] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Nirjala Ekadashi kab hai jyotish anusar

कब है निर्जला एकादशी 2026, date of nirjala ekadashi, निर्जला एकादशी व्रत में क्या करें?, nirjal ekadashi ke upay, When is nirjala ekadashi?. हिंदू परंपरा के अनुसार सबसे शुभ उपवासों में से एक निर्जला एकादशी का दिन है यानी बिना पानी पिए उपवास करने का दिन। निर्जला एकादशी को पांडव या भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष में 11 वें दिन आता है। साल में 24 एकादशी आती है परन्तु nirjal ekadashi  सबसे शक्तिशाली एकादशी व्रत माना जाता है अनुष्ठान करके पुण्य प्राप्त करने के लिए | 2026 में 25 June को है निर्जला एकादशी व्रत | एकादशी तिथि शुरू होगी 24 तारीख को शाम में लगभग 6:12 बजे और   एकादशी तिथि समाप्त होगी 25 जून को रात्री में लगभग 8:09 बजे | पारण का समय रहेगा 26 जून को प्रातः 5:30 से 7:44 तक  Nirjala Ekadashi kab hai jyotish anusar ऐसा माना जाता है कि निर्जला एकादशी का व्रत सभी 24 एकादशी का फल दे सकता है इसलिए यह बहुत ही पवित्र और शक्तिशाली है। भीम अर्थात पांडव पुत्रों में से एक ने निर्जला एकादशी का व्रत करने के...

Career Chunne Main Jyotish Ka Yogdaan

Career Chunne Main Jyotish Ka Yogdaan, करियर चुनने में ज्योतिष की मदद कैसे ले, ज्योतिष द्वारा जाने कौनसा विषय लाभदायक होगा.
एक महत्त्वपूर्ण क्षण होता है वो जब ये निर्णय लेना पड़े की अब हमे कौनसा विषय चुनना चाहिए भविष्य बनाने के लिए, आगे जाके हमे क्या बनना है. दसवी कक्षा के बाद कौन सा विषय लेना चाहिए, गणित, बायोलॉजी, कॉमर्स या आर्ट्स. 
career aur hindi jyotish
Career Chunne Main Jyotish Ka Yogdaan

एक सही निर्णय जीवन को स्वर्णिम बना सकता है तो दूसरी तरफ एक गलत निर्णय जीवन भर पछतावा दे सकता है. एक साधारण तरीका तो ये है विषय चुनने का की जो डॉक्टर बनना चाहते है वो बायोलॉजी विषय ले ले, जो इंजिनियर बनना चाहते हैं वो गणित ले लें, जो राजनीति में जाना चाहते हैं उनको आर्ट्स लेना चाहिए और जो व्यापार में जाना चाहते हैं उनको कॉमर्स लेना चाहिए.
इसके अलावा भी अन्य विषय भी आज के युग में है जैसे होम साइंस , गणीत के साथ कंप्यूटर साइंस आदि. जिनको जिसमे रूचि हो उनको वो विषय चुन लेना चाहिए. 

आइये अब जानते हैं की ज्योतिष द्वारा कैसे करियर चुनने का निर्णय ले सकते हैं:

जब भी ज्योतिष से सलाह लेने की बात दिमाग में आती है तो बहुत सारे प्रश्न दिमाग में आते हैं जैसे- क्या ज्योतिष सही मायने में हमारी मदद कर पायेंगे करियर चुनने में, कैसे कोई ज्योतिष द्वारा सही निर्णय लेने में मदद कर पायेंग, कौन सा सही समय होगा ज्योतिष से सलाह लेने के लिए आदि.
यहाँ आपसे ये कहना चाहेंगे की इसमें कोई शक नहीं रखना चाहिए की ज्योतिष हमारी मदद कर पायेंगे क्यूंकि ये विज्ञान है ग्रहों और नक्षत्रो का जिनका असर मनुष्य पर जन्म से ही रहता है.
जो भी शक्ति, गुण हमारे अन्दर है जन्म से वो ग्रहों के कारण ही है. ज्योतिष द्वारा ग्रह और नक्षत्रो के मनुष्य के जीवन पर प्रभाव को ही देखा जाता है. इसीलिए जब कभी कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो ज्योतिष से भी सलाह लेना चाहिए.
कुंडली के अन्दर भाव होते हैं जो की अलग- अलग विषयो से सम्बंधित होते हैं तो जब भी प्रश्न होता है तो समबन्धित ग्रह और भाव का अध्ययन किया जाता है साथ ही और भी ग्रहों का अध्ययन किया जाता है फिर सही चीजे सामने आती है. समस्या का कारण और निवारण भी सामने आते हैं. 
ज्योतिष किसी की कोई परीक्षा नहीं लेता है, वो तो बस आपकी कुंडली देखके ही आपके सवालों के जवाब दे सकता है अतः अच्छे ज्योतिष से संपर्क करना चाहिए करियर के निर्णय लेने के समय भी.

क्या ज्योतिष बिलकुल सटीक करियर बता देता है?

यहाँ ये कहना चाहेंगे की ये बहुत ही मुश्किल होता है की बिलकुल ये बता दे की आप क्या बनेंगे परन्तु ये मार्ग्दार्दर्शन दिया जा सकता है ज्योतिष से की आप कौन से क्षेत्र में ज्यादा लाभ काम सकते हैं. कौन सा विषय आपके लिए ज्यादा शुभ रहेगा. आपके लिए नौकरी शुभ रहेगी या व्यापार, क्या आप खुद का कुछ कर पायेंगे.
सत्य ये है की एक विषय से सम्बंधित बहुत सारे काम हो सकते हैं जैसे एक कॉमर्स पढ़ा हुआ व्यक्ति अकाउंटेंट बन सकता है किसी कंपनी में, खुद का व्यापार भी चला सकता है, व्यक्तिगत तरुर पर भी एकाउंट्स का कार्य ले सकता है फ्रीलांसर बनके आदि.
अतः पहले विषय चुन लेना चाहिए फिर आगे का विचार करना चाहिए. एक अनुभवी ज्योतिष आपको बता सकता है की कौन से क्षेत्र से आप अपना जीवन यापन कर सकते हैं. 

कब ज्योतिष से सलाह लेना चाहिए ?

ये प्रश्न बहुत ही महत्त्वपूर्ण है और सभी की अपनी सोच पर निर्भर करता है परन्तु दसवी के बाद , बारहवी के बाद निर्णय लेना जरुरी है , बिना लक्ष्य बनाए आगे बढ़ना सिर्फ पछतावा दे सकता है. अतः जब १०वी की परीक्षा हो जाए तो ज्योतिष से सलाह लेना चाहिए या फिर अगर १२वि हो गई हो तो उसके बाद भी सलाह ले लेना चाहिए. 
परन्तु अगर पढ़ाई पूरी हो गई हो और कुछ समझ नहीं आ रहा हो की क्या करें, कहा जाएँ तो भी ज्योतिष से परामर्श ले लेना चाहिए. 
ज्योतिष आपके कुंडली को देखके सही निर्णय लेने में आपकी मदद कर सकता है. 
अगर आप भी करियर मार्गदर्शन लेना चाहते हैं तो विश्वसनीय ज्योतिषीय सेवा के लिए संपर्क कर सकते हैं. 
और सम्बंधित लेख पढ़े:
Astrology To Choose Right Career
jivika sadhan aur jyotish
Naukri ya vyapaar jyotish ke hisab se 

Career Chunne Main Jyotish Ka Yogdaan, करियर चुनने में ज्योतिष की मदद कैसे ले, ज्योतिष द्वारा जाने कौनसा विषय लाभदायक होगा.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...