Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti :  16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti  यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...

Sapne Mai Saap Dekhne Ka Arth in HIndi Jyotish

स्वप्न में सांप देखने का क्या मतलब है, सपने में सांप देखना शुभ शकुन है या अपशकुन, विभिन्न प्रकार के सर्पो के स्वप्न का अर्थ, sapne me saanp dekhne ka arth jyotish anusar.

सांप वैसे तो भगवान् शिव के गले की शोभा बढाते हैं और हिन्दू धर्म में सांप को पूजा जाता है पर वास्तव में सांप से सभी को भय भी बहुत लगता है | 

वैसे तो हम स्वप्न में रोज कुछ न कुछ देखते हैं पर कुछ विशेष वस्तु या घटना दिखाई देने पर उसके अर्थ भी विशेष ही होते हैं | कुछ स्वप्न जीवन में होने वाले शुभ घटनाओं की और इशारा करते हैं तो कुछ अशुभ संकेत देते हैं | 

जानकार लोग स्वप्न देखके भी जीवन के बारे में बहुत से महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हैं | 

सामान्यतः तो लोगो को काला सांप ही नजर आता है पर कुछ विशेष संकेत देने के लिए विभिन्न रंग के सांप भी दिखाई दे सकते हैं |

आज के इस लेख में हम स्वप्न में सांप देखने के अर्थ को जानेंगे | 

Watch Video Here

स्वप्न में सांप देखने का क्या मतलब है, सपने में सांप देखना शुभ शकुन है या अपशकुन, विभिन्न प्रकार के सर्पो के स्वप्न का अर्थ, sapne me saanp dekhna
Sapne Mai Saap Dekhne Ka Arth in HIndi Jyotish

पढ़िए बंधन दोष क्या होता है ?

स्वप्न में सफ़ेद सांप देखना का क्या अर्थ है ?

सफ़ेद सांप का दिखना जीवन में होने वाली शुभ घटनाओं का संकेत हैं | ये देवीय शक्तियों के आशीर्वाद का संकेत होता है | 

  • अगर कोई साधक साधना के दौरान सफ़ेद सांप देखे तो ये साधना में सफलता का सूचक है| 
  • अगर कोई गृहस्थ सपने में सफ़ेद सांप देखे तो ये रुके कार्य पूरे होने की और इशारा करता है |
  • अगर कोई विद्यार्थी स्वप्न में सफ़ेद सांप देखे तो ये परीक्षा में सफलता की और इशारा करता है |

स्वप्न में मरा सांप देखना का क्या अर्थ है ?

अगर किसी को स्वप्न में मरा हुआ Saanp दिखाई दे तो इसका अर्थ है कुछ अशुभ होने वाला था जो की किसी की कृपा से टल गया है | ऐसे में किसी नाग मंदिर में जाके पूजन करना चाहिए |

सपने में काला साँप देखने का क्या मतलब होता है ?

काले सांप का दिखना बहुत सी बातो की और इशारा करता है जैसे पितृ दोष होना, असफलता मिलना, कार्यो में परेशानी आना आदि | अगर बार बार स्वप्न में काला सांप दिखाई दे रहा हो तो ऐसे में जरुरी है की शिव आराधना की जाए |

सपने में अगर काला साँप डस ले तो क्या मतलब होता है ?

अगर ऐसा दिख जाए तो ये बहुत ही भयानक हो सकता है, ये दुर्भाग्य का संकेत है, किसी नकारात्मक ऊर्जा का असर बताता है , किसी घोर संकट की और इशारा करता है,किसी टोने टोटके के असर को दिखाता है | जब ख़राब राहू का असर बहुत प्रबल हो जीवन में तो भी ऐसा सपना आ सकता है |  अगर ऐसा लगातार हो तो अच्छे ज्योतिष से कुंडली दिखवा के उपाय करने चाहिए |

सपने में रेंगता हुआ सांप देखने का क्या मतलब होता है ?

अगर किसी को स्वप्न में सांप रेंगता हुआ दिखाई दे तो ये संघर्ष का प्रतीक होता है | आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसमे आपको परेशानियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा |

सपने में सांप पकड़ते हुए देखने का क्या मतलब होता है ?

