] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shukra Kab VAKRI honge |12 Rashiyo Par Prabhav

Shukra vakri kab honge, janiye vakri shukra ka 12 rashiyo par prabhav, rashifal, October 2026 jyotish updates, Rashifal. Shukra Vakri October 2026: 🔵शुक्र ग्रह 🔵3 October को दिन में लगभग 12:45 पे तुला राशि में वक्री हो जायेंगे और फिर 14 November के सुबह मार्गी होंगे | वक्री शुक्र के कारण कुछ लोगो के जीवन में खुशियाँ बढेंगी तो कुछ के जीवन में संघर्ष बढेगा. तो इस लेख में हम जानेंगे की १२ राशियों के जातकों के जीवन में क्या बदलाव हो सकता है वक्री शुक्र के कारण |  Shukra Kab VAKRI honge 12 Rashiyo Par Prabhav आइए जानते हैं कि वक्री शुक्र का प्रभाव 12 राशियों के लिए कैसा रह सकता है। ♈ मेष राशि वक्री शुक्र आपके लिए प्रेम संबंधों, दांपत्य जीवन और साझेदारी से जुड़े मामलों को विशेष रूप से प्रभावित कर सकता है। इस दौरान पुराने रिश्ते या कोई पुराना प्रेम प्रसंग दोबारा सामने आ सकता है। पति-पत्नी के बीच पहले से चली आ रही किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन बातचीत और समझदारी से परिस्थितियों को संभाला जा सकता है। व्यापारिक साझेदारी में भी पुराने मुद्दे फिर उठ सकते हैं, इसलिए को...

Swapn Aur Jyotish| सपनो के अर्थ

Swapn Aur Jyotish, सपनो के अर्थ, कैसे जाने सपने अच्छे हैं या बुरे, ज्योतिष द्वारा स्वप्न फल जाने, स्वप्न विज्ञान.
janiye sapno ke arth , kya kahte hain sapne
Swapn Aur Jyotish| सपनो के अर्थ
सोना किसे पसंद नहीं होता, एक अच्छी नींद शारीर को उर्जा से भर देती है और दुसरे दिन हम अच्छी तरह से काम कर सकते हैं. जब हम सोते हैं तो हमे बहुत से दृष्टांत होते हैं जिसे हम सपने कहते हैं. रोज हर कोई ना ना प्रकार के सपने देखते हैं. ज्योतिष सपनो को देखकर भी संभावित घटनाओं के बारे में जाना जाता है. परन्तु ये इतना भी आसान नहीं होता है क्यूंकि बहुत से सपने तो हम उठते ही भूल जाते हैं.
कुछ सपने भाग्योदय का संकेत देते हैं और कुछ संकटों का संकेत देते हैं.
इस लेख में हम जानेंगे किस प्रकार से सपने क्या अर्थ बताते हैं.

आइये जानते हैं कुछ शुभ सपनो के बारे में :

