Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti :  16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti  यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...

Motapa Niyantran Ke Liye Acupressure

Motapa Niyantran Ke Liye Acupressure, मोटापा कैसे कम करे प्राकृतिक तरीके से, मोटापा को नियंत्रित  करने का आसान तरीका.

ज्यादा वजन कई गंभीर परेशानियाँ उत्पन्न कर देता है जीवन में, अधिक वजन के कारण हम स्वतंत्र होकर जीवन का आनंद नहीं ले पाते हैं. मोटापे के कारण नौकरी, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में भी कई परेशानियां होती है. अतः ये जरुरी है की इसे नियंत्रिक किया जाए. 
acupressure se motapa niyantrit kariye
Motapa Niyantran Ke Liye Acupressure

आज के दौर में आहार विशेषज्ञों, स्लिमिंग केन्द्रों के द्वारा कई प्रकार के कोर्सेज करवाए जाते हैं जिसके द्वारा वजन कम किया जाता है और लोग इनका लाभ ले रहे हैं परन्तु इस लेख में आपको में ये बताने जा रहा हूँ की किस प्रकार से शारीर में मौजूद कुछ बिन्दुओं को दबाकर शारीर को स्वस्थ रखा जा सकता है. इस उपचार पद्धति का प्रयोग कोई भी बहुत आसानी से कर सकता है और वो भी स्वयं बिलकुल मुफ्त, free.
आगे बढ़ने से पहले चलिए पहले जान लेते हैं कुछ महत्वपूर्ण बातें जिसके बाद आप को उपचार करना आसान हो जाएगा.

spleen क्या होता है ?

हिंदी में इसे हम तिल्ली या फिर प्लीहा के नाम से जानते हैं ये शारीर के अन्दर मौजूद एक महत्वपूर्ण अंग है जो की जिगर और गुर्दे के बीच में स्थित है. ये शारीर के अन्दर मौजूद लसिका प्रणाली का महत्वपूर्ण भाग है, ये कीटाणुओं से लड़ता है शारीर को स्वस्थ रखने के लिए, ये संचार प्रणाली को स्वस्थ रखता है शारीर के अन्दर जिससे की पाचन भी अच्छा होता है और यही नहीं खून को साफ़ करने के काम में भी ये सलग्न रहता है. अतः प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए ये महत्वपूर्ण है.
एक्यूप्रेशर काम करता है मेरीडियन सिस्टम के ऊपर अर्थात शारीर के अन्दर कई प्रकार के मेरीडियन हैं जिनमे की अलग अलग बिन्दुओं पर दबाव डाला जाता है जिससे की शारीर के अन्दर विशेष प्रकार का रासायनिक क्रियाएं होती है और लाभ पहुचती है व्यक्ति को. 
spleen मेरीडियन जो है वो शुरू होता है पैर के अंगूठे से और जाता है ह्रदय तक.

अब आइये जानते हैं मोटापे के कुछ ख़ास कारणों को:

  1. अपने स्वाद और भूख पर नियंत्रण न होने से मोटापे को हम बढ़ाते हैं.
  2. पाचन प्रणाली के कमजोर होने से भी मोटापा बढ़ने लगता है.
  3. फ़ास्ट फ़ूड का ज्यादा स्तेमाल भी हमे नुक्सान पहुचता है.
  4. सही मात्रा में शारीरिक परिश्रम न करना और व्यायाम आदि न करना भी इसका एक महत्वपूर्ण कारण है. 
इस सब के करना शारीर में वसा बढ़ने लगता है और हम मोटापे के शिकार हो जाते हैं और देखते ही देखते कई अन्य बीमारियाँ भी हमे घेर लेती हैं. 

आइये अब जानते हैं मोटापा कम करने के आसान तरीके :

कारण जानने के बाद इलाज करना आसान हो जाता है अब चूँकि हम बहुत कुछ जान चुके है तो अब आगे बताये हुए सलाह को अपनाना सबके लिए आसान होगा.

