Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti :  16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti  यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...

Hatho Mai Parwat Aur Vaivahik Jivan

क्या होते हैं पर्वत, पर्वतों का प्रभाव वैवाहिक जीवन में क्या पड़ता है, जानिए नवग्रहों को पर्वतों से . 

vaivahik jivan ko janiye parwat pahchaankar
Hatho Mai Parwat Aur Vaivahik Jivan

हस्त रेखा विज्ञान एक अदभुत विज्ञान है जिसके द्वारा जीवन को देखा जाता है. हस्त रेखा के अंतर्गत भविष्यवाणी के लिए साधारणतः रेखाओं और पर्वतों का स्तेमाल किया जाता है. हस्तरेखा विशेषज्ञ हाथो का अध्ययन करके बहुत कुछ जान जाते हैं.
इस लेख में हम जानेंगे पर्वतों का क्या प्रभाव होता है जीवन में, उसके वैवाहिक जीवन में. उससे पहले जानते हैं की-
पर्वत क्या होते हैं?
उंगलियों के नीचे का उठा हुआ भाग जो होता है उसे पर्वत कहते हैं. हर व्यक्ति में पर्वत अलग अलग प्रकार के होते है. किसी के पर्वत उठे होते हैं, किसी के पर्वत दबे होते हैं, इनके अध्ययन से भी जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जाता है. 

आइये जानते हैं की पर्वतों का वैवाहिक जीवन पर क्या प्रभाव हो सकता है :

चन्द्र पर्वत :

अगर चन्द्र पर्वत ज्यादा उठा हुआ हो तो इसका मतलब है की जातक अस्थिर बुद्धि का है साथ ही विपरीत लिंग के पीछे भी रह सकता है जिसके कारण वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है.
चन्द्र पर्वत के होने वाले समस्या से निजात पाने के लिए निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं.
  1. रोजाना शिवलिंग का अभिषेक करे दूध और जल मिला के.
  2. पूर्णिमा की रात्रि को चन्द्र देव को शहद, दूध और जल मिला के अर्पित करे.
  3. सफ़ेद चीजो का दान करे और माता का आशीर्वाद नियमित ले.
  4. शमशान में चांदी या चावल दबाये.
  5. चन्द्र शांति पूजा भी लाभदायक सिद्ध होगी.

मंगल पर्वत :

मंगल पर्वत पर ज्यादा उभार जातक को गुस्सेल बनता है, बेसब्र भी बनाता है, इसके कारण वैवाहिक जीवन में समस्या उत्पन्न होने लगती है.
मंगल पर्वत से होने वाले समस्या को कम करने के लिए निम्न उपाय किये जा सकते हैं:
  1. मंगलवार को १ मुट्ठी मसूर की दाल को लाल कपडे में बाँध कर दान करे.
  2. मंगल शांति पूजा करवाए.
  3. हनुमान चालीसा का पाठ रोज करे या फिर कम से कम मंगलवार को जरुर करे. हनुमानजी के चरणों का सिन्दूर से तिलक भी जरुर लगाएं.

बुध पर्वत:

अगर बुध पर्वत ज्यादा उभर जाए तो जातक अस्थिर मन का हो जाता है परन्तु अगर ये पर्वत समता लिए हो तो जातक बहुत देखभाल करने वाला होता है. अगर बुध पर्वत के कारण परेशानी आ रही हो तो निम्न उपाय लाभदायक हो सकते हैं-
  1. एक हरे बोतल में गंगा जल भर के पीपल पेड़ के पास में दबा दे.
  2. बुधवार का उपवास करे और गाय को हरी घास खिलाये.
  3. बुधवार को भगवान् गणेश की पूजा करे और उन्हें लड्डू का भोग लगाए.

गुरु पर्वत :

अगर गुरु पर्वत हथेली में मजबूत हो तो ये अकेला ही जीवन को सफल बनाने में सक्षम होता है और जातक को बहुत से परेशानियों से बचा लेता है. इसके कारण सम्बन्ध अच्छे बनते हैं और जीवन में खुशियाँ आने लगती है. परन्तु अगर गुरु पर्वत ज्यादा उभर जाए या फिर समस्या दे रहा हो तो निम्न उपाय लाभ दे सकते हैं.
  1. गुरुवार को घोड़े को चने की दाल खिलाएं.
  2. गुरुवार को पीले कपडे में हल्दी और चने की दाल बाँध के मंदिर में दान दे.
  3. संत, गुरु ब्राह्मणों से आशीर्वाद लेते रहे.
  4. गुरुवार का उपवास रखे.

शुक्र पर्वत:

शुक्र पर्वत अगर अच्छा हो तो वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन मधुर हो जाता है. परन्तु अगर शुक्र पर्वत ज्यादा उभर जाए तो जातक अनैतिक संबंधो में उलझ सकता है जिसके कारण बदनामी हो सकती है और वैवाहिक जीवन भी ख़राब हो सकता है.
  1. शुक्र पर्वत के कारण होने वाली समस्या को कम करने के लिए निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं :
  2. शुक्रवार को आटा और चीनी गाय और चींटियो को खिलाये.
  3. कन्यादान में सहयोग किया करे.
  4. कन्याओं को सफ़ेद मिठाई बांटे शुक्रवार को विशेषकर.
  5. शुक्रवार को माता जी के मंदिर में घी और कपूर का दान करे.

शनि पर्वत :

अच्छा शनि का पर्वत जातक को सही मायने में एक अच्छा प्रेमी भी बनता है और एक अच्छा इंसान भी बनाता है परन्तु वैवाहिक जीवन साधारण ही रहता है. शनि पर्वत का ज्यादा या कम उठा होना वैवाहिक जीवन को ख़राब कर सकता है. ख़राब शनि का पर्वत अपने से बड़े विपरीत लिंग के साथ सम्बन्ध बनवा सकता है जिसके कारण भी समस्या हो सकती है.
शनि पर्वत के कारण होने वाले परेशानियों को कम करने के लिए निम्न उपाय करे सकते हैं :
  1. शनिवार को बरगद के पेड़ पर दूश और शक्कर मिला के डाले.
  2. अपने भोजन में से एक रोटी कौए को खिलाएं.
  3. शनिवार को सुन्दरकांड का पाठ करे.
  4. शनि शांति पूजा करवाए.

सूर्य पर्वत :

अच्छा सूर्य पर्वत समाज में मान सम्मान दिलवाता है और वैवाहिक जीवन को भी खुशिओं से भरता है. सूर्य पर्वत का ज्यादा या कम उठना बदनामी कर सकता है.
सूर्य पर्वत से होने वाले नुक्सान को कम करने के लिए निम्न उपाय कर सकते हैं:
  1. रोज आदित्य ह्रदय का पाठ करे.
  2. बंदरो और बैल को गुड़ खिलाये.
  3. सूर्य शांति पूजा करवाए.


और सम्बंधित लेख पढ़े:
पढ़िए हाथो में मौजूद महत्त्वपूर्ण स्थानों के बारे में 

क्या होते हैं पर्वत, पर्वतों का प्रभाव वैवाहिक जीवन में क्या पड़ता है, जानिए नवग्रहों को पर्वतों से .

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...