Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Karwachoth Ka Mahatwa| करवा चौथ का महत्तव

Karwachoth Kab hai 2024 mai,  करवा चौथ का महत्तव, कैसे करे करवा चौथ की पूजा, ज्योतिष और करवा चौथ hindi में .

Karwachoth 2024: एक ऐसा दिन जिसका इन्तेजार पुरे साल भर किया जाता है ख़ास तौर पर विवाहित महिलाए इस दिन का इन्तेजार पुरे जोर शोर से करती है. इस दिन महिलाए व्रत रखती है अपने पति की लम्बी आयु के लिए और इसके लिए माता करवा की पूजा की जाती है.

भारत में कर्वाचोथ को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है, इस दिन पतियों की पूजा की जाती है रात्री को जिसके कारण उनको भी इस दिन का इन्तेजार रहता है.

2024 मे करवाचौथ 20 अक्टूबर, रविवार को है 

karwa choth kab hai 2023 mai, kya kare sukhi jivan ke liye, jyotish tips
करवा चौथ का महत्तव

करवा चौथ शरद पूर्णिमा के 4 दिन बाद आता है और दीपावली से पहले भी आता  है, इस दिन को महिलाए पूरे आनंद से मनाती है, खेलती है, मस्ती करती है, भजन करती है, पूजन करती है और सबसे ख़ास उनको अपने पतियों से उपहार भी प्राप्त होता है जिसका इन्तेजार वो करती है.

कर्वाचोथ कार्तिक महीने की शुरुआत में आता है जब हलकी हलकी गुलाबी ठण्ड भी दस्तक दे रही होती है. कार्तिक महिना अपने आप में एक पवित्र महिना माना जाता है जब साधनाओ को सफलतापूर्वक किया जा सकता है विभिन्न मनोकामनाओ को पूरा करने के लिए. Karwachoth 2024


करवाचौथ के दिन महिलायें मेहंदी लगाती है, नए वस्त्र और विभिन्न प्रकार के आभूषण धारण करती है, इस दिन को मनाने के लिए कई दिन पहले से तैयारियां भी चलती है , बाजार भी खूब सजते हैं खरीदारी के लिए.


Read in English about when is KARWACHOTH in 2024?

आइये जानते हैं कुछ ख़ास बातें करवाचौथ के बारे में बिन्दुओं में:

  1. इस दिन विवाहित महिलाए व्रत रखती हैं और रात्रि को अपने पति की भी आरती और पूजा करती है अपने  पति की अच्छी सेहत और लम्बी आयु के लिए. 
  2. करवा चौथ के दिन माता करवा की पूजा होती है जो की वास्तव में माता पार्वती ही हैं जो की भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं.
  3. इस दिन बहुएं अपनी सास को भी उपहार स्वरुप कुछ देती है ऐसे भी परंपरा कई जगह देखने को मिलती है. 
  4. कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार कर्वाचोथ का त्यौहार उस महिला करवा के नाम पर मनाया जाता है जिसने अपने पति के जीवन को पाने के लिए यमराज को भी विवश कर दिया था. Karwachoth 2024
  5. करवा चौथ के दिन रात्रि को पति के हाथो से ही जल पी के अपना व्रत खोलती हैं.
  6. कर्वाचोथ है अपने संबंधो को वापस से ठीक करने का, गिले शिकवे मिटाने का और एक दुसरे के लिए प्रेम को व्यक्त करने का.
  7. महिलायें इस दिन करवे पर स्वस्तिक बनती है और उसमे, गंगाजल, गुलाब जल, दूध आदि डालके रखती है.
  8. इस दिन पुरे शिव परिवार की पूजा करना अच्छा माना जाता है, कुछ लोग श्री कृष्ण की पूजा भी साथ में करते हैं.
  9. रात्रि को चन्द्रमा के उदय होने के बाद करवा माता की पूजा होती है फिर महिलाए छलनी से चन्द्रमा के दर्शन करती है और फिर अपने पति को देखती है. Karwachoth 2024
  10. महिलाए करवामाता की कथाये भी सुनती है.
  11. पूजन के बाद बड़ो का और पति का आशीर्वाद लेना चाहिए.
  12. पति के भोजन के बाद भोजन करना शुभ माना जाता है.

