Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Somwati Amavasya Ka Mahattwa In Hindi

2024 में सोमवती अमावस कब है?, सोमवती अमावस्या को क्या करना चाहिए?, सोमवती अमावस्या का महत्व क्या है?, ज्योतिष उपाय सफल जीवन के लिए,  अमावस्या के लिए मंत्र.

भारत मे साधारणतः ये देखा जाता है की सोमवती अमावस्या को लोग पवित्र नदियों मे स्नान करते है, विशेष पूजा पाठ करते है , दान करते है.

30 December 2024 को है "सोमवती अमावस्या"  जब कुंडली में मौजूद चन्द्र दोष और पितृ दोष से छुटकारे के लिए विशेष पूजन किया जा सकता है | 
अमावस्या तिथि ३० दिसम्बर को तडके लगभग 4:03 बजे शुरू होगी और ३१ दिसम्बर को तडके लगभग  03:57 तक रहेगी जिससे अमावस्या की रात्री ३० की होगी |
 
Somvati Amavasya 2024 Somvati Amavasya Puja Somvati Amavasya Katha Somvati Amavasya Vrat Somvati Amavasya Upay Somvati Amavasya Muhurat
Somwati Amavasya Ka Mahattwa In Hindi

आइये समझते है सोमवती अमावस्या को:

जब अमावस सोमवार को आती है तब उसे सोमवती अमावस कहते हैं. ये भगवान् शिव के पूजा का विशेष दिन माना जाता है, पितरो के पूजन के लिए भी शुभ दिन है साथ ही चन्द्र देव के पूजन के लिए भी  शक्तिशाली  दिन माना जाता है ज्योतिष के अनुसार.


महाभारत मे भीष्म पितामह ने युधिस्ठिर को भी सोमवती अमावस्या के महत्त्व के बारे मे बताया था. इस दिन भगवान् शिव और पितरो की कृपा आसानी से प्राप्त की जा सकती है. इस दिन विभिन्न तरीको से शिवजी और पितरो का पूजन किया जाता है जैसे अभिषेक, हवन, तर्पण आदि. Somwati Amavasya Ka Mahattwa In Hindi

Read in English About Significance of Somwati Amavasya 2024  

सोमवती अमावस्या का महत्त्व:

जानकारी के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों मे स्नान करना शुभ होता है जैसे गंगा, नर्मदा, कावेरी, क्षिप्रा आदि. इसके अलावा त्रिवेणी मे भी स्नान करना पुण्य प्रदान करता है| व्यक्ति को समस्याओं, दुखो और रोगों से मुक्ति मिलती है.

ऐसी मान्यता है की इसी दिन पितरो के लिए किया गया श्राद्ध, तर्पण बहुत फलदाई होता है, इस दिन पीपल की पूजा भी की जाती है. Somwati Amavasya Ka Mahattwa In Hindi



आइये जानते हैं ग्रहों की स्थिति कैसी रहने वाली है इस बार सोमवती अमावस्या को ?

  • Surya apne Mitra rashi Dhanu me rahenge |
  • Chandrama apne sam rashi Dhanu me rahenge.
  • Mangal apne Neech raashi Kark me rahenge.
  • Budh apne sam rashi vrischik mai rahenge.
  • Guru apne shatru raashi vrishabh mai rahenge.
  • Shukra apne mitra rashi kumbh me rahenge.
  • Shani swa rashi kumbh mai rahenge.
  • Rahu aur ketu apne mitra rashi mai rahenge.

 Somwati Amavasya Ka Mahattwa In Hindi
 

क्या करे सोमवती अमावस्या को सफलता के लिए?

ये सवाल बहुत महत्त्व रखता है की क्या करे और कैसे करे. तो अब हम कुछ आसान तरीके जानते है सोमवती अमावस्या को सफल बनाने के.
  1. अगर कोई जातक आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, पारिवारिक समस्या से गुजर रहा है, नौकरी नहीं मिल रही है कुंडली मे पितृ दोष होने के कारण तो इस दिन पवित्र नदी मे स्नान करके पितरो के निमित्त तर्पण करना चाहिए और उनसे मुसीबतों से छुटकारे के लिए प्रार्थना करना चाहिए.
  2. शिव भक्तो को चाहिए की केसर मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक करे और रुद्राष्टक का पाठ करे. अपने दुखो के निवृत्ति हेतु प्रार्थना करे.
  3. सोमवती अमावस्या को पीपल की पूजा करे अपने गहन समस्याओं को दूर करने हेतु. वो पीपल के पेड़ ज्यादा उपयोगी है जो बहुत पुराने हो, शमशान मे हो, और जिनके निचे कोई भगवान् की मूर्ति न हो.
    somwati amavasya ko kya karen, kab hai somwati amavasya 2024 mai.
  4. पीपल के पेड़ की जड़ मे केसर युक्त दूध अर्पित करे, दीपक और भोग लगाए और १०८ परिक्रमा करे और अपनी समस्याओं को दूर करने हेतु प्रार्थना करे सूक्ष्म शक्तियों से जो  वहां मौजूद है.
  5. घर मे दक्षिण-पश्चिम दिशा मे धूनी दे पितरो के नाम से.
  6. इस दिन और रात मे रूद्र पूजा भी बहुत प्रभावी होती है.
  7. अगर किसी की कुंडली मे चन्द्रमा का दोष हो, तो भी इस दिन पूजा करके लाभ लिया जा सकता है. इस दिन दूध और जल का दान शुभता लाता है. इस दिन प्याऊ लगाने के लिए दान किया जा सकता है या खुद ही प्याऊ लगाए जरुरत की जगह मे.
  8. अगर कोई काले जादू से या फिर नकारात्मक शक्तियों से परेशां है तो इस दिन किसी जानकार के मार्गदर्शन में पूजाएँ कर सकते हैं बचाव के लिए या फिर कवच का पाठ कर सकते हैं |
अतः सोमवती अमावस्या एक शुभ दिन होता है जब हम शिव कृपा , पितर कृपा को प्राप्त करके अपने जीवन को सफल बना सकते है. Somwati Amavasya Ka Mahattwa In Hindi


सोमवती अमावस्या सिद्ध मंत्र (Somvati Amavasya 2024 Mantra)

  • ॐ कुल देवताभ्यो नमः।
  • ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः।
  • ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः।
  • ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः।
  • ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः।
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
  • अयोध्या, मथुरा, माया, काशी कांचीअवन्तिकापुरी, द्वारवती ज्ञेयाः सप्तैता मोक्ष दायिका।।
  • गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती, नर्मदा सिंधु कावेरी जलेस्मिनेसंनिधि कुरू।।
  • ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
  • ॐ पितृभ्य: नम।
  • ॐ नमः शिवाय  

जानिए अपनी कुंडली के अनुसार अपने भाग्य के बारे में,  अपने करियर के बारे में, अपने प्अरेम जीवन के बारे में, अपने लिए भाग्यशाली रत्न के बारे में आदि | Somwati Amavasya Ka Mahattwa In Hindi




2024 में सोमवती अमावस कब है?, सोमवती अमावस्या को क्या करना चाहिए?, सोमवती अमावस्या का महत्व क्या है?, ज्योतिष उपाय सफल जीवन के लिए, अमावस्या के लिए मंत्र, Somwati Amvasya Importance.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...