Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shukra Ka Mesh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal

Shukra Ka Mesh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal,  Shukra mesh rashi mai kab jayenge, , शुक्र का राशी परिवर्तन का 12 राशियों पर क्या असर होगा | Shukra ka Gochar Mesh Rashi Mai 2025: 31 May 2025 शनिवार को शुक्र अपने उच्च राशि मीन से निकल के अपने सम राशि मेष में प्रवेश करेंगे, ये परिवर्तन दिन में लगभग 11:16 बजे होगा | यहाँ ध्यान रखने वाली बात ये है की मेष राशि में पहले से ही बुध बैठे हैं जिससे शुक्र और बुध की युति होगी और लक्ष्मीनारायण योग बनेगा.  वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का सम्बन्ध प्रेम, रोमांस, भौतिक सुख सुविधा, विलासिता ग्लेमर, आकर्षण शक्ति आदि से है इसीलिए शुक्र का गोचर हमेशा ही बहुत महत्त्व रखता है |  Shukra Ka Mesh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal Shukra Ka Mesh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal शुक्र जब भी राशि बदलते हैं तो लोगो के व्यक्तिगत जीवन में, कला जगत में, फैशन इंडस्ट्री, ग्लैमर की दुनिया में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं | Watch On YouTube आइये जानते हैं की 2025 में शुक्र के मेष राशि में गोचर का असर 12 राशियों पर क्या होने वाला है ? मेष राशिफल : ...

Shukra aur chandra yuti ka prabhav

शुक्र और चंद्रमा की युति हो तो क्या होता है?, चंद्रमा के संग शुक्र हो तो क्या होगा, शुक्र चंद्र की युति का फल, Shukra aur chandra yuti ka prabhav| 

शुक्र और चन्द्रमा दोनों बहुत ख़ास ग्रह है, चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है, संवेदना से जुड़ा है, भावनाओं से जुड़ा है, कोमलता से जुड़ा है वहीँ शुक्र ऐशो आराम से जुड़ा है, कला जगत से जुड़ा है, प्रेम से जुड़ा है, चकाचौंध से जुड़ा है | कोमलता और सोम्यता से जुड़े हैं दोनों ग्रह |

तो जब चन्द्र और शुक्र की युति होती है तो जातक के लिए सफलता के नए रास्ते खोल देता है, जातक के अन्दर कुछ नई रचनात्मकता पैदा करता है | 

शुक्र और चंद्रमा की युति हो तो क्या होता है?, चंद्रमा के संग शुक्र हो तो क्या होगा, शुक्र चंद्र की युति का फल, Shukra aur chandra yuti ka prabhav|
Shukra aur chandra yuti ka prabhav

Read in English About Conjunction of Venus And Moon in Horoscope

शुक्र और चंद्रमा के संयोग से कौन सा योग बनता है ?

Shukra aur chandrama ke sanyog se "kalatmak yog" ka nirmaan hota hai janm kundli mai. इस योग के कारण जातक अपने कार्यक्षेत्र में अलग पहचान हासिल करता है | 

शुक्र और चन्द्रमा की युति से जातक के अन्दर सौन्दर्यता के प्रति विशेष आकर्षण होगा, उसके व्यक्तित्त्व में दुसरो को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होगी, ऐसे लोगो के संपर्क बहुत होते हैं और ऐसे लोग कुछ अलग हट के करने की क्षमता रखते हैं | अगर ये योग बहुत मजबूत हो तो जातक को खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होती है | 

Watch Video Here

आइये जानते हैं की जन्म कुंडली के 12 भावों में शुक्र और चंद्रमा की युति से क्या प्रभाव उत्पन्न होता है ? 

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के प्रथम भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के प्रथम भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक सुन्दर और आकर्षक होता है, रोमांटिक होता है| ऐसे लोग प्रस्तुतीकरण में माहिर होते हैं और आसानी से दुसरो पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ते हैं | 

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के दूसरे भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के दूसरे भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक संचार में माहिर होता है, उसकी वाणी से कोई भी प्रभावित हो सकता है, ऐसे लोग धन भी बहुत कमाते हैं| ऐसे लोग कला जगत से जुड़ जाए तो बहुत सफल होते हैं | 

पढ़िए विध्वंसक योग क्या होता है ?

