February Grah Gochar 2026, february planetary transit 2026, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि फ़रवरी 2026 में, Masik Rashifal 12 राशियों का, February horoscope 2026. February 2026 Grah Gochar : फरवरी 2026 में गोचर कुंडली में बहुत महत्त्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं जिसका असर हमे सभी तरफ देखने को मिलेगा | देश और दुनिया में राजनिति में, मौसम में, प्रेम जीवन में, कारोबार में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे | February 2026 mai kaun se grah badlenge rashi आइये जानते हैं की फ़रवरी 2026 में गोचर कुंडली में क्या बदलाव होंगे ?: 1 February ko Shukra Uday Honge . 3 फरवरी 2026 को बुध ग्रह का गोचर कुम्भ राशि में होगा. Check Rashifal 6 फ़रवरी को शुक्र कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं. मंगल 23 फ़रवरी को कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे. 26 फरवरी 2026 को बुध वक्री होंगे और 21 मार्च 2026 तक वक्री रहेंगे इस माह 23 फ़रवरी से कुम्भ राशि में 5 ग्रहों की युति हो जायेगी. आइये ...
Pariksha mai behtar parinaam ke liye kya kare, kaise dur kare pariksha ke dark ko, kya kare exam/pariksha mai jaane se pehle, kuch jyotishiy upaay ache pariksha /exam mai ache ank prapt karne ke liye in HINDI.
![]() |
| pariksha me behtar ank kaise prapt kare |
परीक्षा का समय एक ऐसा समय होता है जब हर कोई कुछ समय के लिए परेशान हो जाता है, ये वो समय होता है जब अनावश्यक भय परेशान करने लगता है. परन्तु परीक्षा का समय वो महत्वपूर्ण समय है जब हम अपने दिमाग की शक्ति को पहचान सकते है, धैर्य को पहचान सकते है अपने किये हुए मेहनत को जान सकते है. अगर आपने पुरे साल इमानदारी से पढ़ाई की है तो आपको किसी भी हालत में घबराने की जरुरत नहीं है. एग्जाम में पूरी तरह से अपने आपको घबराहट से दूर रखना चाहिए जिससे परीक्षा में अच्छे परिणाम आते हैं.
ऐसे बहुत से छात्र – छात्राएं हैं जिनके अन्दर परीक्षा को लेके डर रहता है जो की परिणाम पर भारी साबित होता है. अतः इसे समझ कर दूर करना चाहिए.
Know the best ways to score good marks in exams.
आइये जानते है कैसे हम परीक्षा में बेहतर परिणाम ला सकते है :
- अपने दिमाग को किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचारो से मुक्त रखे : वास्तव में डर के कारण हमारे अन्दर विभिन्न प्रकार के विचार उत्पन्न होने लगते हैं जैसे कैसे प्रश्न आएंगे, कही विषय के बहार तो नहीं पुछा जाएगा, में कैसे लिख पाऊंगा या पाउंगी , क्या होगा अगर फर्स्ट डिवीज़न नहीं बना, क्या होगा अगर मेरा पेन बंद हो गया, क्या होगा अगर बस लेट हो गई या गाड़ी खराब हो जाए आदि आदि. इस प्रकार के विचार किसी काम के नहीं है अतः साधारण रहे और निश्चिंत रहे, इन विचारो को समझिये की ये अनावश्यक है और ठीक नहीं है. ये हमारे अन्दर के कमजोरियों को दर्शाते हैं. इसके बजाये ऐसा सोचे की “मै आज बेहतर प्रदर्शन करूँगा.”
- परीक्षा के दिनों में ज्यादा भारी खाना नहीं खाना चाहिए, इससे शारीर भरी होता है और नींद आती है, आलसियत के कारण पढाई करने में समस्याए आती है. हरी सब्जियां खाए, ड्राई फ्रूट्स खाए, खजूर, जूस का प्रयोग करे जिससे शारीर हल्का रहे और पढ़ाई कर सके.
- फ़ास्ट फ़ूड को छोड़े, कोल्ड ड्रिंक, नशीले पदार्थ आदि का सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है.
