Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Guru Poornima Importance In Hindi

Guru purnima kab hai 2025,  Guru Poornima Importance In Hindi, गुरु पूर्णिमा का महत्तव हिन्दी में, क्या करे गुरु पूर्णिमा को. Guru Purnima 2025:  गुरु पूर्णिमा एक हिंदू त्योहार है  और इस दिन हम शिक्षक और आध्यात्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं |  यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़  महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। "गुरु" शब्द संस्कृत के शब्द "गु" से आया है जिसका अर्थ है "अंधकार" और "रु" का अर्थ है "दूर करना।" इसलिए गुरु वह होता है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करते है और हमें सत्य का प्रकाश देखने में मदद करते है। हिंदू धर्म में, गुरु पूर्णिमा हमारे सभी जीवित और ब्र्हम्लीन गुरुओं का सम्मान करने का समय है। हम उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं, और उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर, लोग आमतौर पर अपने गुरुओं से मिलते हैं, उनका पूजन करते हैं, उन्हें उपहार देते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं |  यह उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें बढ़ने और सीखने में मदद की है,...

March Mahine Ki Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

March Mahine Ki Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav, मार्च पूर्णिमा का 12 राशियों पर प्रभाव, ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करेगी।

Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav: ज्योतिषीय दृष्टि से, पूर्णिमा जीवन को ठीक करने, व्यवस्थित करने और संतुलित करने में मदद करती है। पूर्णिमा मन में स्पष्टता बढ़ाती है और भावनाओं को बढ़ाती है।

मार्च 2025 में 14 मार्च को पूर्णिमा है और चन्द्रमा अपने पूर्ण आभा से चमकेगा. इसके साथ ही चंद्र ग्रहण होगा और इसलिए हम मूड, सोच प्रक्रिया, भावनाओं आदि में बड़े बदलाव देखेंगे।

March Mahine Ki Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav, मार्च पूर्णिमा का 12 राशियों पर प्रभाव, पूर्णिमा का लोगों के जीवन पर प्रभाव
March Mahine Ki Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

ज्योतिष के अनुसार चन्द्रमा का सम्बन्ध मन, समुद्री सामग्री, औषधीय पौधों, मनोरंजन, यात्रा, जल, मोती, दूध उद्योग, अंतर्ज्ञान, भावनाओं और अवचेतना आदि से होता है | 

Watch Rashifal on YouTube

आइये जानते हैं की 14 मार्च को पूर्णिमा के साथ चन्द्र ग्रहण का क्या प्रभाव होगा १२ राशियों पर ?

  1. मेष राशि : मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण जहाँ मेष राशि के लोगो को काम काज और पारिवारिक जीवन में चुनौतियों सामना करना पड़ेगा वहीँ अध्यात्मिक अभ्यास करने वालो के लिए आगे बढ़ने के नए द्वार खोलेगा. 
  2. वृष राशि : मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगो को पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है पर परिवार में सुख के साधनों में वृद्धि के योग मजबूत होंगे. कार्य स्थल पर भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. माता पिता की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी |  Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav
  3. मिथुन राशि : मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगो की शक्ति बढ़ेगी पर आपको अपनी ताकत और विद्या का सही इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है जिससे गुस्सा और डिप्रेशन बढ़ सकता है। गलतफहमी के कारण भाई-बहनों से मनमुटाव होने की संभावना है। आपको अत्यधिक उत्साह से बचना चाहिए और किसी भी यात्रा से भी बचना चाहिए।
  4. कर्क राशि : मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों का मन अशांत रह सकता है जिससे वाद विवाद बढ़ सकता है, धन लाभ बढ़ाने के लिए नई नीतियाँ बनाने के विचार उत्पन्न होंगे जिसका फायदा आपको लम्बे समय में होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है. Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav
  5. सिंह राशि : मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों की जहाँ रचनात्मकता और मानसिक शक्ति बढ़ेगी वहीँ बैचैनी भी बढ़ेगी जिससे निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है. आपकी दबी हुई भावनाएं उभर कर आ सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है. 
  6. कन्या राशि: मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से कन्या राशि के लोगों को अपने जीवन को लेके नई दृष्टि प्राप्त हो सकती है, अपनी संगती को सही करने का समय होगा. किसी को उधारी न दें, झगड़ो से दूर रहें और यात्राओं से भी बचें.  Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav
  7. तुला राशि: मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से बड़े भाई बहनों के साथ रिश्तो को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष प्रयत्न करने पड़ सकते हैं, संतान के साथ गलतफहमियो के कारण परेशानी हो सकती है, अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आप विशेष प्रयत्न कर पायेंगे और चुनौतियों का सामना करते हुए सफल भी होंगे. 
  8. वृश्चिक राशि : मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यस्थल पर चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा अतः अब आपको नई नीतियाँ बनाने के लिए तैयार रहना चाहिए. अधिकारी वर्ग से संभलकर व्यवहार करें. 
  9. धनु राशि: मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से धनु राशि के लोगो के अध्यात्मिक अनुभव बदल सकते हैं, जीवन को लेके नई दृष्टि मिल सकती है, जो लोग तंत्र, मंत्र की सिद्धि करना चाहते हैं वे अपनी साधना शुरू कर सकते हैं. Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav
  10. मकर राशि: मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से मकर राशि के लोगो को स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नीतियाँ बनाने की आवश्यकता रहेगी, अपने क्रोध, भय और उत्तेजना पर नियंत्रण रखके आपको कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं.
  11. कुंभ राशि: मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से व्यापरियों को लाभ होगा, संपर्क बढ़ेंगे पर साथ ही अपने करीबियों से संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए समझदारी से काम लें। किसी बात को लेकर चिंता आपको परेशान कर सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की ग़लतफ़हमी पैदा न होने दें. Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav
  12. मीन राशि: मार्च महीने की पूर्णिमा और ग्रहण के प्रभाव से मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होगी, स्वयं के विचारों पर भी ध्यान देने की जरुरत होगी अन्यथा आप अपने आप से परेशां हो सकते हैं. किसी को उधार देने से बचें और किसी भी प्रकार के वाद विवाद से भी बच के रहें.

March Mahine Ki Purnima Ka 12 Rashiyo Par Prabhav, मार्च पूर्णिमा का 12 राशियों पर प्रभाव, Marh Full Moon, ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...