Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Vakri Mangal Ka 12 Rashiyo par Prabhav

Vakri Mangal Ka prabhav, mangal 7 december को होंगे वक्री, 12 राशियों पर वक्री मंगल का क्या प्रभाव होगा ?, वक्री मंगल का अर्थ |

Mangal Vakri 7 December 2024:

ग्रहों के सेनापति मंगल जो की भूमि, साहस, उर्जा, शौर्य, पराक्रम, शक्ति के कारक माने जाते हैं 7 दिसम्बर 2024,  शनिवार को वक्री होने वाले हैं जिसके कारण बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे | 

यहाँ ध्यान रखने वाली बात ये है की मंगल इस समय अपने नीच राशी कर्क में है और यहीं पे वक्री होंगे |

मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी होते हैं |

मकर राशि में ये उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच का फल देते हैं |

Vakri Mangal Ka prabhav, mangal 7 december को होंगे वक्री, 12 राशियों पर वक्री मंगल का क्या प्रभाव होगा ?, वक्री मंगल का अर्थ |
Vakri Mangal Ka 12 Rashiyo par Prabhav

Watch Rashifal Video Here

आइये जानते हैं 12 राशियों पर नीच के वक्री मंगल का क्या प्रभाव होगा ?

मेष राशिफल :

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से मेष राशि के लोगों के जीवन में अस्थिरता बढ़ेगी, मन में बैचैनी बढ़ेगी, पारिवारिक सुखो में कमी आएगी, वाहन और भूमि के रख रखाव में धन खर्च बढेगा, संतान के ऊपर ज्यादा खर्चा हो सकता है, माता के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा,  पैतृक संपत्ति को लेके विवाद बढ़ सकता है | आकस्मिक रूप से कोई मानसिक अघात लग सकता है अतः अब आपको संयम से काम लेना होगा, उत्तेजना से बचें और जल्द बाजी में कोई निर्णय न लें |

वृषभ राशिफल:

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से वृषभ राशि के लोगो को अपने शक्तियों का पूरा स्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है, आत्मविश्वास में कमी का सामना करना पड़ सकता है, यात्राओं में अधिक खर्च हो सकता है, जो लोग दलाली के काम में हैं उन्हें विशेष सावधानी रखना होगी, भाई बहनों के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है अतः ध्यान रखें|  अब आपको अपनी इच्छाओ को पूरा करने के लिए पहले से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी |

पढ़िए अशुभ मंगल के उपाय 

मिथुन राशिफल :

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से मिथुन राशि के लोगो को अनावश्यक बहस से बचना होगा अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं, आर्थिक नुकसान हो सकता है, अगर आप शेयर बाजार या कमोडिटी में काम करते हैं तो अती सावधानी से करें | जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | आंखों और दांतों की परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है |

कर्क राशिफल :

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से कर्क राशि के जातको के अन्दर आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा, करियर में सफलता मिलने लगेगी, धन लाभ के रास्ते खुलेंगे, मानसिक तनाव कम होने लगेंगे, अधिकारियो से सम्बन्ध अच्छे होने लगेंगे, रुके काम पूरे होंगे, प्रेमियों के बीच मनमुटाव कम होगा| विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे |

सिंह राशिफल :

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से सिंह राशि के लोगो के जीवन में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं, जो लोग स्थान परिवर्तन करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे, भौतिक सुखो को बढ़ाने में ज्यादा धन खर्च हो सकता है, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा, पैरो और नेत्रों में समस्या हो सकती है, मानसिक तनाव बढ़ सकता है| किसी भी प्रकार की यात्रा करते समय सावधानी बरतें| भाग्य के बजाये अपनी मेहनत पर भरोसा करें |

कन्या राशिफल :

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से कन्या राशि के लोगो को जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होने लगेंगे, स्वास्थ्य में अचानक से बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे अतः सतर्कता बनाए रखें | अचानक से यात्राओं पर जाना पड़ सकता है | काम काज में आनेवाली बाधाएं कम होने लगेंगी |

तुला राशिफल: 

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से तुला राशि के लोगों के कामकाजी जीवन में संघर्षों को जन्म दे सकता है पर सफलता भी मिलेगी | आपको विशेषकर इस बात का ध्यान रखना होगा की अब आप किसी से बहस न करें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं | अगर आप साझेदारी में कोई काम करते हैं तो ध्यान से व्यवहार करें अन्यथा गलतफहमियां परेशानी उत्पन्न कर सकती है | अती उत्तेजना से बचें और दिमाग को शांत रखने का प्रयास करें तो सुकून बना रहेगा |

पढ़िए Mangal Dosh Ka Karan Aur Nivaran

वृश्चिक राशिफल :

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से भाग्य में आने वाली रूकावटो में कमी आएगी, समाजसेवा और धर्म के कार्यो में योगदान बढेगा, गुप्त शत्रुओ के कारण जीवन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है | जल्दबाजी में कोई निर्णय मत लीजियेगा | बड़ो से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लीजियेगा | जीवन में शुभता को बढाने के लिए गुरुजनों और बड़ो का आशीर्वाद लेते रहिये |

धनु राशिफल: 

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से करीबियों से विरोघ का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य में और यात्राओं में धन अधिक खर्च हो सकता है, किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं अतः वाहन चलाते समय और यात्रा करते समय सावधानी बरतें | कार्य स्थल पर चुगलखोरों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | अब आपको जोखिम वाले कार्यो से बच के रहना चाहिए |

मकर राशिफल :

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से मकर राशि वालों के सम्बन्ध करीबियों से सुधरेंगे, दोस्तों, जीवनसाथी और रिश्तेदारों के सहयोग से रुके काम पूरे होने के योग मजबूत होंगे| अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं तो अब राहत मिलेगी | आय बढ़ाने के लिए आप किसी नए कार्य को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं | पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी |

कुंभ राशिफल :

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से कुम्भ राशि के लोग अधिक जिम्मेदारियों के कारण व्यस्त रहेंगे, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेके भी चिंता हो सकती है | अनावश्यक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है | भाई बहनों के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है अतः ध्यान रखें |

मीन राशिफल :

7 दिसम्बर को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से मीन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में संभलकर निर्णय लेना होगा, धर्म और समाजसेवा के कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा | आवेग में आके कोई निर्णय न लें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | किसी भी प्रकार के बहस में न फंसे अन्यथा शांति भंग हो जायेगी | 

तो इस प्रकार हमने जाना की 7 दिसम्बर २०२४ को मंगल के नीच राशि में वक्री होने से 12 राशियों के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है | 

सभी के जीवन में सुख और सम्पन्नता आये यही शुभकामनाएं |

Vakri Mangal Ka prabhav, mangal 7 december को होंगे वक्री, 12 राशियों पर वक्री मंगल का क्या प्रभाव होगा ?, वक्री मंगल का अर्थ, Retrograde Mars Impacts on 12 zodiacs |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...