Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Putrada Ekadashi Vrat Ka Jyotish Mahattw

Putrada Ekadashi Vrat Ka Jyotish Mahattw, क्या करे पुत्रदा एकादशी को संतान सुख के लिए, jyotish tips.

Putrada Ekadashi Vrat 2025: 

हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी भारत में पुत्रदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है. ये पवित्र दिन भगवान् विष्णु को समर्पित है. इस दिन पति और पत्नी दोनों ही व्रत रखते हैं जिससे की स्वस्थ संतान की प्राप्ति हो. ये व्रत वैष्णव सम्प्रदाय में बहुत माना जाता है.

सन 2025 में 10 जनवरी शुक्रवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत रहेगा | एकादशी तिथि 9 तारीख को दिन में लगभग १२:२४ से शुरू होगी और 10 तारीख को सुबह लगभग 10:20 बजे तक रेहगी अतः उदय तिथि अनुसार एकादशी का व्रत 10 को रखा जायेगा |


Putrada Ekadashi Vrat Ka Jyotish Mahattw, क्या करे पुत्रदा एकादशी को संतान सुख के लिए, jyotish tips, Putrada Ekadashi Vrat 2025.
Putrada Ekadashi Vrat Ka Jyotish Mahattw
Watch Video Here

आइये जानते हैं की की पुत्रदा एकादशी का महत्त्व:

जो भी दंपत्ति स्वस्थ संतान चाहते हैं, उन्हें इस दिन विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए | हिन्दुओं की मान्यता है की श्राद्ध कर्म सिर्फ पुत्र द्वारा ही किया जाता है और ऐसी भी मान्यता है की बुढापे में पुत्र ही अपने माता पिता की देखभाल करता है. हालांकि आज के समय में ऐसा कुछ दीखता नहीं है. आज लोग बेटा और बेटी के प्रति सामान भाव रखने लगे है. आज लड़कियां लडको से अच्छा अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही है.

पुत्रदा एकादशी उन लोगो के लिए बहुत महत्त्व रखता है जो लोग संतान सुख की कामना रखते हैं. अगर कोई दंपत्ति इस दिन उपवास रखता है और पूजा करता है तो भगवान् विष्णु की कृपा से उन्हें संतान की प्राप्ति होती है. Putrada Ekadashi Vrat 2025

आइये जानते हैं क्या कर सकते हैं पुत्रदा एकादशी के दिन ?

  • इस दिन नहाने के पानी में थोडा तिल मिला के पवित्र स्नान करना चाहिए भगवन विष्णु का ध्यान करके |ऐसी मान्यता है ऐसा करने से अनजाने में हुए पापो से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य, सम्पन्नता की प्राप्ति होती है |
  • भगवान विष्णु का शंख से अभिषेक करना चाहिए साथ ही उन्हें तुलसी के पत्ते भेंट करने चाहिए |
  • इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा भी की जाती है क्यूंकि पीपल में वासुदेव का वास माना जाता है |
  • पुत्रदा एकादशी को केले के पेड़ की पूजा भी कर सकते हैं, इससे भी लाभ होता है | Putrada Ekadashi Vrat 2025
  • अपने सामर्थ्य अनुसार जरुरत मंदों को गर्म कपडे, तिल और गुड़ भी जरुर बांटे, इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी और मनोकामना पूरी होगी |

आइये जानते हैं गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी ग्यारस के दिन ?

  • सूर्य अपने मित्र राशि धनु में रहेंगे |
  • चन्द्रमा अपने अपने उच्च राशि वृषभ में रहेंगे |
  • मंगल अपने नीच राशि कर्क में रहेंगे |
  • बुध अपने सम राशि धनु में रहेंगे |
  • गुरु अपने शत्रु राशि वृषभ में रहेंगे |
  • शुक्र अपने मित्र राशि कुम्भ में रहेंगे |
  • शनि अपने ही राशि कुम्भ में रहेंगे |
  • राहु अपने मित्र राशि मीन में रहेंगे |
  • केतु अपने मित्र राशि कन्या में रहेंगे |

जानिए कुछ ख़ास बाते पुत्रदा एकादशी की पूजा के लिए:

  1. ये उपवास पति और पत्नी दोनों को रखना होता है.
  2. इस उपवास को करने के लिए पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करे.
  3. पुरे दिन और रात्री को कुछ न खाएं.
  4. भगवान् विष्णु की पूजा, अराधना में लगे रहे.
  5. विष्णु जी की पंचोपचार पूजा करे.
  6. पूरा समय मन्त्र जप, भजन, होम करने में लगाएं.
  7. भगवान् से पुत्र रत्न के लिए प्रार्थना करे.
  8. विष्णु सहस्त्र नाम का जप भी बहुत लाभ देगा. Putrada Ekadashi Vrat 2025
अगर आप भी संतान समस्या से ग्रस्त है, संतान नहीं हो पा रही है, बार बार गर्भपात हो रहा है तो ऐसे में अपनी कुंडली ज्योतिष को दिखाए और जानिए संतान योग है की नहीं |
  • क्या कर सकते हैं स्वस्थ संतान के लिए वैदिक ज्योतिष के अनुसार. 
  • कौन सा रत्न संतान सुख को बढ़ाएगा |
  • कौन सी पूजा करनी चाहिए भाग्य जगाने के लिए |
  • कैसे दूर करें संतान बाधा को ?
पाइए कुंडली के अनुसार मार्गदर्शन वैदिक ज्योतिष से |



पौष महीने की पुत्रदा एकादशी कब है और क्या महत्त्व है, Putrada Ekadashi Vrat Ka Jyotish Mahattw, क्या करे पुत्रदा एकादशी को संतान सुख के लिए, Putrada Ekadashi Vrat 2025.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...