- नींद पूरी ले अन्यथा स्वास्थ्य हानि के कारण पढाई में बाधा आ सकती है.
- लम्बी पढ़ाई के दौरान व्यायाम करते रहना चाहिए जिससे की आँखों पर, गले पर जोर न पड़े.
- समय समय पर विराम दे और आराम करे , इससे कार्य क्षमता भी बढती है.
- परीक्षा के दिनों में सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूर रहे, अन्यथा व्यर्थ समय बर्बाद हो सकता है.
आइये अब जानते है की परीक्षा के एक दिन पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- अपने टाईमटेबल को ठीक तरह से देख ले की कोन सा पेपर है, कितने बजे है, कहा है.
- ज्यादा भरी भोजन न करे.
- किसी दूर जगह पर घूमने न जाए.
- अपने पेन, पेंसिल और अन्य सामान जो आप परीक्षा में प्रयोग करने वाले है उन्हें देखके व्यवस्थित कर ले.
- अगर आप खुद की गाडी इस्तेमाल कर रहे है तो उसके जरुरी कागजातों को संभाल के रख लीजिये.
- अपनी ID , प्रवेश पत्र संभाल के रखले.
आइये अब जानते है कुछ और परीक्षा के दिन के लिए free में:
- जल्दी उठिए और सरसरी निगाह से पॉइंट्स को पढ़ ले.
- हल्का नाश्ता करे जिससे अलास्यता न आये.
- समय से थोडा पहले पहुंचे पर्क्ष केंद्र पर.
- किसी भी प्रकार के बातो में अपना समय न गंवाए.
- हो सके तो एक कप कॉफ़ी पी कर जाए.
- अपने आपको सकारात्मक रखे और ऐसा सोचे की “मैं आज परीक्षा में बहुत अच्छा करूँगा”.
- प्रश्न पत्र को धयान से पढ़े धैर्य के साथ.
- पहले जो जरुरी लिखने का काम है वो पूरा करे जैसे नाम , रोल नंबर आदि.
- अगर किसी प्रश्न पर अटक गए है तो तुरंत आगे बढ़ जाए.
- अगर कोई प्रश्न समझ नहीं आ रहा है तो उसे अध्यापक से पूछने में शर्म ना करे.
- कॉपी देने से पहले उसे फिर से एक बार चेक कर ले की कहीं कुछ छोड़ा तो नहीं है.
आइये अब जानते है कुछ ज्योतिषीय उपाय परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए :
- प्रातः काल उठके अपने दोनों हथेलियों को देखे मुस्कुराते हुए और माँ सरस्वती का ध्यान करे और सोचे की आज का दिन आपका बहुत अच्छा जाएगा.
- परीक्षा में जाने से पहले दही और शक्कर खा के जाए.
- अपने से बड़ो का आशीर्वाद ले.
- पूर्व की तरफ मुह करके पढ़ाई करना अच्छा रहता है.
- अपने कमरे की रौशनी पूर्ण रखे, इससे ऊर्जा मिलती है.
- रोज थोड़ी देर ध्यान अवश्य करना चाहिए दिमागी शक्ति के विकास के लिए.
- केसर का तिलक लगाना भी अच्छा रहता है.
- अपने पढाई की जगह को स्वच्छ /साफ़ रखे जिससे सकारात्मक ऊर्जा बने.
- अपने पढाई के कमरे में थोडा कपूर छिड़क दिया करे.
इन सब उपायों को करने से निश्चित ही परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त कर पायेंगे. अगर आप जानना चाहते है अपने लिए भाग्यशाली रत्न, यन्त्र , ताबीज तो किसी अच्छे ज्योतिषी से संपर्क करना चाहिए.
Read More Related Articles On:
Pariksha mai behtar parinaam ke liye kya kare, kaise dur kare pariksha ke dark ko, kya kare exam/pariksha mai jaane se pehle, kuch jyotishiy upaay ache pariksha /exam mai ache ank prapt karne ke liye in HINDI.

Comments
Post a Comment