाभ, Dhanteras mantra, Dhanteras 2024
dhan teras aur jyotish

धन तेरस के दिन महत्त्वपूर्ण चीजे खरीदने का रिवाज है, सोना- चांदी के जेवर आदि खरीदने का रिवाज है. वास्तव में धन तेरस के दिन से आने वाले पांच दिन बहुत ही महत्त्वपूर्ण होते हैं. इसके ठीक दूसरे दिन नरक चतुर्दशी मनाई जाती है जिस दिन लोग विशेष तौर पर सफाई करके माँ लक्ष्मी को आमंत्रित करते हैं. नरक चतुर्दशी के बाद दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है, उसके बाद गोवेर्धन पूजा होती है और उसके बाद भाई दोज मनाया जाता है. अतः धन तेरस के दिन से लोग व्यस्त हो जाते हैं विभिन्न प्रकार के कर्म कांडो में.

धन तेरस के दिन साधारणतः लोग घर में उपयोग में आने वाले बर्तन, सोना चांदी के जेवर, आदि खरीदते हैं. एक और परंपरा के अनुसार इस दिन धन के राजा कुबेर की पूजा होती है, यमराज की पूजा भी होती है महालक्ष्मी जी के साथ. 
धनतेरस की शाम को यमराज के नाम से दीप दान किया जाता है. पढ़िए दिवाली पूजा का आसान तरीका.

आइये अब जानते हैं की किस प्रकार से आसानी से हम धन तेरस की पूजा कर सकते हैं ?

Dhanteras Ki Pooja Ka Asan Tarika, धनतेरस पूजा, धनतेरस पूजा आसान विधि, धन तेरस की पूजा से लाभ.
  • धन तेरस के दिन शुभ महूरत में एक कलश में 5 सुपारी, 1 चांदी का सिक्का, दुर्बा घास , हल्दी का टुकड़ा, 9 रत्न, डाल के रखना चाहिए फिर उस पर एक प्लेट में चावल भर के कलश के ऊपर रखे और उस पर एक श्रीफल रखे. 
  • इस प्रकार से कलश स्थापना के बाद कलश की पंचोपचार पूजा करे और उसके बाद देवी और देवता से प्रार्थना करे की आपको आशीर्वाद दे. 
  • दीप दान के बाद भोग या नैवेद्य भी अर्पित करे. 
  • शाम को यमराज(मृत्यु के देवता) के नाम से 14 दीप दान करे और यम स्त्रोत या फिर कोई भी यम देवता के मंत्र का पाठ करे जैसे "ॐ यमाय नमः ". दीपक में एक चुटकी चावल, हल्दी, चीनी, १ कौड़ी रखे |
  • इसी दिन से श्री यन्त्र की पूजा करना भी शुभ होता है, अपने सामर्थ्य के अनुसार आप भोज पत्र, चांदी या सोने में बने श्री यन्त्र की स्थापना कर सकते हैं. 
ये भी जरुरी है की हम अपनी पूजा, पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से करे और पवित्रता बनाए रखे जिससे की कुबेर, यमराज और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सके. पढ़िए दिवाली तंत्र के बारे में.

अतः मन से पूजा करे और भगवान् की कृपा प्राप्त करे.

२०२२ में Dhanteras kab hai, kiase karen Pooja, जानिए ग्रहों की स्थिति कैसी रेहगी, जानिए  पूजा  की आसान विधि और लाभ, Dhanteras mantra
dhanteras pooja mantra


धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग चांदी, सोने और रसोई के लिए बर्तन और अन्य सामान खरीदने की परंपरा है। इस दिन भगवान गणेश, महालक्ष्मी के साथ साथ धन्वंतरि देव की पूजा का भी प्रावधान है।

आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या करें ?

Yam-deepak  : Dhanteras को अकाल मृत्यु से बचने के लिए यमराज के नाम पे घर के बाहर दीपक जलाया जाता है जिसे यम दीपक कहा जाता है |

पौराणिक कथाओं के अनुसार धनतेरस के दिन हई समुद्र मंथन से वैद्य धन्वंतरि हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसीलिए उनकी भी पूजा की जाती है । Dhanteras 2025

धनतेरस को भगवान कुबेर की पूजा होती है जो की धन के अधिपति हैं। मान्यता है जो भी व्यक्ति पूरे विधि विधान से भगवान कुबेर की पूजा करता है dhanteras को उसके घर में कभी धन संपत्ति की कमी नहीं रहती है। कुबेर देव की पूजा के समय सदैव इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनकी पूजा प्रदोष काल में ही करें।

आइये जानते हैं किन मंत्रो का जाप कर सकते हैं धनतेरस को ?

Dhanteras mantr बहुत शक्तिशाली है। इस दिन मंत्र का जाप करने से जातक को स्वास्थ्य प्राप्त होता है, दीर्घायु प्राप्त होता है, धन सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलता है | 

Dhanvantari Gayatri Mantra -
|| ॐ वासुदेवाय विद्महे सुधाहस्ताय धीमहि तन्नो धन्वन्तरिः प्रचोदयात् ||


|| ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये: 
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय 
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप 
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः ||


Dhanwantri ke any mantra: 
|| ॐ धन्वंतराय  नमः ||

Dhanteras ke liye Kuber Mantra: 
|| ऊं ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः ||
|| ॐ धनकुबेराय नमः, ऊं वित्तेश्वराय नमः ||
|| ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः ||
|| ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा  ||


Dhanteras ke liye laxmi mantra :
|| ॐ श्रीं श्रिये नमः ||


2025 में Dhanteras kab hai, kiase karen Pooja, जानिए ग्रहों की स्थिति कैसी रेहगी, जानिए  पूजा  की आसान विधि और लाभ, Dhanteras mantra, what is the best spell for dhan-teras, prosperity mantr for धनतेरस |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...