] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Papankush Ekadashi Kab Hai | Katha of पापांकुशा एकादशी

Papankush Ekadashi Kab Hai | Katha of पापांकुशा एकादशी, ekadashi ki sahi tarikh, ekadashi ke upay. हिंदू धर्म में पापांकुशा एकादशी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह व्रत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है और उनसे पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि तथा मोक्ष की प्रार्थना की जाती है। आइए जानते हैं पापांकुशा एकादशी का महत्व, पौराणिक कथा, पूजा विधि और इससे मिलने वाली शिक्षाओं के बारे में। पापांकुशा एकादशी 2026 : एकादशी तिथि प्रारंभ: 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:13 बजे से एकादशी तिथि समाप्त: 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:47 बजे तक  व्रत पारण का समय: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 5:51 बजे से 8:08 बजे के बीच Papankush Ekadashi Kab Hai | Katha of पापांकुशा एकादशी  पापांकुशा एकादशी का महत्व हिंदू धर्म में पापांकुशा एकादशी को भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र दिन माना जाता है। यह एकादशी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने, भगवान विष...

Moonga Ratna Rahasya in Hindi

Moonga ratna rahasya in hindi, मूंगा रत्न के फायदे, कैसे प्रयोग करे मूंगा का सफल जीवन के लिए, ज्योतिष परामर्श सही रत्न के लिए.

रत्न जो सम्बन्ध रखता है मंगल ग्रह से, वह है मूंगा. मूंगा को अंग्रेजी में CORAL  कहते हैं. मंगल ग्रह का सम्बन्ध शक्ति, सामर्थ्य, दया आदि से है. इसका सम्बन्ध वैवाहिक जीवन से भी बहुत गहरा है.
munga ratna ke fayde kya hai
Moonga Ratna Rahasya in Hindi

मंगल के ख़राब होने की दशा में व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना होता है जिसका सम्बन्ध स्वास्थ्य और संबंधो से होता है. अतः मंगल की स्थिति को कुंडली में देखना जरुरी होता है. सही उपायों को करने से कई बुरे प्रभावों को कम किया जा सकता है.

मूंगा एक जैविक रत्न है और वैदिक ज्योतिष के हिसाब से इसका प्रयोग करके मंगल ग्रह की शक्ति प्राप्त की जा सकती है. जो व्यक्ति मूंगा पहनता है उसके अन्दर आत्मशक्ति का विकास होता है, साहस का विकास होता है, नेतृत्व क्षमता बढ़ता है.

शुभ मंगल कुंडली में हो तो कई प्रकार की बिमारियों से रक्षा होती है, दुर्घटनाओं से रक्षा होती है, संबंधो में मधुरता बनी रहती है.

अगर एक अच्छा मूंगा खरीद कर उसे मंत्रो से अभिमंत्रित कर लिया जाए तो वो कवच के रूप में धारण करता की रक्षा भी करता है, बुरी नजर से बचाता है, बुरी शक्तियों से बचाता है. अतः ये एक बहुत ही शक्तिशाली रत्न है. 
आभूषण बनाने में भी मूंगा का प्रयोग होता है जिससे उनकी सुन्दरता बढ़ती है.

कौन प्रयोग कर सकते हैं मूंगा ?

चूँकि मंगल ग्रह से इसका सम्बन्ध है अतः ताकत तो ये बढ़ाता ही है और साथ ही इच्छा शक्ति में भी बढ़ोतरी करता है.  परन्तु धारण करने से पहले ज्योतिष से सलाह ले.

मूंगा अगर कुंडली के हिसाब से ठीक नहीं है तो कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न कर सकता है. मेष और वृश्चिक राशि वालो के लिए ये शुभ हो सकता है क्यूंकि इनका संबध भी मंगल से है.

मंगल यन्त्र के साथ इसका प्रयोग करने पर भी साधक को मंगल पूजा में लाभ होता है.

कैसे प्रयोग करे मूंगा रत्न का सफलता के लिए?

सबसे पहले ये जाने की क्या मूंगा आपके लिए शुभ है और है तो ये भी जाने की कितने वजन का मूंगा धारण करना चाहिए, फिर इसे ताम्बे में बनवाएं और शुक्ल पक्ष के मंगलवार को धारण करे. मंगल के मंत्रो का जप श्रेष्ठ रहेगा अगर विधवत इसे सिद्ध करवाए तो और भी अच्छा रहेगा.

कहाँ से ख़रीदे मूंगा:

सर्टिफाइड मूंगा ही ख़रीदे जिससे मन में कोई शंका न रहे , ये आप अपने जोहरी से खरीद सकते हैं, jyotishsansar से भी खरीद सकते हैं या कोई और जो रत्न बेचता हो उनसे भी खरीद सकते हैं.

मूंगा का विकल्प:

इसके विकल्प के रूप में अनंत मूल की जड़ प्रयोग में लाई जा सकती है, लाल ओनिक्स, लाल हकिक भी प्रयोग कर सकते हैं. आज कल सिंथेटिक मूंगे भी मौजूद हैं.

अगर आप जानना चाहते हैं की मूंगा आपके लिए कैसा है आपके कुंडली के हिसाब से, अगर आप बढ़ाना चाहते हैं शक्ति, सामर्थ्य, साहस, सम्बन्ध तो आप jyotishsansar से भी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं.

अपने तनाव, चिंता और अवसाद से आप बाहर आ सकते हैं जरुरत है सिर्फ एक कदम उठाने की, सफलता आपकी सोच में है, अच्छा सोचे, अच्छा पायें.



और सम्बंधित लेख पढ़े :

Moonga ratna rahasya in hindi,  मूंगा रत्न के फायदे, कैसे प्रयोग करे मूंगा का सफल जीवन के लिए, ज्योतिष परामर्श सही रत्न के लिए.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics. हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...