Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti : 16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...
अषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्री की महिमा, क्या करे जीवन को सफल बनाने के लिए, कैसे करे माँ दुर्गा की पूजा गुप्त नवरात्री में, Ashad mahine ki gupt navratri 2025.
नवरात्री का अर्थ है 9 विशेष दिन जब कोई भी व्यक्ति साधना कर सकता है अपने अध्यात्मिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए या फिर भौतिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए | ज्योतिष के हिसाब से और तंत्र के हिसाब से भी नवरात्री बहुत महत्त्वपूर्ण दिन होते हैं जब हम अपने जीवन को निष्कंटक करने के लिए साधना कर सकते हैं, पूजा कर सकते हैं.
इस बार 26 June, गुरुवार से 4 जुलाई, शुक्रवार तक अषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्री रहेगी, इन दिनों तांत्रिक, सिद्धि हेतु पूजाएँ करते हैं, अध्यात्मिक जिज्ञासु ज्ञान हेतु साधनाएं करते हैं और सांसारिक लोग भौतिक इच्छाओं की पूर्ति हेतु साधना करते हैं.
अनुक्रमणिका :
क्या करे गुप्त नवरात्री में जीवन को सफल बनाने के लिए?
- अगर विवाह में बाधा आ रही हो तो माँ कात्यायनी का पूजन करे रोज और प्रार्थना करे. माँ की कृपा से अच्छा जीवन साथी मिलेगा.
- अगर कोई काला जादू से ग्रस्त है तो उन्हें देवी कवच का पाठ रोज सुबह शाम करना चाहिए 9 बार.
- अगर शत्रु परेशान कर रहे हो तो माँ काली को १०८ जास्वन्दी/गुडहल के फूलो की माला अर्पित करे.
- व्यापार को बढाने के लिए नागकेसर से भोजपत्र पर स्वास्तिक बना के गुप्त नवरात्रि के ९ दिन पूजन करे फिर उसे तिजोरी में रख दे.
- सम्पन्नता के लिए गाय के घी का दीपक रोज जलाए माँ के सामने.
- कन्या पूजन अवश्य करे और उन्हें उपहार भी दे साथ ही आशीर्वाद ले.
- अगर कोई दंपत्ति को संबंधो में बहुत परेशानी आ रही है तो उन्हें देवी मंदिर में श्रृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए.
किन बातों का ध्यान रखें गुप्त नवरात्री में :
- अपनी पूजा की गोपनीयता बना के रखे.
- किसी को भी दुःख ना हो इस बात का ध्यान रखे.
- गुप्त नवरात्री में किसी का अपमान ना करे.
- किसी भी प्रकार की हिंसा से अपने आपको बचा के रखे.
- अगर आप साधना कर रहे है तो शारीरिक और मानसिक पवित्रता बना के रखे |
- सात्विक भोजन करे.
आइये जानते हैं की ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी 2025 के गुप्त नवरात्रि में ?
- सूर्य अपने सम राशि मिथुन में रहेंगे |
- चंद्रमा अपने मित्र राशि मिथुन में रहेंगे |
- मंगल मित्र राशि सिंह में रहेंगे |
- बुध अपने शत्रु राशी कर्क में रहेंगे |
- गुरु ग्रह अपने शत्रु राशी मिथुन में रहेंगे |
- शुक्र अपने समराशी मेष में रहेंगे |
- शनि सम राशि मीन में रहेंगे ।
- राहु अपने मित्र राशी कुम्भ में रहेंगे |
- केतु अपने शत्रु राशी सिंह में रहेंगे |
कौन कौन सी पूजाएँ कर सकते है गुप्त नवरात्री में ?
- भक्तगण मोक्ष प्राप्ति के लिए साधना कर सकते हैं गुप्त नवरात्री में |
- जो लोग इस भौतिक जीवन में सुख सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए भी ये 9 दिन बहुत ख़ास है |
- जो लोग तंत्र सिद्धियाँ चाहते हैं उनके लिए भी ये गुप्त नवरात्री बहुत ख़ास समय है |
- जो लोग किसी मंत्र का जप कर रहे हैं काफी समय से, वे लोग भी नवरात्री में अपने मंत्रो को जागृत करने के लिए अनुष्ठान कर सकते हैं |
- जो लोग अपने प्रेम जीवन में काफी परेशान हैं , वे लोग भी माता से प्रार्थना कर सकते हैं |
- जो लोग धन के समस्या से गुजर रहे हैं, वे लोग भी धन प्राप्ति प्रयोग कर सकते हैं |
- जिन शादी शुदा लोगो को गृहस्थी में समस्या आ रही है, वे लोग भी अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयोग कर सकते है |
- अगर आपके जीवन में कुंडली में ग्रहों के कारन परेशानी आ रही है तो भी इस गुप्त नवरात्री में आप शांति पूजा कर सकते हैं |
- अगर किसी पे काला जादू किया गया है तो भी आप अपने आपको बचाने के लिए गुप्त नवरात्री में प्रयोग कर सकते हैं |
- वशीकरण प्रयोग भी सफल होते हैं गुप्त नवरात्रीमें |
अषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्री की महिमा, क्या करे जीवन को सफल बनाने के लिए, gupt navratri, कैसे करे माँ दुर्गा की पूजा गुप्त नवरात्री में, Ashad mahine ki gupt navratri 2025.

Comments
Post a Comment