  • सबसे जरुरी चीज है अपने आत्मशक्ति को बढ़ाना , अपने मन में संकल्प लेना की “मैं मोटापे को कम करके ही रहूँगा”.
  • अब फ़ास्ट फ़ूड , सोडा ड्रिंक्स आदि से बचें, ये शारीर को कमजोर करते हैं और अस्वस्थ करते हैं.
  • रोज कुछ समय शारीरक परिश्रम जरुर करें.
  • व्यायाम और योग को भी अपने जिन्दगी में स्थान दे.
  • एक्यूप्रेशर पद्धति का स्तेमाल करे जो की हानि रहित है –
देखा जाए तो शारीर में हजारो पॉइंट्स है जिनमे दबाव डाल के हम रोग को भगा सकते हैं परन्तु यहां पर मैं आपको कुछ ही बताने वाला हूँ जो की हर तरह से आपकी मदद करेगा मोटापे को कम करने में. रोग को भगाने के लिए शारीर के अन्दर मौजूद हर अंग का स्वस्थ होना भी आवश्यक है ये ध्यान में रखना चाहिए. अतः हाथ और तलवों में मौजूद हर पॉइंट्स को दबाना एक कारगर उपाय है अपने ह्रदय, फेफड़े, गुर्दे , आंतड़ियों को स्वस्थ रखने के लिए. 

अब शुरू करते हैं कुछ पॉइंट्स पर प्रेशर डालना –

  1. सबसे पहले भूख को नियंत्रण करनेवाले पॉइंट को 3 मिनट तक दबा के इलाज का प्रारंभ करना चाहिए. ये पॉइंट है कान के पास बीच में , इस आर्टिकल के साथ मौजूद चित्र को देखें.
  2. मैजिक मसाजर का प्रयोग करे दोनों हथेलियों के बिन्दुओं को दबाने के लिए.इससे ह्रदय, गुर्दे , फेफड़े आदि के बिंदु उत्तेजित होंगे और शक्तिशाली बनेंगे.. 
  3. पैर के अगुठे के निचे एक ऐसा क्षेत्र है जो की मोटापा, तोंसिल, हारमोंस को नियंत्रिक करता है अतः इसे भी कम से कम 3 मिनट तक दबाना चाहिए समय समय पर.
  4. अब spleen के बिन्दुओं को दबाये जिनका विवरण चित्र में दिया गया है 1 से लेकर 6 तक. 
  5. इसके अलावा रोलर मसाजर का स्तेमाल करके तलवों के बिन्दुओं को दबाएँ और हथेलियों में भी इसका प्रयोग करे.
  6. सूर्यास्त के बाद न खाएं 
  7. सोने से पहले थोडा चहल कदमी कर लें और उठने के बाद भी सैर पर जाया करें पैदल.
  8. मार्किट में मोटापा कम करने के रिंग्स भी मिलते हैं जिनमे की रांगा की अंगूठी का असर काफी अच्छा मिल रहा है लोगो को. इसका भी स्तेमाल आप कर सकते हैं. 
  9. रांगा की अंगूठी का प्रयोग मध्यमा या अनामिका के साथ ही पैर के अंगूठे मै किया जा सकता है , ये नसों को मजबूत करने में बहुत मदद करता है. 
ध्यान रखे खाना छोड़ना या उपवास करते रहना मोटापे का इलाज नहीं है जरुरत है एक व्यवस्थित दिनचर्या की, एक स्वस्थ दिनचर्या की.
मैं आशा करता हूँ की इस लेख का लाभ सभी ले पायेंगे और प्राकृतिक रूप से स्वस्थ जीवन व्यतीत कर पायेंगे. 

और सम्बंधित लेख पढ़े:

Motapa Niyantran Ke Liye Acupressure, मोटापा कैसे कम करे प्राकृतिक तरीके से, मोटापा को नियंत्रित  करने का आसान तरीका.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...