Guru purnima kab hai 2025, Guru Poornima Importance In Hindi, गुरु पूर्णिमा का महत्तव हिन्दी में, क्या करे गुरु पूर्णिमा को. Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा एक हिंदू त्योहार है और इस दिन हम शिक्षक और आध्यात्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं | यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। "गुरु" शब्द संस्कृत के शब्द "गु" से आया है जिसका अर्थ है "अंधकार" और "रु" का अर्थ है "दूर करना।" इसलिए गुरु वह होता है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करते है और हमें सत्य का प्रकाश देखने में मदद करते है। हिंदू धर्म में, गुरु पूर्णिमा हमारे सभी जीवित और ब्र्हम्लीन गुरुओं का सम्मान करने का समय है। हम उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं, और उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर, लोग आमतौर पर अपने गुरुओं से मिलते हैं, उनका पूजन करते हैं, उन्हें उपहार देते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं | यह उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें बढ़ने और सीखने में मदद की है,...
ज्योतिष के बारे में कुछ रोचक तथ्य, Jyotish Ke Baare Mai Rochak Tathy, amazing Facts on astrology in HIndi.
क्या आप ज्योतिष के बारे में विशेष बातें जानने के लिए उत्सुक हैं जो निश्चित रूप से आपको ज्योतिष की शक्ति को समझने में मदद करेंगी और कुछ लोगों को समझने में भी मदद करेंगी।
![]() |
Jyotish Ke Baare Mai Rochak Tathy |
Read in english about Amazing Facts About Astrology
- वृश्चिक राशि वालों में सफल नेता बनने की संभावना अधिक होती है | 190 विश्व नेताओं के एक अध्ययन में पाया गया कि अक्टूबर के अंत और नवंबर के अंत के बीच पैदा हुए वृश्चिक राशि के लोग सरकार के प्रमुखों के बीच सबसे आम राशि चिन्ह हैं। जो बाईडेन, हिलेरी क्लिंटन, मैरी एंटोनेट और सन याट सेन सभी वृश्चिक राशि के लोग हैं।
- वृश्चिक के बाद सिंह और धनु के लोग सबसे ज्यादा सफल नेता बन पाते हैं |
- चंद्रमा हमारे मूड को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है | शोध से पता चलता है कि चन्द्रमा जैसे जैसे अपनी राशि बदलता है वैसे वैसे लोगो के व्यवहार और मूड में परिवर्तन होता जाता है | यही कारण है कि अमावस्या और पूर्णिमा को सबसे ज्यादा लोगो के मूड में बदलाव देखा जाता है |
- प्रत्येक राशि का एक तत्व(जल, अग्नि, वायु, और पृथ्वी।) होता है जिसका असर व्यक्ति के ऊपर देखा जाता है | मेष, सिंह और धनु राशि का सम्बन्ध अग्नि तत्त्व से है | वृषभ, कन्या और मकर राशियों का सम्बन्ध पृथ्वी तत्व से है | कर्क, वृश्चिक और मीन राशि का सम्बन्ध जल तत्व से है| मिथुन, तुला और कुम्भ राशि का सम्बन्ध वायु तत्त्व से है | Watch Video Here On Amazing Facts of Jyotish in Hindi
- ज्योतिष के अनुसार बीमारियाँ तब आती है जब अशुभ ग्रह बलशाली हो जाए और शुभ ग्रह बलहीन हो जाएँ | जैसे की गुरु के ख़राब होने पर लीवर से सम्बंधित परेशानी से जातक गुजरता है, पाचन से सम्बंधित परेशानियाँ बढ़ जाती है |
- अगर मंगल अकेला कुंडली के दशम भाव में बैठ जाए तो जातक बहुत गुस्से वाला होता है पर अपने पराक्रम से भूमि लाभ करता रहता है |
- अगर किसी का जन्म रात्रि में 12 बजे हो या दिन में 12 बजे के आस पास हो तो वो भाग्यशाली होता है |
- जिन लोगों के हाथ लम्बे होते हैं वे अपने जीवन में कुछ अलग हटकर कुछ ऐसा काम कर जाते हैं की समाज उन्हें याद रखता है |
- हंसते वक्त जिन स्त्री या पुरुष के गाल पर गड्ढे बनते हैं वे धनी होते हैं और अपना काम निकालने में माहिर होते हैं | ऐसे लोग जिस भी क्षेत्र में होते हैं सफलता हासिल कर ही लेते हैं |
- जिन लोगों के हाथ के अगूंठे के पीछे बाल होते हैं वे अधिक बुद्धिमान होते हैं।
- जिन लोगों की नाक तोते के समान होती हैं वे धनवान अवश्य बनते हैं।
- पेट पर तिल हो तो व्यक्ति खाने पीने के बड़े शौकिन होते हैं।
आपको कौन सा तथ्य सबसे दिलचस्प लगता है? ज्योतिष के बारे में कौन से तथ्य आपको आकर्षित करते हैं?
ज्योतिष के बारे में कुछ रोचक तथ्य, Jyotish Ke Baare Mai Rochak Tathy, amazing Facts on astrology in HIndi.
Comments
Post a Comment