Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti :  16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti  यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...

Vastu Me Paintings Ka Prayog Kaise Kare

वास्तु के लिए कौन से चित्र शुभ होते हैं, आइये जानते हैं चित्रों का महत्त्व वास्तु में, कौन से पेंटिंग्स भाग्य को जगाता है, कैसे प्रयोग करे चित्रों का घर, ऑफिस आदि में ज्योतिष और वास्तु के नियमो के हिसाब से.

पेंटिंग्स, फोटो, मूर्तियाँ आदि हमारे जीवन में बहुत महत्त्व रखती हैं और हमारे घर, ऑफिस आदि का एक भाग है. अतः हमारे विद्वानों ने कुछ सिद्धांत बनाए हैं जिनके हिसाब से अगर पेंटिंग्स का प्रयोग वास्तु में किया जाए तो निश्चित ही बहुत अच्छे लाभ दीखते हैं. सही जगह पर लगाया गया पेंटिंग वास्तु में ऊर्जा को बढ़ाता है और सफलता के रास्ते खोलता है.
vastu aur paintings tips
Vastu Me Paintings Ka Prayog Kaise Kare

पेंटिंगो को लगाने के लिए लोग अलग अलग मत देते हैं जैसे कुछ कहते हैं की उत्तर दिशा की और लगाना चाहिए, कुछ कहते हैं दक्षिण और कुछ कहते हैं पश्चिम आदि. परन्तु सही बात तो ये है की जरुरत और किस प्रकार का पेंटिंग है ये जानने के बाद ही दिशा निर्धारण होता है. विभिन्न प्रकार के चित्रों के लिए विभिन्न दिशा निर्धारित है. 

अतः अगर आप चित्रों को लगाने वाले है वास्तु में तो निम्न बातो का ध्यान रखे :

  1. किस कारण से आप पेंटिंग लगाना चाहते हैं.
  2. किस प्रकार का पेंटिंग आप लगाना चाहते हैं जैसे जानवर, नदियाँ, समद्र, सीनरी, हास्य से सम्बंधित, देवी-देवताओं की पेंटिंग आदि.

>आइये जानते हैं कुछ फायदे शुभ पेंटिंगो के बारे में :

  • कोई भी शुभ और सुन्दर चित्र से वास्तु में और सुन्दरता आ जाती है.
  • एक अच्छा पेंटिंग वास्तु में उर्जा का संचार करता है.
  • शुभ और अच्छी पेंटिंग जिस रूम में लगता है उसमे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है.
  • चित्र और पेंटिंग हमारी इच्छाओ को भी पूरी करने में मदद करती है.
  • हमारे मूड पर भी चित्रों का पूरा असर होता है और इसी कारण मूड बदलने में भी ये सहायक हैं. 

आइये जानते हैं की कैसे पेंटिंग को लगाए अच्छे परिणाम के लिए :

  1. अगर आप उगते सूर्य से सम्बंधित चित्र लगाना चाहते हैं तो उसे पूर्व दिशा की और लगाना चाहिए.
  2. अगर आप पहाड़ से सम्बंधित चित्र लगाना चाहते हैं तो उसे दक्षिण दिशा की और लगाना चाहिए.
  3. अगर आप पूर्वजो का फोटो लगाना चाहते हैं तो उसे दक्षिण की दिवार पर लगाना चाहिए.
  4. शयन कक्ष के लिए दिल का चित्र, रोमांटिक जोड़ो का चित्र, पक्षियों का चित्र, फूलो का चित्र आदि शुभ रहता है.
  5. नदी, समुद्र या अन्य जल स्त्रोत का चित्र लगाना हो तो उसे उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व की और लगाना चाहिए.
  6. महालक्ष्मी का फोटो लगाना हो तो पश्चिम दिशा में लगाए.
  7. कुछ लोग श्री गणेश का फोटो दरवाजे के ऊपर बाहर की और लगते हैं पर इसमें याद रखे की अन्दर की और भी एक फोटो लगाना चाहिए.
  8. फल, पकवानों के चित्र के लिए रसोई घर उपयुक्त स्थान है.
  9. दौड़ते हुए घोड़ो का फोटो लगाना चाहिए, इससे रचनात्मकता बढती है, धन आने के रास्ते खुलते हैं, उर्जा बढ़ती है, वातावरण को भी शक्तिशाली बनता है.
  10. काम काज के स्थान में धन से सम्बंधित तस्वीरे भी लगा सकते हैं , शुभ होता है.
  11. स्वास्थ्य लाभ के लिए हरियाली से युक्त तस्वीरे लगाए या फिर बांस के पेड़ो का फोटो भी शुभ होता है.
  12. सम्पन्नता के लिए कृष्ण जी का बांसुरी बजाते हुए साथ ही जिसमे गाय भी बेठी हो लगाना चाहिए.

आइये अब जानते हैं की कौन से तस्वीर नहीं लगाने चाहिए वास्तु में :

  • रोते हुए चेहरे का फोटो नहीं लगाना चाहिए, लड़ाई – झगड़े के फोटो नहीं लगाना चाहिए, हिंसक पशु–पक्षियों का फोटो नहीं लगाना चाहिए, गरीबी दर्शाते हुए फोटो नहीं लगाना चाहिए, इनसे दुर्भाग्य आता है.
  • शयन कक्ष में देवी का फोटो नहीं लगाना चाहिए.
  • हिंसक तस्वीरे भी नहीं लगाने चाहिए.
  • जल से सम्बंधित तस्वीरों को दक्षिण या दक्षिण पूर्व में नहीं लगाना चाहिए.
  • एक अच्छा पेंटिंग जीवन को सकारात्मक रूप से बदल सकता है. अगर आप अपने संबंधो को सुधारना चाहते हैं, पढ़ाई को अच्छा करना चाहते हैं, स्वास्थ्य लाभ चाहते हैं, अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं और बुद्धिमानी से पेंटिंगो का प्रयोग करे.

और सम्बंधित लेख पढ़े :
How to Place Paintings in Vastu ?

वास्तु के लिए कौन से चित्र शुभ होते हैं, आइये जानते हैं चित्रों का महत्त्व वास्तु में, कौन से पेंटिंग्स भाग्य को जगाता है, कैसे प्रयोग करे चित्रों का घर, ऑफिस आदि में ज्योतिष और वास्तु के नियमो के हिसाब से.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...