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के तीसरे भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के तीसरे भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक यात्राओं से धन कमाने की शक्ति रखता है, भाई बहनों के साथ उसका विशेष लगाव रहता है| इस युति के कारण जातक धर्म के कार्यो और समाज सेवा के कार्यो में भी कुछ अलग नाम कमाता है | 

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के चौथे भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के चौथे भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक के कार्य माता के आशीर्वाद से निरंतर होते रहते हैं, सांसारिक सुख के हर साधन इनके पास होते हैं, एक सुखी पारिवारिक जीवन जी पाते हैं | घर, वाहन, पशु आदि सब इनके पास होते हैं |

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के पंचम भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के पंचम भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक कला जगत में बहुत नाम कर सकते हैं, प्रेम जीवन में काफी सफल रहते हैं, ऐसे लोग विपरीत लिंग से बहुत जल्दी आकर्षित होते रहते हैं, अपने हिसाब से जीवनसाथी चुनते हैं |

आत्म्कारक ग्रह क्या होते हैं ?

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के छठे भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के छठे भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक बहुत शौक़ीन होता है और इसी कारण बहुत धन बर्बाद करता रहता है, अपनी गलत आदतों के कारण रोग से भी ग्रस्त हो जाते हैं, मामा परिवार के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं, कई बार विपरीत लिंग के कारण कानूनी परेशानियों में भी फंस सकते हैं | 

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के सप्तम भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के सप्तम भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक के मित्र अधीक होते हैं, व्यापार में सफल होता है, जीवनसाथी बहुत सुन्दर होता है, ऐसे लोग विवाह के बाद बहुत तरक्की करते हैं |

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के अष्टम भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के अष्टम भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक को आकस्मिक लाभ होते रहते हैं जीवन भर, विदेश से धन अर्जित करने के योग भी बनते हैं पर विपरीत लिंग के कारण जीवन में परेशानियाँ भी बहुत उत्पन्न होती है | अगर जातक अपने संगती और अनैतिक विचारों को नियंत्रित नहीं कर पाया तो धन और स्वास्थ्य की हानि होती है |

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के नवम भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के नवम भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक भाग्यशाली होता है, जिस भी क्षेत्र में रहता है उसमे अपनी अलग ही सफल पहचान बनाता है, इनके पास सुख सुविधा के हर साधन रहते हैं, इनके काम कभी रुकते नहीं हैं साथ ही धन की कमी कभी नहीं रहती है|

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के दशम भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के दशम भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक का व्यक्तित्त्व प्रभावशाली होता है और उसमे दूसरों का उद्धार करने की शक्ति भी होती है | ग्लेमर की दुनिया में अपना नाम कर सकते हैं, सौंदर्य से सम्बंधित कार्यो में बहुत फायदा होता है | पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है |

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के ग्यारहवें भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के ग्यारहवें भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक अपने जीवन में अपनी सारी ख्वाहिशों को पूरा करने में सक्षम होता है | ऐसे लोग प्रेम जीवन में भी सफल होते हैं, इनकी पहचान भी बहुत होती है, धन की कमी कभी नहीं रहती है |

शुक्र और चन्द्रमा की युति जन्म कुंडली के बारहवें भाव में हो तो क्या होगा ?

अगर जन्म पत्रिका के बारहवें भाव में शुक्र और चन्द्रमा की युति हो जाये तो जातक भौतिक सुखो को भोगने में बहुत धन खर्च करता रहता है, घूमने का शौक़ीन होता है, बड़ी बड़ी यात्राएं करता है, देश विदेश में पहचान होती है | ऐसे लोग अगर अपने संबंधो और खाने पीने में नियंत्रण न रखें तो गंभीर स्वास्थ्य रोगों से भी ग्रस्त हो जाते हैं |

तो इस प्रकार हमने देखा की कुंडली में अगर shukra aur mangal saath में हो जाए तो जातक के जीवन को कैसे प्रभावित करता है | अच्छे और बुरे प्रभाव इस बात पर भी निर्भर करते हैं की शुक्र और चन्द्रमा कितने शक्तिशाली है या कमजोर है जन्म पत्रिका और इनकी स्थिति कैसी है |

शुक्र और चंद्रमा की युति हो तो क्या होता है?, चंद्रमा के संग शुक्र हो तो क्या होगा, शुक्र चंद्र की युति का फल, Shukra aur chandra yuti ka prabhav| 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...