आइये जानते हैं karwachauth को किन मंत्रो से पूजन करना चाहिए :

  1. सबसे पहले श्री गणेश का पूजन होगा | श्रीगणेश का मंत्र है - || ॐ गणेशाय नमः ||
  2. फिर भगवन शिव का मंत्र जपना चाहिए | शिवजी का मंत्र  है - || ॐ नमः शिवाय ||
  3. फिर पार्वतीजी के मंत्र का जप करना चाहिए  - || ॐ शिवायै नमः ||
  4. फिर चंद्रमा का पूजन निम्न मंत्र से करना चाहिए  - || ॐ सोमाय नमः ||
  5. इसके बाद अगर भगवान कार्तिकेय  के मंत्र का जप भी कर ले तो पुरे शिव परिवार का आशीर्वाद प्रप्त्प होता है और जीवन में सुख शांति आने लगती है | भगवान कार्तिकेय  का मंत्र है  : || ॐ षण्मुखाय नमः ||
  6. इस प्रकार से पूजन करने से भगवन गणेश, माता पार्वती, शिवजी और चन्द्र देव की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखी होता है |

करवा चौथ की आरती-

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती। Karwachoth 2024
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।। Karwachoth 2024
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

आइये अब जानते हैं कर्वाचोथ से जुड़ी कुछ मान्यताएं :

  • कर्वाचोथ का व्रत सूर्योदय से सूर्यास्त तक रखा जाता है.
  • इस व्रत में जल पीना मना रहता है अर्थात निर्जला उपवास किया जाता है.
  • इस दिन अच्छा श्रृंगार करना चाहिए और आभूषण भी धारण करना चाहिए.
  • अगर पत्नी बीमार हो या कमजोर हो तो पति भी ये व्रत कर सकते हैं. Karwachoth 2024
  • कुछ विद्वानों का ये मानना है की ये व्रत शादी शुदा महिलाओं और जिन कन्याओं का विवाह पक्का हो चूका हो उनको ही करना चाहिए.
  • इस दिन पीले और लाल वस्त्रो को धारण करना शुभ माना जाता है.

आइये जानते हैं अब करवा चौथ के ज्योतिषीय महत्तव को:

Karwachoth २०२४ Ka Mahatwa , करवा चौथ का महत्तव, कैसे करे करवा चौथ की पूजा, ज्योतिष और करवा चौथ hindi में .

जैसा की हम सभी जानते हैं की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का भारतीय ज्योतिष के  हिसाब से बहुत अधिक महत्त्व है, चतुर्थी तिथि को अपने समस्याओं से मुक्ति हेतु पूजा पाठ करने की परंपरा रही है. ऐसी मान्यता है की अगर कोई हर महीने की चतुर्थी को हृदय से पूजा , प्रार्थना करे तो उसकी समस्याओं का समाधान अवश्य होता है. अतः साधारणतः भी चतुर्थी को लोग व्रत और पूजा- अर्चना करते हैं. Karwachoth 2024

करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्णा पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है जिसके कारण इसका महत्त्व बहुत बढ़ जाता है. कार्तिक मास को साधना , पूजा पाठ के लिए बहुत शुभ माना जाता है अतः करवा चौथ को किया गया पूजन बहुत शुभ होता है.
  • 2 raaj yog bana rahega is baar karwachauth ke puja ke samay ek budhaditya yog aur dusra gajkesari yog.
  • करवाचौथ को सूर्य अपने नीच राशि तुला में रहेंगे |
  • चन्द्रमा अपने उच्च राशि वृषभ में रहेगे |
  • मंगल अपने नीच राशि कर्क में रहेंगे |
  • बुध अपने मित्र राशि तुला में रहेंगे |
  • गुरु अपने शत्रु राशि वृषभ में रहेंगे | Karwachoth 2024
  • शुक्र अपने सम राशि वृश्चिक में रहेंगे |
  • शनि स्व राशि कुम्भ में रहेंगे |
  • राहू अपने मित्र राशि मीन में रहेंगे |
  • केतु अपने मित्र राशि कन्या में रहेंगे |

