Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Ashwin amavasya Ka Mahattw

अशिवन अमावस्या का महत्त्व, कैसे दूर करे दुर्भाग्य को, क्या करे १६ अक्टूबर, शक्रवार को, क्या होगा इस दिन पूजा-पाठ, दान करने से, जानिए ज्योतिष अनुसार.

भारत में अमावस्या का बहुत महत्त्व है क्यूंकि ज्योतिष अनुसार इस दिन किया गया पूजन, दान पितरों की कृपा प्राप्त करने के सबसे अच्छा साधन होता है| तंत्र की दृष्टि से भी अमावस्या विशेष महत्त्व रखता है और इसीलिए दिवाली की रात्रि भी अमावस्या को आती है जब विशेष साधना लोग कर पाते हैं मनोकामना पूरी करने हेतु |

all about Ashwin amavasya Ka Mahattw in hindi jyotish
Ashwin amavasya Ka Mahattw

१६ अक्टूबर 2020, शुक्रवार को आश्विन मास की अमावस्या आ रही है और इसी दिन रात्रि को १:०१ मिनट पर अधिक मास ख़त्म होगा और नवरात्री शुरू हो जाएगी.

यही नहीं सूर्य भी तुला राशी में प्रवेश कर जाएगा १७ को और १ महीने तक नीच का रहेगा जिसकी पूरी जानकारी मैंने पिछले विडियो और लेख में दिया है |

१६ अक्टूबर 2020, शुक्रवार को अमावस्या सुबह ४:५३ से शुरू हो जायेगी और रात्रि १:०१ तक रहेगी|

ये अमावस्या अत्यंत महत्त्वपूर्ण है क्यूंकि इस दिन हम दुर्भाग्य को दूर करने के लिए अनेक प्रयोग कर सकते हैं साथ ही पितरो की कृपा प्राप्त करने के लिए भी अनेको प्रयोग कर सकते है |


Watch video here:

आइये जानते है की क्या कर सकते हैं दुर्भाग्य को दूर करने के लिए :

  1. अगर कुंडली में पितृ दोष हो तो इस दिन हम पितृ शांति पूजा कर सकते  है |
  2. पितरो की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन तर्पण अवश्य करना चाहिए|
  3. अगर किसी के कुंडली में शुक्र और राहू की युति हो और इसके कारण जीवन में बहुत परेशानी आ रही हो तो इस दिन शुक्र शांति पूजा बहुत लाभदायक रहेगी अगर पूजा करवाने में सक्षम ना हो तो किसी देवी मंदिर में जाके देवी को श्रृंगार का सामान भेंट करे और कन्याओं का आशीर्वाद अवश्य ले|
  4. इस दिन अगर आप किसी तीर्थ नगरी में हो और वहां पे पवित्र नदियाँ हो जैसे गंगा, यमुना, नर्मदा, क्षिप्रा आदि तो अवश्य स्नान करे और घात पे ही पितृ तर्पण करे, अपनी शक्ति अनुसार दान धर्म भी करे |
  5. अगर आप कोई बड़ी पूजा करने में समर्थ नहीं है तो कोई बात नहीं भगवान् शिव का जल से अभिषेक करे और सभी दिवंगत आत्माओं के कल्याण हेतु प्रार्थना अवश्य करे |
  6. अगर कोई बुरी शक्तियों के कारण परेशां हो या फिर किसी शत्रु द्वारा काला जादू किये जाने के कारण परेशान हो तो आश्विन अमावस्या से देवी कवच का पाठ शुरू करे और पुरे नवरात्री में भी जरुर करे, देवी से सुरक्षा के लिए प्रार्थना करे |
  7. अगर किसी लड़के की शादी में बहुत परेशानी आ रही हो तो आश्विन अमावस्या के दिन किसी देवी मंदिर में जाके मेहंदी अर्पित करे देवी को और अपने विवाह के लिए प्रार्थना करे. इस क्रिया को पुरे नवरात्री में भी जारी रखे साथ ही कन्याओं का और नारी शक्ति का आशीर्वाद लेते रहे पुरे नवरात्री में रोज |
  8. अगर दरिद्रता पीछा ना छोड़ रही हो तो ऐसे में आश्विन अमावस्या की रात्रि को ७ प्रकार के मिठाई या पकवान , १ नारियल , एक निम्बू लेके पुरे घर से घुमा के उसे किसी चौराहे पे छोड़ के आये , लौटते समय पीछे मुडके ना देखे | जब चौराहे पे सामान रखे तो कोई देखे ना इस बात का ध्यान रखे और ये भी सोचे की आप अपनी सारी दरिद्रता यहीं छोड़े जा रहे हैं |
  9. अगर घर में खूब अशांति का माहोल हो तो राई की धुनी दे आश्विन अमावस्या को सुबह और शाम दोनों समय.

इस प्रकार हम कुछ आसान उपायों को करके अपने जीवन को सुखी कर सकते हैं , दरिद्रता दूर कर सकते हैं, संकटो से मुक्त हो सकते हैं |

अगर आप अपनी कुंडली दिखाना चाहते हैं, जानना चाहते हैं अपने भविष्य के बारे में, कामकाजी जीवन के बारे में, प्रेम जीवन के बारे में, वैवाहिक जीवन के बारे में तो संपर्क कर सकते हैं ज्योतिष मार्गदर्शन के लिए|

तो इस आश्विन अमावस्या का खूब लाभ उठाइये और रात्रि से शक्ति आराधना भी शुरू कीजिये, माँ दुर्गा की आराधना शुरू कीजिये. 

पितरो की कृपा से, देवी की कृपा से सभी के जीवन में खुशियाँ आये , यही कामना |

, अशिवन अमावस्या का महत्त्व, कैसे दूर करे दुर्भाग्य को, क्या करे १६ अक्टूबर, शक्रवार को, Ashwin amavasya What to do to remove problems, क्या होगा इस दिन पूजा-पाठ, दान करने से, जानिए ज्योतिष अनुसार.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...