Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम. श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है। Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है. इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं. पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. सुनिए YouTube में Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...
अषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्री की महिमा, क्या करे जीवन को सफल बनाने के लिए, कैसे करे माँ दुर्गा की पूजा गुप्त नवरात्री में, Ashad mahine ki gupt navratri 2024.
इस बार 06 July, शनिवार से 15 जुलाई, सोमवार तक अषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्री रहेगी, इन दिनों तांत्रिक, सिद्धि हेतु पूजाएँ करते हैं, अध्यात्मिक जिज्ञासु ज्ञान हेतु साधनाएं करते हैं और सांसारिक लोग भौतिक इच्छाओं की पूर्ति हेतु साधना करते हैं.
अनुक्रमणिका :
क्या करे गुप्त नवरात्री में जीवन को सफल बनाने के लिए?
- अगर विवाह में बाधा आ रही हो तो माँ कात्यायनी का पूजन करे रोज और प्रार्थना करे. माँ की कृपा से अच्छा जीवन साथी मिलेगा.
- अगर कोई काला जादू से ग्रस्त है तो उन्हें देवी कवच का पाठ रोज सुबह शाम करना चाहिए 9 बार.
- अगर शत्रु परेशान कर रहे हो तो माँ काली को १०८ जास्वन्दी के फूलो की माला अर्पित करे.
- व्यापार को बढाने के लिए नागकेसर से भोजपत्र पर स्वास्तिक बना के गुप्त नवरात्रि के ९ दिन पूजन करे फिर उसे तिजोरी में रख दे.
- सम्पन्नता के लिए गाय के घी का दीपक रोज जलाए माँ के सामने.
- कन्या पूजन अवश्य करे और उन्हें उपहार भी दे साथ ही आशीर्वाद ले.
- अगर कोई दंपत्ति को संबंधो में बहुत परेशानी आ रही है तो उन्हें देवी मंदिर में श्रृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए.
क्या ना करे गुप्त नवरात्री में दुर्भाग्य को दूर रखने के लिए:
- अपनी पूजा की गोपनीयता बना के रखे.
- किसी को भी दुःख ना हो इस बात का ध्यान रखे.
- गुप्त नवरात्री में किसी का अपमान ना करे.
- किसी भी प्रकार की हिंसा से अपने आपको बचा के रखे.
- अगर आप साधना कर रहे है तो शारीरिक और मानसिक पवित्रता बना के रखे |
- सात्विक भोजन करे.
नवरात्री का अर्थ है 9 विशेष दिन जब कोई भी व्यक्ति साधना कर सकता है अपने अध्यात्मिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए या फिर भौतिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए | ज्योतिष के हिसाब से और तंत्र के हिसाब से भी नवरात्री बहुत महत्त्वपूर्ण दिन होते हैं जब हम अपने जीवन को निष्कंटक करने के लिए साधना कर सकते हैं, पूजा कर सकते हैं. पढ़िए नवरात्री के अचूक प्रयोग
आइये जानते हैं की ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी 2024 के गुप्त नवरात्रि में ?
- सूर्य अपने सम राशि मिथुन में रहेंगे |
- चंद्रमा अपने मित्र राशि मिथुन में रहेंगे |
- मंगल स्व राशि मेष में रहेंगे |
- बुध अपने शत्रु राशी कर्क में रहेंगे |
- गुरु ग्रह अपने शत्रु राशी वृषभ में रहेंगे |
- शुक्र अपने मित्र राशी मिथुन में रहेंगे |
- शनि स्व राशि कुम्भ में रहेंगे ।
- राहु अपने मित्र राशी मीन में रहेंगे |
- केतु अपने मित्र राशी कन्या में रहेंगे |
तो 6 ग्रहों की अनुकूलता हमे सफलता के लिए अनुष्ठान करने के लिए एक अच्छा और उचित वातावरण प्रदान करेंगे |
कौन कौन सी पूजाएँ कर सकते है गुप्त नवरात्री में ?
- भक्तगण मोक्ष प्राप्ति के लिए साधना कर सकते हैं गुप्त नवरात्री में |
- जो लोग इस भौतिक जीवन में सुख सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए भी ये 9 दिन बहुत ख़ास है |
- जो लोग तंत्र सिद्धियाँ चाहते हैं उनके लिए भी ये गुप्त नवरात्री बहुत ख़ास समय है |
- जो लोग किसी मंत्र का जप कर रहे हैं काफी समय से, वे लोग भी नवरात्री में अपने मंत्रो को जागृत करने के लिए अनुष्ठान कर सकते हैं |
- जो लोग अपने प्रेम जीवन में काफी परेशान हैं , वे लोग भी माता से प्रार्थना कर सकते हैं |
- जो लोग धन के समस्या से गुजर रहे हैं, वे लोग भी धन प्राप्ति प्रयोग कर सकते हैं |
- जिन शादी शुदा लोगो को गृहस्थी में समस्या आ रही है, वे लोग भी अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयोग कर सकते है |
- अगर आपके जीवन में कुंडली में ग्रहों के कारन परेशानी आ रही है तो भी इस गुप्त नवरात्री में आप शांति पूजा कर सकते हैं |
- अगर किसी पे काला जादू किया गया है तो भी आप अपने आपको बचाने के लिए गुप्त नवरात्री में प्रयोग कर सकते हैं |
- वशीकरण प्रयोग भी सफल होते हैं गुप्त नवरात्रीमें |
अषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्री की महिमा, क्या करे जीवन को सफल बनाने के लिए, gupt navratri, कैसे करे माँ दुर्गा की पूजा गुप्त नवरात्री में, Ashad mahine ki gupt navratri 2024.
Comments
Post a Comment