Shukra Kab Ast Honge 2026, शुक्र अस्त का क्या प्रभाव होगा 12 Rashiyo Par, शुक्र कब तक अस्त रहेंगे, क्या सावधानी रखना होगी, jyotish updates. Shukra Ast: 12 अक्टूबर 2026, सोमवार, शाम 6:19 बजे से 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार, सुबह 6:00 बजे तक। शुक्र ग्रह सूर्य के अत्यधिक निकट होने के कारण "अस्त " स्थिति में रहेंगे जिसके कारण प्रेम, सौंदर्य, कला, वित्त और संबंधों का कारक ग्रह शुक्र अपनी पूर्ण शक्ति से फल नहीं दे पायेगा । सूर्य की प्रखरता के कारण शुक्र के कोमल और सामंजस्यकारी गुण दब जाते हैं, जिससे जीवन के भावनात्मक और भौतिक पक्षों में उथल–पुथल या पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता उत्पन्न होती है। Shukra Kab Ast Honge यह अवधि व्यक्ति को मजबूर करती है कि वह अपने संबंधों, इच्छाओं, भोग-विलास और वित्तीय व्यवहार की गहराई से जांच करे। सूर्य का प्रभाव सत्य को उजागर करता है—जहाँ दिखावा या अधूरी अपेक्षाएँ हो, वह सामने आ जाती हैं। हालांकि चुनौतियाँ बन सकती हैं, पर यह समय आत्मचिंतन, शुद्धिकरण और वास्तविकता को अपनाने का अवसर भी प्रदान करता है। आइये जानते हैं अस्त शुक्र का 12 राशियों पर क्या प्रभ...
प्रेत बाधित कमरे का समाधान, कैसे पहचाने की कोई कमरा भुतिया है, कैसे पाए नकारात्मक उर्जाव से मुक्ति.
![]() |
| Pret Badhit Kamre Ka Samadhaan |
ऐसे बहुत से लोग है जिनको अपने घर के किसी ख़ास कमरे में किसी के होने का अहसास होता है. इसके कारण उनको बहुत सी परेशानियाँ आती है. कुछ लोगो को इसके बारे में पता होता है और कुछ लोगो को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है. इस लेख में हम जानेंगे की प्रेत बाधित कमरे क्या है या फिर यूँ कहें की भूत बाधित कमरे क्या है और इसका समाधान क्या हो सकता है.
क्या होता है प्रेत बाधित कमरा?
ये कोई विशेष प्रकार से बनाया गया कमरा नहीं होता है , ये तो घर का ही एक भाग हो सकता है, ऑफिस या फैक्ट्री का एक भाग हो सकता है, बंगले का एक भाग हो सकता है जहाँ की कुछ अजीब सा अहसास हो सकता है. ऐसे कमरों में जाने से एक अजीब सा डर लगता है, कुछ लोगो को अजीब सी गंध महसूस होती है, कुछ लोगो को ऐसे कमरों में सोने से भयानक सपने आते हैं, कुछ लोगो को ऐसे कमरों में सामान बिखरा मिल सकता है, कुछ लोगो को साया दीखता है और कुछ लोगो को ऐसा भी लग सकता है की वहाँ किसी ने उनको छुआ आदि.
कुछ तो असामान्य सा महसूस होता है जब भी हम किसी प्रेत बाधित कमरे में प्रवेश करते हैं. शोध में दौरान ऐसा भी पाया गया है की कुछ लोगो किसी एक कमरे में बहुत बीमार रहते हैं परन्तु दुसरे कमरे में जाने से ठीक हो जाते हैं. कुछ पति पत्नी के सम्बन्ध भी बिगड़ जाते हैं किसी कमरे की वजह से.
किसी भी कमरे के बारे में कोई निर्णय लेने से पहले उस कमरे के ऊपर पूरी तरह से निगाह रखना चाहिए और उसमे होने वाले घटनाओं के बारे में भी ध्यान रखना चाहिए.
कैसे पता करे की कोई कमरा भुतिया है?
- ध्यान से देखिये की क्या आपको वाहन पर किसी की मौजूदगी का अहसास हो रहा है.
- क्या उस कमरे में कोई विचित्र प्रकार की गंध तो नहीं आ रही है.
- क्या किसी कमरे में घुसने पर आपको वाहन कुछ असामान्य सा तो नहीं दिख रहा है.
- क्या किसी कमरे में सोने से आपको बुरे सपने आते हैं.
- क्या बिमारी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है.
- क्या किसी ख़ास कमरे में जाने से आपके सम्बन्ध बिगड़ जाते हैं.
- क्या किसी कमरे में कोई आवाज आती है.
बहुत बारीकी से देखने से हमे हमारे सवाल का जवाब मिलेगा की की क्या किसी कमरे में बुरी शक्ति का वास है या नहीं.
आइये अब जानते हैं कुछ आसान तरीके जिससे की किसी कमरे को प्रेत बाधा से मुक्त किया जा सकता है:
- उस कमरे में रोज पवित्र जल का छिडकाव करे सुबह और शाम को.
- उस कमरे में सिद्ध महाकाली यन्त्र की स्थापना मददगार होगी.
- प्रेत बाधित कमरे में रोज 2 समय माँ महाकाली के नाम से कपूर जलाए.
- भूत बाधित कमरे में सुन्दर काण्ड का पाठ करिए.
- उस कमरे की सफाई विशेष तौर पर किया करे.
- उस कमरे में कोई आईना न रखे.
- अच्छे ज्योतिष से सलाह लेके कवच धारण करे जिससे की आपको कोई नुक्सान न हो.
कुछ भी असामान्य पाने पे घबराना नहीं चाहिए नहीं तो परेशानी बढ़ जाती है. समझदारी से परेशानी का सामना करिए, हल जरुर निकलेगा.
अगर आप भी परेशान है किसी ख़ास वजह से तो संपर्क करे ज्योतिष से और पाए ख़ास उपाय आपके लिए-
और सम्बंधित लेख पढ़े:
Bhutiya kamre ka samadhan, प्रेत बाधित कमरे का समाधान, कैसे पहचाने की कोई कमरा भुतिया है, कैसे पाए नकारात्मक उर्जाव से मुक्ति.

Comments
Post a Comment