Story of karwachauth in hindi :

karwachauth की पहली कथा : 


करवा चौथ के दिन पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा अखंड सौभाग्य - Karva Chauth Katha Hindi 
बहुत समय पहले की बात है, एक साहूकार के सात बेटे और एक कन्या थी |  सभी सातों भाई अपनी बहन से बहुत प्यार करते थे। यहां तक कि वे पहले उसे खाना खिलाते और बाद में स्वयं खाते थे। एक बार उनकी बहन ससुराल से मायके आई हुई थी।

शाम को भाई जब अपने काम से वापस लौटे तो देखा उनकी बहन बहुत व्याकुल थी। सभी भाई खाना खाने बैठे और अपनी बहन से भी खाने का आग्रह करने लगे, लेकिन बहन ने बताया कि उसका आज करवा चौथ का निर्जल व्रत है और वह खाना सिर्फ चंद्रमा को देखकर उसे अर्घ्य देकर ही खा सकती है। छोटे भाई को अपनी बहन का भूखा प्यासा रहना समझ नहीं आया अतः उसने  एक बनावटी चाँद बना के दिखा दिया | बहन भी अर्घ्य देकर खाना खाने बैठ जाती है।Karwachoth 2024

वह पहला टुकड़ा मुंह में डालती है तो उसे छींक आ जाती है। दूसरा टुकड़ा डालती है तो उसमें बाल निकल आता है और जैसे ही तीसरा टुकड़ा मुंह में डालने की कोशिश करती है तो उसके पति की मृत्यु का समाचार उसे मिलता है। वह बौखला जाती है।

उसकी भाभी उसे सच्चाई से अवगत कराती है कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ। करवा चौथ का व्रत गलत तरीके से टूटने के कारण देवता उससे नाराज हो गए हैं और उन्होंने ऐसा किया है।

सच्चाई जानने के बाद करवा निश्चय करती है कि वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं होने देगी और अपने सतीत्व से उन्हें पुनर्जीवन दिलाकर रहेगी। वह पूरे एक साल तक अपने पति के शव के पास बैठी रहती है। उसकी देखभाल करती है। उसके ऊपर उगने वाली सूईनुमा घास को वह एकत्रित करती जाती है। Karwachoth 2024

एक साल बाद फिर करवा चौथ का दिन आता है। उसकी सभी भाभियां करवा चौथ का व्रत रखती हैं। जब भाभियां उससे आशीर्वाद लेने आती हैं तो वह प्रत्येक भाभी से यम सूई ले लो, पिय सूई दे दो, मुझे भी अपनी जैसी सुहागिन बना दो ऐसा आग्रह करती है, लेकिन हर बार भाभी उसे अगली भाभी से आग्रह करने का कह चली जाती है।

इस प्रकार जब छठे नंबर की भाभी आती है तो करवा उससे भी यही बात दोहराती है। यह भाभी उसे बताती है कि चूंकि सबसे छोटे भाई की वजह से उसका व्रत टूटा था अतः उसकी पत्नी में ही शक्ति है कि वह तुम्हारे पति को दोबारा जीवित कर सकती है, इसलिए जब वह आए तो तुम उसे पकड़ लेना और जब तक वह तुम्हारे पति को जिंदा न कर दे, उसे नहीं छोड़ना। ऐसा कह कर वह चली जाती है। Karwachoth 2024

सबसे अंत में छोटी भाभी आती है। करवा उनसे भी सुहागिन बनाने का आग्रह करती है, लेकिन वह टालमटोली करने लगती है। इसे देख करवा उन्हें जोर से पकड़ लेती है और अपने सुहाग को जिंदा करने के लिए कहती है। भाभी उससे छुड़ाने के लिए नोचती है, खसोटती है, लेकिन करवा नहीं छोड़ती है।

