Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

February mai kaun se grah badlenge raashi

February Grah Gochar 2026, february planetary transit 2026, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि फ़रवरी 2026 में, Masik Rashifal 12 राशियों का,  February  horoscope 2026. February 2026 Grah Gochar :  फरवरी 2026 में गोचर कुंडली में बहुत महत्त्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं जिसका असर हमे सभी तरफ देखने को मिलेगा | देश और दुनिया में राजनिति में, मौसम में, प्रेम जीवन में, कारोबार में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे  |  February 2026 mai kaun se grah badlenge rashi आइये जानते हैं की फ़रवरी 2026 में गोचर कुंडली में क्या बदलाव होंगे ?: 1 February ko Shukra Uday Honge . 3 फरवरी 2026 को बुध ग्रह का गोचर कुम्भ राशि में होगा. Check Rashifal 6 फ़रवरी को शुक्र कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे.  सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं.  मंगल 23 फ़रवरी को कुम्भ राशि में  प्रवेश करेंगे.  26 फरवरी 2026 को बुध वक्री होंगे और 21 मार्च 2026 तक वक्री रहेंगे  इस माह 23 फ़रवरी से कुम्भ राशि में 5 ग्रहों की युति हो जायेगी. आइये ...

Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se

Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se, विवाह और रोमांस रेखा का अध्ययन कैसे करें, किसी व्यक्ति के रोमांटिक जीवन का पता कैसे चलता है, प्रेम जीवन कैसा रहेगा|

रोमांस जीवन का एक महत्त्वपूर्ण अंग है और इसी के कारण जीवन रसमय लगता है अन्यथा जीवन सूखा हुआ सा लगता है | एक मनमाफिक रोमांटिक पार्टनर की चाह सबको रहती है पर हर कोई भाग्यशाली नहीं रहता है|

कई लोग अपना साथी चुन तो लेते हैं पर कुछ समय बाद उन्हें पता चलता है की उनकी पसंद सही नहीं थी, कुछ लोग तो जीवन भर एक सच्चे प्रेमी की आस लगाए जीवन जीते रहते हैं |

इस लेख में हम जानेंगे की हस्त रेखा विज्ञान के द्वारा हम कैसे पता कर सकते हैं की किसी का प्रेम जीवन कैसा रहेगा, प्रेमी मिलेगा या नहीं, प्रेम जीवन सफल होगा की नहीं, प्रेम विवाह कैसा रहेगा आदि | Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se

Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se, विवाह और रोमांस रेखा का अध्ययन कैसे करें, किसी व्यक्ति के रोमांटिक जीवन का पता कैसे चलता है, प्रेम जीवन
Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se

Read in English about Marriage and Romance Life Reading In Palmistry

आइये सबसे पहले समझते हैं प्रेम जीवन और विवाह को ?

साधारणतः लोग विवाह रेखा जो की बुध पर्वत के बगल में रहती हैं उन्हें ही प्रणय रेखाएं समझते हैं और उसी को देखके निर्णय लेने लग जाते हैं जबकि ऐसा नहीं है |

एक कड़वा सच ये है की किसी के जीवन में एक से अधिक अफेयर्स हो सकते हैं पर विवाह किसी एक से होता है |

तो विवाह रेखाओं का अध्ययन करने पर विवाह के बारे में पता चलता है पर प्रेम जीवन के बारे में पता करने के लिए बहुत से बिंदु ध्यान में रखने होते हैं जैसे शुक्र क्षेत्र का अध्ययन, चन्द्र क्षेत्र का अध्ययन, सूर्य क्षेत्र का अध्ययन, ह्रदय रेखा का अध्ययन, प्रणय रेखा का अध्ययन आदि |  

Watch Video here Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se

यहाँ ध्यान रखने वाली बात ये है की जिनके हाथ में “प्रणय रेखा” नहीं रहती है उनके भी प्रेम सम्बन्ध बनते हैं तो जीवन में रोमांस को देखने के लिए पूरे हाथ का बारीकी से अध्ययन करना होता है |

आइये अब जानते हैं विवाह के बारे में कैसे पता लगाया जाता है हस्त रेखा विज्ञान में :

सबसे पहले ये जान लीजिये की ह्रदय रेखा और बुध की ऊँगली के मूल के बीच का जो क्षेत्र होता है यही पर विवाह रेखाएं मिलती है |