  1. सूर्य का सपने में दिखना ये बताता है की जल्दी ही किसी संत या फिर अध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात होने वाली है और आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है.
  2. अगर स्वप्न में बादल नजर आये तो खुश होना चाहिए क्यूंकि ये व्यापार में वृद्धि के संकेत है.
  3. अगर सपने में घोड़े की सवारी करते देखे तो भी ये तरक्की के संकेत हैं.
  4. अगर कोई अपने आपको कांच में देखे सपने में तो ये किसी से प्रेम होने का संकेत देता है.
  5. स्वप्न में बारिश को देखना ये दर्शाता है की धान, गेहू आदि सस्ते हो सकते हैं.
  6. अगर स्वप्न में बाल कटते हुए देखे तो ये किसी प्रकार के ऋण से मुक्त होने के संकेत है.
  7. स्वप्न में मल मूत्र का दिखना कही से धन आने के संकेत देता है.
  8. सपने में सफ़ेद बाल देखना आयु वृद्धि के संकेत देता है.
  9. किसी पहाड़ पर चड़ना तरक्की होने के संकेत है.
  10. अगर को विष्ठा खाते हुए सपने में देखे तो इसका मतलब है की उसे कही से खजाना मिलने वाला है.
  11. फूल का दिखना प्रेमी या प्रेमिका से मिलने का संकेत है.
  12. हाथी का स्वप्न में देखने का अर्थ है ख़ुशी और किसी करीबी महिला मित्र से मुलाकात.
  13. पानी या जल का दिखना व्यापार में लाभ के संकेत देता है.
  14. अगर आप स्वप्न में पान खाते हुए नजर आये तो आपको जल्द ही सुन्दर स्त्री से मुलाकात होने के संकेत हैं.
  15. पानी में डूबते हुए देखने का मतलब है की आप कुछ शुभ कार्य करने वाले हैं.
  16. हरी सब्जियों का दिखना बताता है की आपको ख़ुशी मिलने वाली है.
  17. स्वप्न में झंडे का दिखना किसी धार्मिक कार्यो में व्यस्त होने का संकेत देती हैं.
  18. किसी मृत को देखना किसी प्रकार के बिमारी से मुक्ति दर्शाता है.
  19. आभूषण का दिखना बताता है की कोई इच्छा शीघ्र ही पूरी होने वाली है.
  20. किसी भी महिला से मिलने का मतलब होता है की आय में वृद्धि होगी.
  21. जुआ खेलते अगर स्वप्न में देखे तो इसका मतलब है की व्यापार में वृद्धि होगी.
  22. अगर चन्द्रमा के दर्शन हो सपने में तो इसका अर्थ है की समाज में सम्मान मिलेगा.
  23. अगर आप अपने आपको किसी नदी में तैरते देखे तो इसका अर्थ है की आप किसी समस्या से मुक्त होंगे.

आइये अब जानते हैं कुछ बुरे सपनो के बारे में जो की किसी प्रकार के अनहोनी को दर्शाते हैं :

Swapn Aur Jyotish, सपनो के अर्थ, कैसे जाने सपने अच्छे हैं या बुरे, ज्योतिष द्वारा स्वप्न फल जाने, स्वप्न विज्ञान.
  1. अगर कोई अपने आपको किसी ऊँची जगह से गिरते हुए देखे तो इसका अर्थ है की किसी प्रकार की समस्या आने वाली है.
  2. सपने में जुलूस का देखना किसी प्रकार के दुःख का संकेत है.
  3. अपने आपको हँसते हुए देखना भी दुःख का संकेत है.
  4. अगर स्वप्न में जहाज दिखे तो इसका मतलब है की आप किसी लम्बी यात्रा पर जाने वाले हैं.
  5. अगर स्वप्न में बुरे चेहरे, डरावने चेहरे नजर आये तो इसका मतलब है किसी नकारत्मक ऊर्जा का असर है आप पर.
  6. सर्प दंश का दिखना पितृ दोष का संकेत है.
  7. किसी प्रकार की दुर्घटना का दिखना भी समस्याओं का संकेत है.
  8. सपने में खून का दिखना भी समस्याओं का संकेत हैं.
अतः सपनो का अपना रहस्य होता है, इनको हम नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं, स्वप्नों को जानकार भी बहुत कुछ जीवन के बारे में जाना जा सकता है.
अगर कोई अशुभ स्वप्न नजर आये तो इसमे घबराने की जरुरत नहीं है , किसी जानकार ज्योतिष से परामर्श लेना चाहिए और जीवन को सुखी करना चाहिए.


और सम्बंधित लेख पढ़े :
दिशा शूल को जानिये ||  यात्रा में शकुन विचार
Dream Astrology In english
Dreams meaning as per vedic astrology

Swapn Aur Jyotish, सपनो के अर्थ, कैसे जाने सपने अच्छे हैं या बुरे, ज्योतिष द्वारा स्वप्न फल जाने, स्वप्न विज्ञान.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...