अंत में उसकी तपस्या को देख भाभी पसीज जाती है और अपनी छोटी अंगुली को चीरकर उसमें से अमृत उसके पति के मुंह में डाल देती है।

करवा का पति तुरंत श्रीगणेश-श्रीगणेश कहता हुआ उठ बैठता है। इस प्रकार प्रभु कृपा से उसकी छोटी भाभी के माध्यम से करवा को अपना सुहाग वापस मिल जाता है। 

हे श्री गणेश- मां गौरी जिस प्रकार करवा को चिर सुहागन का वरदान आपसे मिला है, वैसा ही सब सुहागिनों को मिले।

karwachauth की दूसरी कथा : Karwachoth 2024 


एक बार पांडु पुत्र अर्जुन तपस्या करने नीलगिरी नामक पर्वत पर गए। इधर द्रोपदी बहुत परेशान थीं। उनकी कोई खबर न मिलने पर उन्होंने कृष्ण भगवान का ध्यान किया और अपनी चिंता व्यक्त की।

कृष्ण भगवान ने कहा - बहना, इसी तरह का प्रश्न एक बार माता पार्वती ने शंकरजी से किया था। तब शंकरजी ने माता पार्वती को करवा चौथ का व्रत बतलाया। इस व्रत को करने से स्त्रियां अपने सुहाग की रक्षा हर आने वाले संकट से वैसे ही कर सकती हैं जैसे एक ब्राह्मण ने की थी।

प्राचीन काल में एक ब्राह्मण था। उसके चार लड़के एवं एक गुणवती लड़की थी। एक बार लड़की मायके में थी, तब करवा चौथ का व्रत पड़ा। उसने व्रत को विधिपूर्वक किया। पूरे दिन निर्जला रही। कुछ खाया-पीया नहीं, पर उसके चारों भाई परेशान थे कि बहन को प्यास लगी होगी, भूख लगी होगी, पर बहन चंद्रोदय के बाद ही जल ग्रहण करेगी। भाइयों से रहा नहीं गया, उन्होंने शाम होते ही बहन को बनावटी चंद्रोदय दिखा दिया। Karwachoth 2024

एक भाई पीपल की पेड़ पर छलनी लेकर चढ़ गया और दीपक जलाकर छलनी से रोशनी उत्पन्न कर दी। तभी दूसरे भाई ने नीचे से बहन को आवाज दी - देखो बहन, चंद्रमा निकल आया है, पूजन कर भोजन ग्रहण करो। बहन ने भोजन ग्रहण किया। भोजन ग्रहण करते ही उसके पति की मृत्यु हो गई।

अब वह दुखी हो विलाप करने लगी, तभी वहां से रानी इंद्राणी निकल रही थीं। उनसे उसका दुख न देखा गया। ब्राह्मण कन्या ने उनके पैर पकड़ लिए और अपने दुख का कारण पूछा, तब इंद्राणी ने बताया- तूने बिना चंद्र दर्शन किए करवा चौथ का व्रत तोड़ दिया इसलिए यह कष्ट मिला। अब तू वर्ष भर की चौथ का व्रत नियमपूर्वक करना तो तेरा पति जीवित हो जाएगा।

उसने इंद्राणी के कहे अनुसार चौथ व्रत किया तो पुनः सौभाग्यवती हो गई। इसलिए प्रत्येक स्त्री को अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत करना चाहिए। Karwachoth 2024

द्रोपदी ने यह व्रत किया और अर्जुन सकुशल मनोवांछित फल प्राप्त कर वापस लौट आए। तभी से अपने अखंड सुहाग के लिए हिन्दू महिलाएं करवा चौथ व्रत करती आ रही हैं।
 
ज्योतिष संसार की तरफ से सभी को करवा चौथ की शुभ कामनाये


Karwachoth Ka Mahatwa , karwa choth kab hai 2024 mai, kya kare sukhi jivan ke liye, jyotish tips, करवा चौथ का महत्तव, कैसे करे करवा चौथ की पूजा, ज्योतिष और करवा चौथ hindi में .

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...