Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Durga Beesa Yantra Ke Fayde

बीसा यंत्र क्या होता है, kaise banta hai durga beesa yantra, दुर्गा बीसा यन्त्र के लाभ क्या हैं, कैसे सिद्ध करें?, बीसा यंत्र इमेज |

यन्त्र तो अनेक प्रकार के होते हैं परन्तु दुर्गा बीसा यन्त्र की बात अलग है, एक कहावत है की “जिसके पास हो बीसा उसका क्या करे जगदीशा” अर्थात ये यन्त्र जो सिद्ध कर लेता है उसे किसी भी बात का भय नहीं रहता है | 

दुर्गा बीसा यंत्र एक शक्तिशाली यंत्र है जिसका उपयोग मनुष्य के सामने आने वाली सभी समस्याओं को हल करने के लिए किया जाता है। यंत्र का मुख्य लाभ यह है कि यह उन सभी जटिल समस्याओं को हल करने में मदद करता है जो मनुष्य को भौतिक जगत में रहने के दौरान सामना करना पड़ता है। 

बीसा यंत्र का अर्थ यह है कि इसमें अंको को जिस तरीके से लिखा गया है उसका अगर टोटल किया जाए तो सभी तरफ का टोटल 20 ही आएगा | 

बीसा यंत्र क्या होता है, kaise banta hai durga beesa yantra, दुर्गा बीसा यन्त्र के लाभ क्या हैं, कैसे सिद्ध करें?, बीसा यंत्र इमेज |
Durga Beesa Yantra Ke Fayde

शास्त्रों में इस यंत्र को साक्षात देवी का स्वरूप कहा गया है | दुर्गा बीसा यंत्र की स्थापना से जीवन की हर प्रकार की कठिनाइयां दूर होती हैं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है, धन और संपत्ति प्रदान करता है और व्यक्ति को सभी प्रकार के मुसीबतों से बचाता है |

Read in English about Benefits of Durga Beesa Yantra

क्या होता है दुर्गा बीसा यंत्र / Kya hota hai durga beesa yantra?

त्रिकोण के अकार लिए होता है ये यन्त्र जिसके केंद्र में दुं लिखा होता है और आस पास विशेष अंक लिखे होते हैं | यंत्र के तीनो ओर दुर्गा जी का मंत्र लिखा होता है – ॐ दुं दुं दुं दुर्गाये नमः |

इस यन्त्र को आप स्वयं भी बना सकते हैं भोज पत्र पे या फिर इसे आप खरीद भी सकते हैं बाजार से | साधक अपनी क्षमता के अनुसार इस दुर्गा beesa यन्त्र को सोना, चांदी, ताम्बा, भोज पात्र या अष्ट धातु में बनवा के भी प्रयोग कर सकते हैं | 

आइये जानते हैं की Durga Beesa यन्त्र को किस किस रूप में प्रयोग किया जाता है ?

  • इसे यन्त्र के रूप में घर, दुकान, फैक्ट्री, वाहन आदि जगहों में स्थापित किया जाता है |
  • दुर्गा beesa यन्त्र की अंगूठी भी आवश्यकता पड़ने पर पहनी जा सकती है |
  • इसे भोजपत्र पर बना के ताबीज में भर के भी पहना जा सकता है |
  • इसे चांदी, सोना या अष्टधातु में बनवा के लोकेट के रूप में भी पहना जा सकता है | 


सिद्ध बीसा यंत्र को रखने से और पूजन करने से निम्न लाभ साधक को मिलते हैं :

Durga beesa यन्त्र की पूजा करने और इसके सामने माँ दुर्गा के मंत्र का जप नियमित करने से साधक पर देवी की कृपा होती है और हर कार्य में विजय प्राप्त होती है | शत्रु ऐसे व्यक्ति का कुछ नहीं बिगाड़ पाता है, दुर्घटना से रक्षा होती है, बुरी नजर से बचाव होता है, जादू टोना,  काला जादू का प्रभाव नहीं रहता है | 

जो जिस भावना और ईच्छा से दुर्गा beesa यन्त्र की पूजा करते हैं उनकी वो ईच्छा पूरी होती है जैसे -

