] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Aankhon ko Kaise Rakhe Healthy in Hindi

Aaankh aur  Jyotish, हिन्दी में जानिये कैसे रखें आँखों को स्वस्थ, प्राकृतिक तरीको द्वारा बनाए अपने जीवन को स्वस्थ, आँखों की समस्याओं का ज्योतिषीय कारण.
आँखें है हमारे शारीर का महत्वपूर्ण अंग, ये लगातार कार्य करते रहते हैं जीवन भर और आत्मा के शारीर छोड़ने के बाद भी आँखे कार्य करते रहते हैं. 
jyotish aur aankhe
Aankhon ko Kaise Rakhe Healthy in Hindi

इन्ही के द्वारा हम इस सुन्दर संसार को देख पाते हैं, आँखों के द्वारा हम ईश्वर के कृति को देख पाते हैं और आनंद ले पाते हैं. 
परन्तु देखा ये जाता है की हम इसके प्रति ज्यादा जागरूक नहीं रहते और जब आँखों की समस्या उत्पन्न होती है तब सारे इलाज लेने के लिए तैयार हो जाते हैं. परन्तु अगर हम रोजमर्रा की जीवन में कुछ उपायों को करे तो निश्चित ही आँखों को स्वस्थ रख पायेंगे. 
इस लेख में आप जान पायेंगे उन आसान उपायों को जिनके द्वारा आप अपने आँखों को स्वस्थ रख पायेंगे.

आँख और ज्योतिष :

ज्योतिष के हिसाब से दूसरा भाव और बारवा भाव कुंडली का आँखों से सम्बन्ध रखता है और इसी कारण अगर इन दोनों भावो में कोई समस्या हो तो आँखों से सम्बंधित समस्याए उत्पन्न हो सकती है. 
इसके अलावा सूर्य और चन्द्रमा का प्रभाव भी बहुत रहता है आँखों पर. 
  1. अगर 2 और 12वें भाव में नीच ग्रह हो या शत्रु राशि के ग्रह हो तो व्यक्ति आँखों से सम्बंधित समस्या से ग्रस्त हो सकता है. 
  2. अगर दोनों भावो के स्वामी कमजोर हो तो भी जातक आँखों से सम्बंधित समस्या से ग्रस्त हो सकता है.
  3. अगर भावो में ग्रहण योग या अन्य कोई नुकसानदायक योग बन रहा हो तो भी व्यक्ति को समस्या हो सकती है. 
  4. मैंने ये भी पाया ही की सूर्य और चन्द्रमा के ख़राब होने पर भी व्यक्ति आँखों से सम्बंधित बिमारी से ग्रस्त हुए हैं. 
इसके अलावा भी बहुत से कारण हो सकते हैं जिनकी जानकारी ज्योतिष से सलाह लेने पर हो सकती है. 

आइये जानते है कुछ ज्योतिषीय उपाय जिनका इस्तेमाल किया जाता है :

  • अगर कुंडली में सूर्य खराब हो तो सूर्य शांति पूजा या सूर्य का दान शुभ रहेगा और आँखों से सम्बंधित समस्या से निदान दिला सकता है. 
  • चाक्षुषी विद्या का अभ्यास भी आँखों के लिए अच्छा मन जाता है.
  • प्रातः काल सूर्य को अर्ध्य देते हुए उनके दर्शन करना भी शुभ होता है.
  • सिद्ध यन्त्र को स्थापित करके पूजा करना भी अच्छा होता है रोग मुक्ति के लिए. 
  • माणिक रत्न धारण करना भी लाभदायक होता है बस उसे पहनने से पहले सलाह जरुर ले ले. 

आइये अब जानते हैं कुछ व्यायाम और अन्य उपाय स्वस्थ आँखों के लिए:

  1. रोज एक विशेष अंतराल पे आँखों को साफ़ ठन्डे पानी से धोते रहना चाहिए. हो सके तो 25-30 बार ठन्डे पानी सीधे खुली आँखों पर डालना चाहिए, इससे बहुत आराम मिलता है. 
  2. आँखों को चारो तरफ घुमाए समय समय पर और फिर आँखे बंद करके शान्ति से थोड़ी देर बैठ जाएँ. 
  3. थोड़ी थोड़ी देर में आँखों को झपकाना चाहिए.
  4. ऑफिस ये कमरे की लाइट सही रखे जिससे आँखों पर जोर न पड़े.
  5. पर्याप्त पानी पीना चाहिए.
  6. अच्छे धुप के चश्मे पहनिए जब कही जाएँ.
People also search for:

aankh aur  Jyotish, हिन्दी में जानिये कैसे रखें आँखों को स्वस्थ, प्राकृतिक तरीको द्वारा बनाए अपने जीवन को स्वस्थ, आँखों की समस्याओं का ज्योतिषीय कारण.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...