Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti :  16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti  यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...

12 Bhavo ke Adhar Par Mangal Ka Fal

 कुंडली में १२ भावो के आधार पर जीवन में क्या बदलाव होंगे मंगल के मेष राशि में आने से जानिए |

वैदिक ज्योतिष में मंगल को क्रूर ग्रह माना जाता है और ये दक्षिण दिशा से सम्बन्ध रखता है, इसका सम्बन्ध अग्नि तत्त्व से है और कुंडली में इसके द्वारा भूमि लाभ, पराक्रम, शक्ति, छोटे भाई , साहस, स्वतंत्रता, क्रोध, नेतृत्त्व क्षमता, उत्साह आदि को देखते हैं |

12 Bhavo ke Adhar Par Mangal Ka Fal
12 Bhavo ke Adhar Par Mangal Ka Fal in hindi


12 भावो के आधार पर मंगल का मेष राशि में आने का फल :

  1. अगर कुंडली के पहले भाव में मेष राशि है तो जहाँ आत्म विश्वास बढेगा वहीँ क्रोध में भी ये वृद्धि करेगा जिससे आपको संभल के रहना होगा अन्यथा कई सम्बन्ध ख़राब कर बैठेंगे | इस समय आपके पूरे शारीर में उर्जा बढ़ जायेगी जिससे आप दुसरो की अपेक्षा कुछ ज्यादा अच्छी तरह से कार्यो को कर पायेंगे और इसी कारण आपको दुसरो की जलन के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आप अपने लिए हुए निर्णयों को पूरा करके दिखाएँगे, भावी जीवन के लिए नई योजनायें आप बनायेंगे और उन्हें क्रियान्वित भी करेंगे | अगर कोई आपको चुनौती देगा तो आप उसे स्वीकार करेंगे अतः लड़ाई झगड़े भी बढ़ सकते हैं |
  2. अगर जन्म पत्रिका के दूसरे भाव में मेष राशि हो तो आपकी वाणी में कठोरता देखने को मिल सकती है , आप असत्य का साथ नहीं देंगे| धन, संपत्ति बढ़ेगी|
  3. अगर कुंडली के तीसरे भाव में मेष राशि हो तो पराक्रम बढेगा जिससे आप जबरदस्त प्रदर्शन कर पायेंगे अपने क्षेत्र में, छोटे भाई के साथ मिलके आप कुछ कर सकते हैं | यात्राएं बढ़ सकती है आपकी |
  4. अगर जन्म पत्रिका के चौथे भाव में मेष राशि हो तो भूमि खरीदने में निवेश बढ़ सकता है, कहीं अगर लम्बे समय से धन फंसा हो तो वो मिल सकता है , माता के आशीर्वाद से बहुत से काम बन सकते हैं | 
  5. अगर कुंडली के पांचवे भाव में मेष राशि हो तो कुछ नया सिखने में आप समय व्यतीत कर पायेंगे, संतान से सुख की प्राप्ति हो सकती है, अगर संतान किसी समस्या में हो तो वो मुक्त होंगे | प्रेमिका के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और आप अपने प्रेमी को संतुष्ट कर पायंगे परन्तु खुद संतुष्ट शायद ना हो पायें |
  6. अगर जन्म पत्रिका के छठे भाव में मेष राशि हो तो ऋण मुक्ति के योग बनेंगे, शत्रु परास्त होंगे, अगर किसी कोर्ट केस में फंसे हैं तो उससे निकल पायेंगे|  रुका धन प्राप्त होगा जिससे आर्थिक हालात सुधरेंगे | 
  7. अगर कुंडली के सप्तम भाव में मेष राशि हो तो काम वासना बढ़ जायेगी, विवाह के योग बनाएगा, साझेदारी में काम करने के योग का निर्माण करेगा, आपकी गुप्तांगो की शक्ति को बढ़ा देगा, अगर आप व्यापार में है तो वो बढेगा | आपके जीवन साथी को तो आप संतुष्ट कर देंगे परन्तु आप खुद संतुष्ट नहीं हो पायेंगे अगर आपका साथी शक्तिशाली ना हो तो इसी कारण विवाद भी उत्पन्न हो सकता है | 
  8. अगर जन्म पत्रिका के आठवें भाव में मेष राशि हो तो आपके जीवन में अचानक से बहुत बड़ा लाभ ला सकता है, अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े हैं तो अविश्वसनीय परिणाम निकाल पायेंगे, शारीर में गर्मी बढ़ने से आप खाली बैठना पसंद नहीं करेंगे, ऐसे में आपके अनितिक सम्बन्ध भी बन सकते हैं जिसके कारण पारिवारिक परेशानी भी बढ़ सकती है अतः आपको सावधान रहना होगा | खाने में असावधानी के कारण आप पेट के रोगों से भी ग्रस्त हो सकते हैं साथ ही शारीरिक सम्बन्ध बनाने में अगर आपने कोई लापरवाही की, सावधानी और सुरक्षा नहीं रखी तो गुप्त रोगों से भी ग्रस्त हो सकते हैं | 
  9. अगर कुंडली के नवें भाव में मेष राशि हो तो धार्मिक जगहों पर आप निर्माण के कार्यो के लिए दान कर सकते हैं, गुरु कृपा से आपके रुके कार्य पूरे हो सकते हैं , भाग्य के साथ देने के कारण आपको यश मिल सकता है | 
  10. अगर जन्म पत्रिका के दसवें भाव में मेष राशि हो तो रुके हुए सरकारी कार्य पूर्ण हो सकते हैं, पिता से लाभ हो सकता है, कामकाज को आप अपने परक्रम से बढ़ा पायेंगे, समाज में मान-सम्मान बढेगा, नेतृत्त्व करने का मौका आपको मिल सकता है | 
  11. अगर कुंडली के ग्यारहवें भाव में मेष राशि हो तो मंगल के आने से आय के रास्ते खुलेंगे, नौकरी की तलाश में हो तो वो मिलेगी, व्यापार बढेगा, बहुत लम्बे समय से अगर किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं तो वो कर पायेंगे | बड़े भाई के साथ कुछ कर पाएंगे| 
  12. अगर जन्म पत्रिका के बारहवें भाव में मेष राशि हो तो विदेश यात्रा के योग बना सकता है, लम्बी यात्रा के योग बना सकता है, जमीन में आप आप निवेश कर सकते हैं |  

अपनी व्यक्तिगत कुंडली दिखाने के लिए आप संपर्क कर सकते हैं और जान सकते हैं :

  • आपके लिए भाग्यशाली रत्न|
  • कौन सी पूजा आपके लिए शुभ रहेगी |
  • कौन सा कैरियर आपके लिए अच्छा रहेगा |
  • जीवन का गोल्डन पीरियड कौन सा रहेगा |
  • विवाह कब होगा |
  • लव लाइफ कैसी रहेगी |
  • कैसे हम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं ज्योतिष का प्रयोग करके |

predictions based on 12 houses when mars present with aries, कुंडली में १२ भावो के आधार पर जीवन में क्या बदलाव होंगे मंगल के मेष राशि में आने से जानिए |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...