] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Kya Jyotish Bhagya Badal Sakta Hai ?

क्या ज्योतिष भाग्य बदल सकता है, क्या करे जीवन से समस्याओं को कम करने के लिए. 

सच्चाई ये है की ज्योतिष को वेदों की आँखे कहा जाता है अर्थात ये वो विद्या है जिसका प्रयोग करके हम भविष्य के बारे मे ग्रहों के प्रभाव को जान सकते हैं और उसके हिसाब से कार्यो को करते हुए सफलता अर्जित कर सकते हैं. ये कोई भाग्य बदलने की मशीन नहीं है, ये भाग्य को जानने का साधन मात्र है. 
bhagya jyotish in hindi
Kya Jyotish Bhagya Badal Sakta Hai ?

ज्योतिष के द्वारा हम अपने जीवन की कमियों और ताकतों के बारे मे जान सकते हैं और उसके हिसाब से प्रयोग कर सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर किसी के कुंडली मे मंगल शुभ और शक्तिशाली हो तो वो व्यक्ति भी काफी ताकतवर होगा अतः ऐसा व्यक्ति आर्मी, होटल, भूमि के कार्यो आदि मे सफलता अर्जित कर सकता है. ज्योतिष के द्वारा हम ये भी जान सकते हैं की किस समय कौन से ग्रहों का प्रभाव जीवन मे था, है और रहेगा. 

आइये अब जानते हैं की ज्योतिष कैसे हमारी मदद कर सकता है ?

किसी भी कुंडली को जांचने के बाद ज्योतिष ये पता लगता है की आखिर जीवन मे समस्या का मुख्य ज्योतिषीय कारण क्या है, क्यों जीवन मे उथल पुथल है, क्यों असंतोष है, उसके बाद ज्योतिष जजमान को तंत्र, मंत्र, टोटके, दान आदि के बारे मे जानकारी देता है जिससे की जीवन मे समस्याएं कम हो. इसका अर्थ ये नहीं की भाग्य ही बदल जाता है.
तंत्र, मंत्र, द्वारा हम प्रार्थना करते हैं दूसरी शक्तियों से की हमारी मदद करे और उनके आशीर्वाद से जीवन सुखी भी होता है. 

भाग्य तो सिर्फ भाग्यविधाता ही बदल सकता है.

ज्योतिष विज्ञान का प्रयोग दशको से हो रहा है जीवन को समझने के लिए.

व्यपारिगण भी ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं, नौकरी पेशा लोग भी ज्योतिष से परामर्श ले के जीवन को सुखी कर सकते हैं, गृहिणियां भी परिवार को सुखी करने के लिए सलाह ले सकते हैं, विद्यार्थी भी अपने जीवन को सफल बनाने के लिए परामर्श ले सकते हैं. प्रेमी भी जीवन मे बाधाओं को दूर करने के लिए सलाह ले सकते हैं, जिनको अपने वैवाहिक जीवन के बारे मे जो जानना चाहते हैं वे भी ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं.

क्या ज्योतिष भाग्य बदल सकता है, क्या करे जीवन से समस्याओं को कम करने के लिए, जानिए ज्योतिष का सहि प्रयोग.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...