Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Mangal ka mithun raashi mai gochar ka rashifal

Mangal ka mithun rashi mai gochar,  मंगल का मिथुन राशि में गोचर का राशिफल, जानिए 2025 में मंगल कब मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे ?, जानिए लव राशिफल |

Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2025: 21 January, मंगलवार को सुबह में लगभग 8:03 बजे मंगल वृषभ राशि से निकल के मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जो की मंगल की शत्रु राशि है अतः बहुत से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह साहस,ऊर्जा, भूमि, शक्ति, भाई, पराक्रम, शौर्य, युद्ध, क्रोध  आदि का कारक होता है। 

अगर कुंडली में मंगल शुभ हो तो ऐसे में जातक को साहसी बनता है, निडर बनता है, भूमि लाभ देता है, रोमांटिक भी बनाता है |

अशुभ मंगल के कारण अनेक प्रकार की समस्याओं से जातक को गुजरना पड़ता है |  Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2025

Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2024,  मंगल का मिथुन राशि में गोचर का राशिफल, मंगल कब मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे ?, जानिए लव राशिफल
Mangal ka mithun raashi mai gochar ka rashifal

Read in english when will mars transit in gemini in 2025

आइये जानते हैं की मंगल के मिथुन राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव होंगे ?

मेष राशिफल :

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से मेष राशि के लोगो का पराक्रम बढेगा परन्तु कही न कहीं अहंकार भी बढेगा जिसके कारण संबंधो में खटास आ सकती है | परन्तु आपके आय के स्त्रोत खुलेंगे, धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे | आपको अब किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए अन्यथा धन वापस लेने में काफी परेशानी आ सकती है | जो लोग शेयर बाजार या फिर सट्टा बाजार में काम करते हैं उनके लिए कमाने के योग मजबूत होंगे | परन्तु आपको लगातार किसी न किसी बाधा का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा |

मेष राशि का लव राशिफल : Mesh raashi के प्रेम जीवन की बात करें तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा | जो लोग किसी साथी की तलाश में हैं उनको सफलता मिलेगी | आप अपने साथी को विवाह के लिए भी प्रस्ताव दे सकते हैं | Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2025

Watch Video Here

वृषभ राशिफल :

21 January 2025को mangal के mithun राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो के विवाद बढ़ सकते हैं साथ ही जमीन सम्बंधित कार्यो में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है | परिवार में वाद विवाद बढ सकता है | अकस्मात् खर्चे आपको परेशां कर सकते हैं | आपके काम काज में बढ़ोतरी होगी, रुका धन प्राप्त होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | 

वृषभ राशि का लव राशिफल : Vrishabh rashi के लोगो के प्रेम जीवन की बात करें तो आप प्रेम जीवन का आनंद सही प्रकार से ले पायेंगे, अगर किसी प्रकार के मन मुटाव से गुजर रहे हैं तो अब दूर होंगे | जो लोग प्रेमी की तलाश में हैं उन्हें लाभ मिलेगा |  Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2025

मिथुन राशिफल :

21 January 2025 को mangal के Mithun राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोग विचलित हो सकते हैं | परन्तु आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्यूंकि उतार चढ़ाव लगा रहेगा, धन प्राप्ति के योग भी अच्छे बनेंगे | जो लोग व्यापार में हैं उनका लाभ बढेगा, नौकरी वालो को भी promotion मिलने के योग बनेंगे | जीवन साथी के साथ बीच बीच में तनाव उत्पन्न होंगे | अपनी इच्छाओ को पूरा करने के लिए अब आपको पहले से अधिक मेहनत करना होगा | 

मिथुन राशि का लव राशिफल : Mithun raashi के प्रेम जीवन की बात करें तो आपको काफी लाभ होगा, मन मुटाव दूर होंगे | अपने साथी के साथ आप यादगार पल बिता पायेंगे | Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2025

कर्क राशिफल :

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से कर्क राशी वालो को सावधान रहने की आवश्यकता है | आपके खर्चे अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे | यात्रा पर जाने के योग बनेंगे | अगर आप सट्टा बाजार या शेयर बाजार में काम करते हैं तो अब सावधान हो जाएँ बड़ा नुकसान हो सकता है | कार्य स्थल में अनावश्यक रूप से दबाव के कारण आप परेशां रह सकते हैं | आय को बढाने के लिए आप कुछ नया निवेश कर सकते हैं | 

कर्क राशि का लव राशिफल : Kark rashi के प्रेम जीवन की बात करें तो आपको अपने प्रेमी के साथ मन मुटाव का सामना करना पड़ सकता है | अपने क्रोध और भावनाओं में नियंत्रण रखें तो प्रेम जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा | 

सिंह राशिफल :

