Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti :  16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti  यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...

Kartik Mahine Ka Mahattwa

Kartik mahina kab hai 2025 mai, importance in hindi, kya kare safal jeene ke liye kartik mahine main, jivan ko sukhi banaane ke liye salaah, kartik poornima ka mahatwa, kiski puja kare kartik mai, dhan prapti upaay.

अगर आप वित्तीय समस्या से ग्रस्त है, अगर आप महालक्ष्मीजी  प्रसन्न करना चाहते है, अगर आप धन प्राप्ति साधना करना चाहते है तो कार्तिक महीने से ज्यादा शक्तिशाली कोई और महिना नहीं है.

2025 में 8 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक कार्तिक महिना रहेगा 

Kartik mahina kab se shuru hoga 2025 mai, importance in hindi, kya kare safal jeene ke liye kartik mahine main, jyotish tips for kartik mahina
kartik mahina kyu khaas hai

वैदिक ज्योतिष के हिसाब से कार्तिक महिना धन प्राप्ति साधना हेतु उत्तम है और जो भी साधक पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से इस महीने में पूजा करता है उसे निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है.

जिन लोगो को कार्तिक महीने की महत्ता मालूम है वो एक दिन भी व्यर्थ नहीं गवाते हैं.

कार्तिक महीने का महत्तव इसीलिए भी बढ़ जाता है की इसी महीने में धन तेरस, करवा चौथ,  दिवाली और अन्य मुख्य त्यौहार आते हैं. अतः हमे उचित माहोल और समय मिलता है जब हम विशेष साधनाओ द्वारा अपने जीवन को धन और धान्य से पूर्ण कर सकते हैं. 


आइये जानते हैं कार्तिक स्नान का महत्व :

Kartik mahina importance in hindi, kya kare safal jeene ke liye kartik mahine main, jivan ko sukhi banaane ke liye salaah, kartik poornima ka mahatwa, kiski puja kare kartik mai, dhan prapti upaay.

भारतीय वैदिक शाश्त्रो के हिसाब से कार्तिक के महीने में पवित्र नदियों में स्नान का बहुत ज्यादा महत्तव है. ऐसा कहा जाता है की अगर पूरे कार्तिक मास में कोई रोज ब्रह्म मुहुर्त में अगर पवित्र नदी में स्नान करता है तो उसके सारे पाप नष्ट हो जाता है.

पवित्र नदियों में गंगा, नर्मदा, शिप्रा आदि का बहुत महत्व है. सुख समृद्धि हेतु कार्तिक स्नान की बहुत मान्यता है.

कार्तिक महीने में राधा कृष्णा की पूजा तुलसी के साथ की जाती है रोज स्नान के पश्चात. भक्त बहुत आसानी से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति कर लेते अगर इस महीने में श्रद्धा और विश्वास से पूजन करे.

इस महीने में दान का भी बहुत अधिक महत्तव है अतः अगर सक्षम है तो जरुरत मंदों की दिल खोलके मदद करनी चाहिए, इससे बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है.

कार्तिक पूनम का महत्तव :

कार्तिक पूर्णिमा अपने आपमे बहुत ख़ास दिन है, ऐसी मान्यता है की इसी दिन विष्णु जी का मत्स्य अवतार हुआ था. अतः पुरे भारत में कार्तिक पूनम बहुत ही हर्षो उल्लास से मनाया जाता है.

चन्द्र अपने पुरे आभा में प्रकाशित होता है जिससे साधना का महत्तव भी बढ़ जाता है. इस दिन लोग बड़ी तादाद में पूजा, पाठ, टोटके आदि करते हैं जीवन के बाधाओं को दूर करने के लिए.

2025 में 5 नवम्बर, बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा है |

क्या करे कार्तिक महीने में सफलता प्राप्त करने के लिए ?

यहाँ ज्योतिष संसार में आपको कुछ बेहतरीन उपाय दिए जा रहे है जिनके द्वारा आप कार्तिक महीने में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं.
  1. प्रातः काल नहाने के समय अगर हम नदी न जा पाए तो कोई बात नहीं है बस नहाने के समय श्रद्धा से समस्त पवित्र नदियों का स्मरण करके उन्हें प्रणाम करे. जैसे गंगा, नर्मदा, यमुना, कावेरी आदि.
  2. स्नान के बाद साफ़ और व्यवस्थित कपडे धारण करके स्थिर आसन में बैठे अपने पूजा कक्ष में.
  3. उसके बाद भगवान् विष्णु का ध्यान करे थोड़ी देर. 
  4. आप चाहे तो भगवन विष्णु का कोई भी मंत्र यथाशक्ति जप सकते हैं.
  5. कार्तिक महीने में अशोक पेड़ की पूजा भी बहुत फलदाई होती है. 
  6. धन प्राप्ति के लिए श्री सुक्तम का पाठ भी बहुत प्रचलित है. 
अतः अपने जीवन को सुखमय बनाइये, अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन को मजबूत बनाइये कार्तिक महीने में सही पूजा करके. 
माँ लक्ष्मी और भगवान् विष्णु की कृपा से सभी का जीवन सुखी हो जाए, ऐसी कामना ज्योतिष संसार आपके लिए करता है.

Kartik month importance in hindi, kya kare safal jeene ke liye kartik mahine main, करवा चौथ का महत्त्व हिंदी में jivan ko sukhi banaane ke liye salaah, kartik poornima ka mahatwa, kiski puja kare kartik mai, dhan prapti upaay.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...