Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti :  16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti  यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...

September Grah Gochar In Hindi Jyotish

September 2025 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि सितम्बर महीने में, september Prediction, planetary transits in September |

सितंबर 2025 का महीना वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण खगोलीय परिवर्तन लेकर आ रहा है। इस माह ग्रहों की स्थिति जीवन के विविध पहलुओं—धन, करियर, स्वास्थ्य, संबंध एवं आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालेगी।

🌟 September 2025 Grah Gochar | सितंबर 2025 ग्रह गोचर भविष्यफल 🌟

साथ ही इस महीने अनेक महत्त्वपूर्ण त्यौहार और महूरत मिलेंगे जिसका स्तेमाल हम जीवन में से बाधाओं को दूर करने के लिए कर सकते है जैसे -

  • गणपति उपासना का अत्यंत शुभ समय हमे मिलेगा. 
  • पितृ पक्ष भी इसी महीने आने वाला है जब हम श्राद्ध एवं पितरों के तर्पण कर सकते हैं और जीवन को सफल बना सकते हैं. 
  • अश्विन महीने की नवरात्री भी इसी महीने आने वाली है.  

September 2025 Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं, जिसे गोचर कहा जाता है। इस बदलाव का सीधा असर हमारे जीवन, स्वास्थ्य, करियर, व्यापार और वातावरण पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि सितंबर 2025 ग्रह गोचर में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे । 

 सितंबर माह में 4 बड़े राशि परिवर्तन होंगे गोचर कुंडली में, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से होगा | हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस महीने में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे. कुछ लोगो को बहुत लाभ होगा और कुछ लोगो को बड़े परिवर्तन से गुजरना पड़ेगा

Watch On YouTube

September 2025 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि सितम्बर महीने में, किन राशियों को मिलेगा फायदा, september kundli, jyotish updates

📌 September 2025 Planetary Transits in Vedic Astrology

🔮 सितंबर 2025 के 4 बड़े ग्रह परिवर्तन (Major Planetary Transits)

7 September को लगेगा पूर्ण चन्द्र ग्रहण
  1. मंगल देव 13 सितंबर को रात में लगभग 8:17 बजे तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 27 अक्टूबर तक रहेंगे। Read Rashifal Here
  2. शुक्र देव 15 सितंबर को तडके लगभग 12:05 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर तक रहेंगे। Rashifal Here
  3. बुध ग्रह 15 सितंबर को दिन में लगभग 10:56 बजे कन्या राशि में गोचर करेंगे और 3 अक्टूबर तक रहेंगे। Read Rashifal Here
  4. सूर्य देव 17 सितंबर को रात में लगभग  1:37 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक रहेंगे। Check Rashifal Here
  5. चन्द्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलते रहते हैं।

🔮 सितंबर 2025 में होने वाले नक्षत्र परिवर्तन :

तारीख ग्रह नक्षत्र नक्षत्र स्वामी
3 सितम्बर 2025 शुक्र अश्लेषा बुध
15 सितम्बर 2025 शुक्र मघा केतु
25 सितम्बर 2025 शुक्र पूर्वाफाल्गुनी शुक्र
23 सितम्बर 2025 मंगल स्वाति राहु
13 सितम्बर 2025 सूर्य उत्तराफाल्गुनी सूर्य
27 सितम्बर 2025 सूर्य हस्त चन्द्रमा
6 सितम्बर 2025 बुध पूर्वाफाल्गुनी शुक्र
13 सितम्बर 2025 बुध उत्तराफाल्गुनी सूर्य
21 सितम्बर 2025 बुध हस्त चन्द्रमा
28 सितम्बर 2025 बुध चित्रा मंगल

सितंबर 2025 का महीना आत्मअनुशासन, परिश्रम और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष शुभ है। इस समय जहां एक ओर पितृपक्ष के कारण पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर रहेगा, वहीं नवरात्री में हम शक्ति साधना करके अपने जीवन में सफलता को गती दे सकते हैं. 
September 2025 Planetary Transit Dates Vedic Astrology Remedies , कौन से ग्रह बदलेंगे राशि सितम्बर महीने में.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...