Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Mangal Aur Shani Ka Shadashtak Yog Kya Prabhav Dega

Mangal Aur Shani Ka Shadashtak Yog Kya Prabhav Dega, Mangal kyu kar rahe hain amangal, Mangal Gochar kab badlega, mangal ka 12 rashiyo par kya prabhav hoga.

मंगल ग्रह 20 october से कर्क राशि में हैं जो की इनकी नीच राशि है, वैसे तो मंगल लगभग 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं पर इस बार ये काफी लम्बे समय तक इसी राशि में रहेंगे और साथ ही शनि के साथ इनका षडाष्टक योग बना रहेगा जो कुछ लोग के लिए बहुत ही हानिकारक रहेगा |

आईये जानते हैं मंगल की चाल कैसी रहेगी आनेवाले समय में :

  1. मंगल कर्क राशि में 6 दिसंबर को वक्री होंगे |
  2. और फिर 2025 में 21 जनवरी को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे |
  3. और फिर 24 फ़रवरी को मिथुन राशि में मंगल मार्गी होंगे |
  4. और फिर 4 फ़रवरी को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे |

मंगल का सम्बन्ध शक्ति से है, उग्रता से है इसीलिए मंगल का अमंगल प्रभाव हमे लोगो के जीवन में और मौसम पर भी देखने को मिलेगा | दुर्घटनाओं, युद्ध, मन मुटाव, मौसम में असामान्य बदलाव को बढ़ा रहा है मंगल. 

Mangal Aur Shani Ka Shadashtak Yog Kya Prabhav Dega, Mangal kyu kar rahe hain amangal, Mangal Gochar kab badlega, mangal ka 12 rashiyo par kya prabhav
Mangal Aur Shani Ka Shadashtak Yog Kya Prabhav Dega

Watch Video Here

आइये जानते हैं मंगल इस समय कर्क राशि में रहके शनि के साथ जो षडाष्टक योग बना रहा है तो 12 राशियों को किस प्रकार की सावधानियां रखनी चाहिए ?

आगे बढ़ने से पहले ये बात भी ध्यान रखें की जिन लोगो के कुंडली में मंगल शत्रु के हैं या फिर नीच के हैं उन्हें तो बहुत ज्यादा सावधानियां रखना होगी |

मेष राशिफल:

इस समय मेष राशि के लोगों को परिवार में शांति बनाए रखने के लिए हर कदम उठाना चाहिए, जीवनसाथी के साथ सोच समझकर व्यवहार करना चाहिए, अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो ऐसा कुछ मत कीजिये जिससे ग़लतफ़हमी पैदा हो | आपके नौकरी में बदलाव हो सकता है, आय के स्त्रोत में बदलाव हो सकता है पर आवेग में आके कोई निर्णय लेने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा | सेहत को लेके भी कोई लापरवाही न बरतें | शुभता के लिए माता और माता सामान महिलाओं को कुछ न कुछ उपहार दीजिये |

वृषभ राशिफल :

आपको ऐसा लग सकता है की आप अपने विद्या और कौशल का पूरा स्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और इसी कारण आप तनाव में रह सकते हैं |  इस समय आपको गलत लोगों के संगत से दूर रहना चाहिए और किसी पर अंधा विश्वास नहीं करना चाहिए | यात्राओं को करते समय सावधानी बरतिए | शुभता के लिए छोटे भाई बहनों को उपहार दीजिये |

मिथुन राशिफल :

आप बिना बात के बहस में फंस सकते हैं, क्रोध के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं अतः अपने धैर्य के गुणों को बढायें और अनावश्यक वर्तालाप से बचें, जल्द बाजी में निवेश करने से बचिए, किसी को उधार देने से बचिए | शुभता के लिए पड़ोसियों को कुछ न कुछ उपहार दीजिये |

कर्क राशिफल :

