Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Graho Se Sambandhit Din Aur Bhojan

Graho Se Sambandhit Din Aur Bhojan, लाल किताब में ग्रहों से सम्बंधित दिन और भोज्य पदार्थ, कैसे कम करे बुरे ग्रहों के प्रभाव को और कैसे मजबूत करे शुभ ग्रहों को कुंडली में.
लाल किताब के ज्योतिष उपाय ग्रहों के लिए
Graho Se Sambandhit Din Aur Bhojan

चन्द्रमा ग्रह –

इससे सम्बंधित दिन है सोमवार और अगर ये कुंडली में कमजोर हो तो सोमवार को खीर का सेवन करे, चांदी के आभूषण धारण करे, सफ़ेद वस्त्र ज्यादा से ज्यादा धारण करे, माथे पर सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाया करे, मोती की अंगूठी या पेंडेंट धारण करे.
परन्तु अगर चन्द्रमा कुंडली में ख़राब हो तो ऐसे में चन्द्रमा से सम्बंधित वस्तुओ का दान करे.

मंगल ग्रह –

इससे सम्बंधित दिन है मंगलवार और अगर मंगल कुंडली में कमजोर हो तो मंगलवार को लाल मसूर की दाल खाना चाहिए, लाल कपडे धारण करे, मीठी रोटी खाएं और लाल रुमाल पास में रखे.
परन्तु अगर मंगल कुंडली में ख़राब हो तो ऐसे में मसूर दाल का दान करे, लाल वस्त्र दान करे, मंगलवार को मिठाइयाँ बांटे और नियमित रूप से हनुमानजी के मंदिर में जाएँ.

बुध ग्रह –

इससे सम्बंधित दिन है बुधवार और अगर बुध कमजोर हो कुंडली में तो हरे कपड़े धारण करना हाहिये, पन्ना रत्न पहन सकते है, हरी सब्जियां खा सकते हैं.
परन्तु अगर बुध कुंडली में ख़राब हो तो ऐसे में हरे कपड़े और पन्ना दान करना चाहिए, हरी मूंग डाल पक्षियों को बुधवार को खिलाना चाहिए, इससे लाभ होगा.

गुरु ग्रह -

इससे सम्बंधित दिन है गुरूवार और लाल किताब अनुसार अगर गुरु कुंडली में कमजोर हो तो पीले कपड़े धारण करना चाहिए, कच्ची हल्दी जेब में रखना चाहिए, पीला रुमाल जेब में रखे, किसर का तिलक करे और पुखराज भी धारण कर सकते हैं.
परन्तु अगर गुरु कुंडली में ख़राब हो तो ऐसे में पीले कपड़े दान करे ब्राह्मणों को, हल्दी बहते जल में प्रवाहित करे, केले मंदिर में बांटे.

शुक्र ग्रह -

इससे सम्बंधित दिन है शुक्रवार और अगर शुक्र कुंडली में कमजोर हो तो शुक्रवार को रंगीन या सफ़ेद वस्त्र धारण करे, हीरा पहने और माता मंदिर में जरुर दर्शनों के लिए जाएँ.
परन्तु अगर शुक्र कुंडली में ख़राब हो तो ऐसे में कपूर का दान माता के मंदिर में करे, सफ़ेद वस्त्र दान करे. अगर जीवन साथी को स्वास्थ्य समस्या आ रही हो तो ऐसे में उनके वज्र जितना ज्वार दान करे.

शनि ग्रह -

इससे सम्बंधित दिन है शनिवार और अगर शनि कुंडली में ख़राब हो तो शराब ना पियें, मांसाहार से दूर रहे, लोहा, सरसों का तेल और काले कपडे दान करे, बहते पानी में तेल प्रवाहित करे.
दूसरी तरफ अगर शनि कुंडली में कमजोर हो तो ऐसे में काले कपडे धारण करे, नीलम पहने.

सूर्य ग्रह –

इससे सम्बंधित ग्रह है रविवार और अगर ये कुंडली में कमजोर हो तो माणिक्य धारण करना चाहिए, गुड़ खाना चाहिए, ताम्बे का कड़ा पहने.
परन्तु अगर सूर्य कुंडली में ख़राब होतो तम्बा का दान करे, गुड़ बांटे, ताम्बे के सिक्के बहते पानी में बहायें.
अतः हम लाल किताब अनुसार उपर्युक्त उपायों का प्रयोग करके जीवन को बेहतर बना सकते हैं.



Graho Se Sambandhit Din Aur Bhojan, लाल किताब में ग्रहों से सम्बंधित दिन और भोज्य पदार्थ, कैसे कम करे बुरे ग्रहों के प्रभाव को और कैसे मजबूत करे शुभ ग्रहों को कुंडली में.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...