  1. धन की ईच्छा रखने वाले को धन की प्राप्ति होती है |
  2. जो शत्रुओं से परेशां हैं उनसे छुटकारा मिलता है | 
  3. अगर कोई उपरी बाधा से परेशां है तो रक्षा होती है | 
  4. जो लोग नौकरी के लिए beesa यन्त्र के समक्ष पूजा करते हैं उनके रास्ते खुलते हैं | 
  5. साहस और शौर्य की प्राप्ति होती है | 
  6. जो लोग किसी प्रकार के रोग से गुजर रहे हैं उन्हें स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है |
  7. इस यन्त्र के सामने नियमित रूप से दुर्गा मंत्र का जप करने से अवसाद, तनाव दूर होने लगता है | 
  8. व्यापार स्थान में दुर्गा बीसा यन्त्र को स्थापित करके पूजन करने से व्यापार के ऊपर किसी नजर का असर नहीं होता और व्यापर बढ़ता है | 
  9. इस यन्त्र की पूजा करने से कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम होने लगता है | 
  10. पारिवारिक कलह भी दूर होते हैं भगवती के आशीर्वाद से |
  11. वाहन में अगर durga beesa यन्त्र लगाया जाए तो वाहन दुर्घटना से बचाव होता है |
  12. अगर कोई बंधन दोष से ग्रस्त है तो भी इस यन्त्र को स्थापित करके रोज पूजन करना चाहिए और मंत्र का जप करना चाहिए |

आइये जानते हैं की कौन कौन से शुभ महुरत में तैयार करना चाहिए दुर्गा बीसा यंत्र :

इस चमत्कारी यन्त्र को सिद्ध करने के लिए अनेक सिद्ध महुरत हैं जैसे रवि-पुष्य, गुरु-पुष्य, नवरात्रि, धनतेरस, दीपावली की रात्रि, होली की रात्री, शिव रात्री, सूर्य ग्रहण या चंद्रग्रहण, सर्वार्थ सिद्धि के योग आदि |

पढ़िए दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्त्रोत्रम के फायदे 

कैसे बनाते हैं Durga beesa Yantra को ?

आप चाहें तो इसे सोने या चांदी में किसी अच्छे सुनार से बनवा सकते हैं शुभ महुरत में या फिर अगर आप खुद बनाना चाहते हैं तो भोजपत्र पर बना सकते हैं | 

इसे बनाने के लिए आपको अनार की कलम लगेगी और अष्टगंध की स्याही (अगर, तगर, केसर, गौरोचन, कस्तूरी, कुंकुम, लालचन्दन, सफेद चन्दन)लगेगी | अगर ये न मिले तो आप केसर की स्याही से भी बना सकते हैं | 

गाय के शुद्ध घी और सिन्दूर से भी beesa यन्त्र का निर्माण होता है | 

शुभ महुरत में यन्त्र बना के उसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए और नियमित उसका पूजन करें | इससे देवी की कृपा प्राप्त होती है, जीवन में से बाधाएं समाप्त होती है और सफलता प्राप्त होती है |

Durga Beesa Yantra के सामने कौन से मंत्र का जप करना चाहिए ?

"ऊं दुं दुं दुं दुर्गायै नम:" मंत्र का जप उपयुक्त है और इसी मन्त्र में स्वाहा लगा के हवन भी करना चाहिए समय समय पर |

तो इस प्रकार दुर्गा बीसा यन्त्र का प्रयोग करके हम स्वास्थ्य, सम्पन्नता, शौर्य , साहस और सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं | 

जानिए अपनी कुंडली के अनुसार की कौन सी पूजा आपके लिए शुभ है, कौन सा दान करना चाहिए, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए, विवाह कब होगा, प्रेम जीवन कैसा रहेगा आदि |

बीसा यंत्र क्या होता है, kaise banta hai durga beesa yantra, दुर्गा बीसा यन्त्र के लाभ क्या हैं, कैसे सिद्ध करें?, बीसा यंत्र इमेज |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...