Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Guru Poornima Importance In Hindi

Guru purnima kab hai 2025,  Guru Poornima Importance In Hindi, गुरु पूर्णिमा का महत्तव हिन्दी में, क्या करे गुरु पूर्णिमा को. Guru Purnima 2025:  गुरु पूर्णिमा एक हिंदू त्योहार है  और इस दिन हम शिक्षक और आध्यात्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं |  यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़  महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। "गुरु" शब्द संस्कृत के शब्द "गु" से आया है जिसका अर्थ है "अंधकार" और "रु" का अर्थ है "दूर करना।" इसलिए गुरु वह होता है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करते है और हमें सत्य का प्रकाश देखने में मदद करते है। हिंदू धर्म में, गुरु पूर्णिमा हमारे सभी जीवित और ब्र्हम्लीन गुरुओं का सम्मान करने का समय है। हम उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं, और उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर, लोग आमतौर पर अपने गुरुओं से मिलते हैं, उनका पूजन करते हैं, उन्हें उपहार देते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं |  यह उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें बढ़ने और सीखने में मदद की है,...

September Purnima Ka Prabhav

पूर्णिमा सितंबर 2024 ज्योतिष, हार्वेस्ट चंद्रमा प्रभाव, 12 राशियों पर सितंबर सुपर मून प्रभाव, september full moon date and time

पूर्णिमा का समय बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता है क्यूंकि इस समय सकारात्मक उर्जा अपने चरम पर होती है | ये समय भौतिक जगत और अध्यात्मिक जगत में सफलता को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करने के लिए अति उत्तम समय में से एक है | 

जो लोग अध्यात्मिक पथ पर चलना चाहते हैं वे लोग पूर्णिमा से साधना शुरू कर सकते हैं, जो लोग पहले से साधना करते आ रहे हैं वे लोग अपनी साधना को और गती दे सकते हैं, जो लोग धन प्राप्ति के लिए कोई पूजा, प्रार्थना या कर्मकांड करना चाहते हैं वे भी पूर्णिमा के दिन का प्रयोग कर सकते हैं | 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन का कारक ग्रह है और पूर्णिमा के दिन हमारा मन चंद्रमा की शक्ति से पूर्णतः ओतप्रोत  रहता है अतः इस दिन हम अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुद्ध और शक्तिशाली संकल्प ले सकते हैं | 

Watch Video Here

पूर्णिमा सितंबर 2024 ज्योतिष, हार्वेस्ट चंद्रमा प्रभाव, 12 राशियों पर सितंबर सुपर मून प्रभाव, september full moon date and time
September Purnima Ka Prabhav

आइये जानते हैं की सितम्बर में पूर्णिमा कब से कब तक रहेगी ?

September 2024 में पूर्णिमा तिथि 17 तारीख मंगलवार को दिन में लगभग 11:46 से शुरू होगा और 18 तारीख को subah 8:05 AM तक रहेगा |

गोचर कुंडली में पूर्णिमा के समय चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे जो की गुरु की राशि है अतः समय बहुत ज्यादा शक्तिशाली रहेगा प्रार्थनाओ को करने के लिए |


18 तारीख को लगेगा आंशिक चंद्रग्रहण - पढ़िए इसके बारे में और अधिक 


आइये जानते हैं की पूर्णिमा का प्रभाव 12 राशियों पर क्या होगा ?