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो को अब अपनी इच्छाओ को पूरा करने के लिए पहले से अधिक मेहनत करना होगी | आप अपने शक्ति और पराक्रम का भी पूरा उपयोग नहीं कर पायेंगे जिससे आपके अन्दर विचलितता बढ़ेगी, गुस्सा बढेगा, अवसादग्रस्त हो सकते हैं | किसी के सहयोग से आपके रुके काम पुरे होंगे |

सिंह राशि का लव राशिफल : सिंह राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो सामान्य रहेगा | Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2025

कन्या राशिफल :

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से कन्या राशि के लोगो के ऊपर कार्यभार बढेगा | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उनका लाभ बढ़ सकता है | अपने स्वास्थ्य को लेके विशेष सचेत रहने की आवश्यकता है | अनावश्यक यात्राओं में धन व्यय हो सकता है साथ ही दिखावे में भी अधिक खर्चा हो सकता है |

कन्या राशि का लव राशिफल : कन्या राशि के प्रेमी अब अपने साथी को विवाह के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं |

तुला राशिफल :

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से तुला राशि के लोगो का सम्बन्ध अधिकारी वर्ग से बिगड़ सकते हैं | अब आपको भाग्य की बजाय अपने कर्म पे भरोसा करना होगा | रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे | जीवन साथी के साथ सम्बन्ध ख़राब हो सकत हैं | किसी करीबी से धोखा मिल सकता है | 

तुला राशि का लव राशिफल : Tula rashi के प्रेम जीवन की बात करें तो आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिता पायेंगे | जो लोग किसी साथी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिलेगी |  Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2025

वृश्चिक राशिफल:

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा | दुर्घटना हो सकती है अतः यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें | अनावश्यक खर्चो के कारण कर्जा भी लेना पड़ सकता है | कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है | मनोरंजन के लिए परिवार के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं | 

वृश्चिक राशि का लव राशिफल : vrishcik raashi के प्रेम जीवन की बात करें तो सामान्य रहेगा |

धनु राशिफल :

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से धनु राशि के लोगो के सम्बन्ध करीबियों से बिगड़ सकते हैं | जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उन्हें व्यवहार करते समय सावधान रहना होगा, गलतफहमियो के कारण परेशां होना पड़ सकता है | आपके रुके काम पूरे होंगे आपकी अपनी मेहनत से | पिता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | 

धनु राशि का लव राशिफल : Dhanu rashi के प्रेम जीवन की बात करें तो आपके लिए समय अच्छा नहीं है | प्रेमियों के बीच तनाव बना रह सकता है, गलतफहमियो के कारण मन मुटाव बढ़ सकता है |  Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2025

मकर राशिफल :

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो को स्वास्थ्य हानि हो सकती है, अनावश्यक इच्छाओ के कारण धन व्यय हो सकता है | कानूनी कार्यो में धन खर्च हो सकता है | जो लोग तेल, लोहा के व्यवसाय में है उनका लाभ बढेगा | माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं अतः वाहन चलाते समय सावधानी बरतें | 

मकर राशि का लव राशिफल : मकर राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा, अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, जो लोग साथी की तलाश में हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे | 

कुम्भ राशिफल :

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो को संतान की तरफ से परेशानी हो सकती है | विद्यार्थियों को पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करना होगी | आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आप अपने पराक्रम और शक्ति का उपयोग पूरा नहीं कर पायेंगे जिससे मन विचलित रहेगा | अगर आप भूमि में निवेश करना चाहते हैं तो उसके रास्ते खुलेंगे |

कुम्भ राशि का लव राशिफल : kumbh raashi के प्रेम जीवन की बात करें तो उतार चढ़ाव बना रहेगा  अर्थात कभी अपने प्रेमी के साथ कभी बहुत अच्छा समय बिता पायेंगे तो कभी मन मुटाव बढेगा |  Mangal Ka Gochar Mithun Rashi Mein 2025

मीन राशिफल :

21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो को परिवारक विवाद का सामना करना पड़ सकता है, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | वाहन, घर, ऑफिस आदि के रख रखाव में धन ज्यादा खर्च हो सकता है | किसी से भी वाद विवाद करने से बचे अन्यथा बहुत नुकसान हो सकता है |जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें सावधानी बरतना होगी |

मीन राशि का लव राशिफल : meen raashi के प्रेम जीवन की बात करें तो आपके लिए समय सामान्य रहेगा |

तो हमने देखा की 21 January 2025 को mangal के mithun राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव हो सकता है |

अगर आप अपनी कुंडली दिखवा के भी बहुत कुछ जान सकते हैं जैसे :

  • वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा |
  • स्वास्थ्य समस्या का समाधान की हो सकता है ज्योतिष में |
  • कौन सा रत्न धारण करें ?|
  • करियर में उन्नति के लिए क्या करें |
  • प्रेम जीवन कैसा रहेगा आदि |

Mangal ka mithun rashi mai gochar,  मंगल का मिथुन राशि में गोचर का राशिफल, जानिए 2025 में मंगल कब मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे ?, जानिए लव राशिफल |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...