  1. एक सफल विवाह के लिए शादी की रेखा का स्पष्ट होना भी जरुरी है |
  2. विवाह रेखा जितनी स्पष्ट होगी और जितनी ह्रदय रेखा के पास होगी उतनी जल्दी जातक का विवाह के योग बनते हैं |
  3. अगर विवाह रेखा बिलकुल बीचों बीच बने विवाह क्षेत्र में तो इसका अर्थ है की जातक का विवाह उपयुक्त समय पर होता अर्थात 25 साल के आस पास हो जाएगा |
  4. अगर विवाह रेखा स्पष्ट हो,  ह्रदय रेखा स्पष्ट हो दोष रहित हो और बृहस्पति पर्वत पर पंहुच जाए तो वैवाहिक जीवन सफल रहता है और संतोषपूर्ण रहता है | Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se
  5. अगर स्पष्ट विवाह रेखा ह्रदय रेखा जो छु जाए और शुक्र का क्षेत्र भी सुन्दर और स्पष्ट हो तो तो प्रेम विवाह के योग मजबूत बनते हैं |
  6. अगर 1 से अधिक शादी की रेखाएं मौजूद हो तो इसका अर्थ ये होता है की जातक को विवाह के लिए अनेक अवसर और साथी मिलेंगे, ऐसे लोग कई बार द्वन्द में भी फंस जाते हैं की किससे विवाह करें |
  7. अगर विवाह रेखा बुध की ऊँगली के मूल की तरफ मुड़ जाए तो ऐसे लोग विवाह के लिए बहुत उत्साहित नहीं रहेंगे, ऐसे लोग विवाह को बस एक जरुरत की दृष्टि से देखेंगे और अपने काम में ज्यादा लगे रहेंगे | ऐसे लोग का रोमांटिक जीवन बहुत संतोषजनक नहीं रहता है |
  8. अगर विवाह रेखा में किसी प्रकार की श्रृंखला बनी हुई दिखे तो इसका अर्थ है असंतोषपूर्ण वैवाहिक जीवन |
  9. अगर शादी की रेखा गहरी हो, स्पष्ट हो, ह्रदय रेखा सुन्दर हो और गुरु पर्वत तक जाए, शुक्र पर्वत सुन्दर हो तो ऐसे जातक उम्र भर रोमांटिक जीवन के मजे लेता है अपने जीवनसाथी के साथ | ऐसे लोग अपने जीवनसाथी को खुश रखने के सारे तरीके जानते हैं | Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se
  10. अगर विवाह रेखा सूर्य क्षेत्र पर जाके समाप्त हो तो जातक का विवाह किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से होगा |
  11. अगर विवाह रेखा पर अनेक शाखाएं हो और अनेक द्वीप दिखे तो ऐसे जातक वैवाहिक जीवन में परेशां रहता है और समय के साथ उसका असंतोष बढ़ता जाता है |
  12. अगर बृहस्पति के पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह हो, मणिबंध से उठने वाली भाग्य रेखा स्पष्ट और बाधा रहित हो, ह्रदय रेखा भी स्पष्ट हो तो ये सुखी वैवाहिक जीवन और पारिवारिक जीवन को बताता है |
और महत्त्वपूर्ण लेख पढ़िए :

आइये अब जानते हैं प्रेम जीवन के बारे में कैसे पता लगाया जाता है हस्त रेखा विज्ञान में :

प्रेम जीवन के बारे में पता करने के लिए पूरे हाथ का बारीकी से अध्ययन करना जरुरी होता है जैसे –
  • अगर शुक्र क्षेत्र उभरा हुआ हो, विवाह रेखा सुन्दर हो, ह्रदय रेखा दोष रहित हो तो ऐसे लोगो का प्रेम जीवन बहुत सफल रहता है |
  • अगर विवाह क्षेत्र में बहुत सी रेखाएं हो छोटी छोटी और साथ ही शुक्र क्षेत्र बहुत ज्यादा उभरा हुआ हो तो जातक कई प्रेम संबंधो में फंसा रहता है और ऐसे लोग विवाह के बाद भी अनैतिक संबंधो में फंसे रहते हैं |
  • कुछ लोगो के हाथ में चन्द्र क्षेत्र से एक पतली रेखा बुध पर्वत की तरफ जाती हुई दिखेगी जो की ह्रदय रेखा को छु सकती है ये प्रणय रेखा होती है और ये अगर स्पष्ट हो तो जातक के पास एक अच्छा प्रेमी होता है | Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se
  • अगर शुक्र क्षेत्र में बहुत सी स्पष्ट रेखाएं अंगूठे की तरफ जा रही हो, स्पष्ट  ह्रदय रेखा बृहस्पति क्षेत्र पर जा रही हो तो ऐसे लोगो का रोमांटिक और प्रेम जीवन स्थिर रहता है और ये लोग काफी खुश नजर आते हैं |
  • अगर ह्रदय रेखा शनि पर्वत पर जाके ख़त्म होती है तो स्वार्थपूर्ण प्रेम को दर्शाता है हालाँकि ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारी बहुत दृढ़ता से निभाते हैं और इमानदार भी रहते हैं |

तो इस प्रकार हम अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के बारे में भी हस्त रेखा के अध्ययन से बहुत कुछ जान सकते हैं |


Vivah Aur Romantic Jivan Hastha Rekha Se, विवाह और रोमांस रेखा का अध्ययन कैसे करें, किसी व्यक्ति के रोमांटिक जीवन का पता कैसे चलता है, प्रेम जीवन कैसा रहेगा|

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...