आपको मस्तिष्क से सम्बंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, सर में चोट लग सकती है, रह रह के अवसाद से गुजरना पड़ सकता है | गलत निर्णय के कारण किसी परेशानी में फंस सकते हैं | आपको उत्तेजना में कोई निर्णय नहीं लेना है, किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य परेशानी को हलके में नहीं लेना है | शुभता के लिए हनुमानजी की पूजा करें और मंगलवार को मीठा बांटिये |

पढ़िए अशुभ मंगल के उपाय 

सिंह राशिफल :

आपको अचानक से स्वास्थ्य हानि का सामना करना पड़ सकता है, माता जी के स्वास्थ्य को लेके भी सतर्क रहने की जरुरत होगी | जीवनसाथी के साथ तनाव उतपन्न हो सकता है अतः ध्यान रखें | शुभता के लिए हनुमानजी की पूजा करिए |

कन्या राशिफल :

आपके काम अटकेंगे अर्थात कोई न कोई बाधा आपके काम में आती रहेगी, अपनी इच्छाओ को पूरा करने के लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करना होगी | किसी को उधार देने से बचिए और शुभता के लिए अपनी बड़े भाई और बहनों को कुछ उपहार जरुर दीजिये |

तुला राशिफल :

आपके कार्य स्थल पर आपको षड्यंत्रों का सामना करना पड़ सकता है, अपनी मेहनत का सही लाभ आपको नहीं मिल पायेगा और जिम्मेदारियां भी बढेंगी जिससे आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं | नौकरी में बदलाव हो सकता है | संतान से मनमुटाव हो सकता है | शुभता के लिए आप अपने आस पास के लोगो को कुछ न कुछ उपहार दे या फिर मीठा बातें |

वृश्चिक राशिफल :

आपके कार्यो में रुकावटें आएँगी, भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिससे अब आपको पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरुरत होगी |  इस समय ऐसा भी हो सकता है की आप किसी विषय को सीखना चाहते हों तो उसे सीखने में परेशानी आ सकती है | माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | समाजसेवा में और धर्म के कार्यो में ज्यादा धन खर्च हो सकता है |  शुभता के लिए गुरुजनों को, ब्राहमणों को कुछ न कुछ उपहार दीजिये | 

धनु राशिफल:

आपको स्वास्थ्य में काफी उतार चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है, दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है, आप अपने शक्तियों का और गुणों का पूरा उपयोग नहीं कर पायेंगे जिससे आपको परेशानी हो सकती है | शुभता के लिए भगवान शिव का अभिषेक मीठे जल से करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें |

मकर राशिफल :

आपको धन हानि हो सकती है, जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, किसी करीबी से धोखा मिल सकता है अतः अँधा विश्वास न करें | अगर आप साझेदारी में कोई काम करते हैं तो सावधानी से करें, ऐसा कोई काम न करें की कोई ग़लतफ़हमी पैदा हो | शुभता के लिए अपने करीबियों को कुछ न कुछ उपहार दे, जीवन साथी को उपहार दे |  

कुम्भ राशिफल :

आपके अन्दर नकारात्मक विचार उठ सकते हैं, अनैतिक लोगो के कारण जीवन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है, किसी भी प्रकार के बहस से बचिए और अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें | किसी को उधार देने से बचिए | ज्यादा तनाव से बचिए अन्यथा स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होगी | शुभता के लिए हनुमानजी की पूजा करें |

मीन राशिफल :

आपका मनमुटाव संतान से हो सकता है, प्रेमियों के बीच मन मुटाव हो सकता है, विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने में परेशानी हो सकती है | अगर आप शेयर बजार में काम करते हैं तो अती सावधानी से करें | शुभता के लिए संतान को कुछ न कुछ उपहार दीजिये |

तो इस प्रकार मंगल का नीच राशि में रहना काफी अमंगल करेंगे, अगर थोडा सावधानी रखें तो बहुत सरे परेशानियों से बच सकते हैं |

Mangal Aur Shani Ka Shadashtak Yog Kya Prabhav Dega, Mangal kyu kar rahe hain amangal, Mangal Gochar kab badlega, mangal ka 12 rashiyo par kya prabhav hoga, What will be the effect of Mars and Saturn Shadashtak Yog.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...