मेष राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिए धन प्रप्ति के रास्ते खोलेगा, आपकी रचनात्मकता बढ़ जायेगी पर किसी न किसी प्रकार का भय आपके अन्दर बना रहेगा जिससे नींद की कमी महसूस हो सकती है | अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होगी | आप अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक प्रतिज्ञान ले सकते हैं | माता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे |

वृषभ राशिफल:

पूर्णिमा आपके लिये आपकी अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के रास्ते खोलेगा पर चुनौतियाँ जीवन में बनी रहेंगी | आपका पराक्रम भी बढेगा जिससे आप अपने इच्छाओ को पूरा करने के लिए जोखिम भी उठा पायेंगे | किसी छोटी यात्रा पर भी जाने के योग बन सकते हैं | आपको इस समय अपनी शक्तियों का पूरा उपयोग अपने आय के स्त्रोत को मजबूत करने में लगा देना चाहिए और आप इसका पूरा फायदा उठा पायेंगे |

मिथुन राशिफल:

पूर्णिमा आपके लिये मान-सम्मान पाने के रास्ते खोलेगा, आपका प्रभुत्व बढेगा समाज में और कार्य स्थल पे | पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे | आपके वाणी का प्रभाव बढेगा जिससे आपको बहुत फायदा होगा | 

कर्क राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये भाग्य को जगायेगा जिससे रुके काम पूरे होंगे, आपकी रचनात्मकता बढ़ जाएगी और आपके व्यक्तित्त्व में निखार आएगा | धार्मिक कार्यो में योगदान बढ़ सकता है | कुछ नया सीखने को मिलेगा जीवन में |

सिंह राशिफल :

पूर्णिमा आपके अन्दर जिज्ञासा पैदा करेगा जिससे आप किसी भी विषय के गहराई में जा पाएंगे | इसी के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं | आकस्मिक रूप से कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है आपको | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव से गुजरना होगा |

कन्या राशिफल :

पूर्णिमा आपके संपर्क बढाने में मदद करेगा, व्यापार बढेगा, आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी पर किसी पे भी अंधा विश्वास न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है | पुराने परिचितों से मुलाक़ात हो सकता है |

तुला राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये नई जिम्मेदारियों को ला सकता है, काम काज में किसी न किसी प्रकार की अड़चन आएँगी पर आप सफलतापूर्वक  हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ते जायेंगे | अब आपकी रचनात्मकता भी बढती जायेगी जिससे मान सम्मान भी प्राप्त होगा |

वृश्चिक राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये सफलता के नए रास्ते खोलेगा, अकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है या फिर कोई खुशखबरी मिल सकती है | जो लोग किसी भी प्रकार की अध्यात्मिक या फिर मन्त्र साधना करते हैं उनके लिए समय बहुत शुभ होगा |

धनु राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये सुख सुविधा के साधन खरीदने के योग बनाएगा | माता के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है | करीबियों के साथ मन मुटाव हो सकता है, जीवन साथी के साथ गलत फहमियां हो सकती है  अतः ध्यान रखें | 

मकर राशिफल :

पूर्णिमा आपके पराक्रम को बढ़ाएगा जिससे आप सफलता प्राप्त करने के लिए और अपनी इच्छाओ को पूरा करने के लिए जोखिम उठा पायेंगे | दोस्तों और जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं | आय बढाने के लिए आप कोई नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं |

कुम्भ राशिफल :

पूर्णिमा आपके लिये लाभ कमाने के रास्ते खोलेगा पर अहंकार भी बढ़ सकता है जिससे मन मुटाव हो सकता है  अतः ध्यान रखें | रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे | अगर आप धैर्य और शान्ति के साथ अपने निर्णय लेंगे तो लाभ बढ़ता जाएगा |

मीन राशिफल :

पूर्णिमा के प्रभाव से आपकी रचनात्मकता बढ़ जाएगी, अगर आप प्रेमी की तलाश में हैं तो वो प्राप्त हो सकता है, जो लोग कलाकार हैं, खिलाड़ी हैं उनके लिए आगे बढ़ने के नये रास्ते खुलेंगे | पर किसी न किसी प्रकार का भय भी आपको परेशां करता रहेगा |

पूर्णिमा सितंबर 2024 ज्योतिष, हार्वेस्ट चंद्रमा प्रभाव, 12 राशियों पर सितंबर सुपर मून प्रभाव, september full moon date and time।

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...