अगर आप खुद ही सांप पकड़ते हुए देखो तो ये शुभ संकेत है, ये सपना बताता है की आप अपने संकल्प से अपने बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं, आपके दुश्मन कमजोर होंगे |

सपने में बहुत सारे सांप देखने का क्या मतलब होता है ?

ये बहुत ही शुभ संकेत है और इसका मतलब ये है की आय के स्त्रोत खुलने वाले हैं, कहीं से रुका धन प्राप्त होगा, तरक्की होगी |ये मेरा व्यक्तिगत अनुभव भी रहा है की जब जब मैंने अनेक सांप देखे हैं उसके बाद मेरे जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुले हैं |

पढ़िए स्वप्न और ज्योतिष का सम्बन्ध 

सपने में सांप के जकड़न में देखना क्या बताता है ?

अगर आप खुद को सांप के चंगुल में पायें और वो आपको जकड़ रहा हो तो ये दुर्भाग्य का सूचक है, इससे ये पता चलता है की आप किसी समस्या या षड़यंत्र में फंसने वाले हैं | किसी कानूनी समस्या या फिर स्वास्थ्य समस्या से गुजरने वाले हैं | ऐसे में जरुरी है की आप ईष्ट आराधना करें और ज्योतिष को अपनी कुंडली दिखवा के सही उपाय करें |

सपने में साँप अगर आपका पीछा कर रहा है तो इसका क्या मतलब होता है ?

ये स्वप्न किसी कठिन परिस्थति की और इशारा करता है | ये आपके अन्दर के डर और चिंता को दर्शाता है| अतः जब ऐसा हो तो अपने आपको मजबूत करें, सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं, शिव आराधना करें, अगर गुरु दीक्षा ले रखी हो तो गुरु मंत्र का जप करें | 

सपने में सांप को केचुली उतारते हुए देखने का क्या मतलब होता है ?

ये जीवन में कुछ नया घटने की और इशारा करता है | इसका मतलब होता है की आप व्यक्तिगत जीवन या फिर कामकाजी जीवन में कोई नई शुरुआत करने वाले हैं या कोई बड़ा बदलाव आपके जीवन में होने वाला है |

ज्योतिष के अनुसार सांप राहू ग्रह का प्रतीक होता है और इसीलिए सांप का दिखना कुछ बड़े परिवर्तन की और इशारा करता है पर हमेशा ही ये नकारात्मक नहीं होते हैं | इसीलिए किसी भी नतीजे में जल्द बाजी में न पंहुचे | अगर कोई विशेष समस्या आ रही हो जीवन में तो ज्योतिष से परामर्श लीजिये | 

अगर अध्यात्मिक परिप्रेक्ष में देखा जाए तो सांप कुंडलिनी शक्ति का प्रतिनिधित्व भी करता है जिसके जागृत होने पर जातक मोक्ष मार्ग की और अग्रसर हो जाता है और इसीलिए ये पूजनिये भी है |

ऐसा नहीं है की स्वप्न में सांप का दिखना हमेशा दुःख ही देगा पर ये संघर्ष, परिवर्तन, नई शुरुआत करना, आध्यात्मिक उन्नति, धन लाभ आदि का संकेत हो सकता है |

तो उम्मीद है आपको अब इन सवालों के उत्तर प्राप्त हो गए होंगे :
  • क्या साँप का सपना एक नकारात्मक संकेत है?
  • क्या साँप का सपना एक सकारात्मक संकेत हो सकता है?
  • क्या साँप का सपना अध्यात्मिक उन्नति का संकेत हैं ?
  • सपने में सांप देखना शुभ है या अशुभ?
  • अनेक सांप दिखाई देने के क्या मतलब है ?
  • अगर सांप ने सपने में काट लिया तो क्या मतलब होता है ? आदि |

स्वप्न में सांप देखने का क्या मतलब है, सपने में सांप देखना शुभ शकुन है या अपशकुन, विभिन्न प्रकार के सर्पो के स्वप्न का अर्थ, sapne me saanp dekhne ka arth jyotish anusar, dream of snake meaning in astrology.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...