Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Karj Mukti Upaay In Hindi

Karj mukti upaay in hindi, कर्ज मुक्ति उपाय, कर्ज के कारण और निवारण, क्या करे आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए, कर्ज मुक्ति के लिए FREE टोटके.

अगर कर्ज आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है , अगर आप परेशान हैं आपके आर्थिक स्थिति से, अगर आपके सभी प्रयास व्यर्थ हो रहे है तो ये जरुरी है की सही तरीके से आगे बढ़ा जाए.
karj aur jyotish upay in hindi
Karj Mukti Upaay In Hindi

कर्ज के कारण कई प्रकार की परेशानियां जीवन में आ जाती है जैसे-

  1. नींद नहीं आती है, हर समय बस एक चिंता बनी रहती है. 
  2. घरवालो के साथ भी व्यवहार खराब हो जाता है. 
  3. लोगो से भी व्यवहार बिगड़ने लगता है. 
  4. कई प्रकार के मानसिक और शारीरिक बीमारियाँ हमे घेर लेती हैं. 
  5. काम में भी मन नहीं लगता है क्यूंकि भय हमेशा ही घेरे रहता है. 
ऐसे बहुत से और भी परेशानियां है जो की कर्ज में डूबा व्यक्ति सामना करता है अतः ये जरुरी है की कुछ प्रयास दैविक कृपा प्राप्त करने के लिए भी किया जाए.
इसमें कोई शक नहीं की धन के लिए श्रम तो करना होगा परन्तु दैविक कृपा से कई बार कुछ अच्छे रास्ते खुल जाते हैं जिससे की कर्जा कम होने में बहुत मदद मिलती है.

कर्ज होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे की –

  • व्यापार में हैनी होने के कारण कर्ज लेने की जरुरत पड़ी हो और चुकांके में परेशानी हां रही हो.
  • ये भी हो सकता है की शौक पूरा करने की लत पड़ गई हो और उसके कारण आय से अधिक खर्चा कर दिया हो.
  • बिमारी के कारण भी बहुत खर्चा हो गया हो और कर्जा चढ़ गया हो.
  • कुछ लोग अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए भी कर्जा लेते हैं.
  • कुछ लोग मकान या गाडी खरीदने के लिए भी कर्जा लेते हैं.
अतः बहुत से कारण हो सकते हैं कर्जे के परन्तु ये जरूरी है की लेने वाला समय पर उसे लौटा दे अगर लौटा नहीं पा रहा है चाहते हुए भी तो इसका मतलब यही है की वो वाकई में परेशान है. अतः प्रयास और ज्यादा करने की जरुरत है. 
यहाँ पर कुछ टोटके मदद कर सकते हैं जो की बहुत लोगो द्वारा अजमाए हुए हैं. कर्जा कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है अगर व्यक्ति पूरी तरह से दृड़ निश्चित हो जाता है. अगर सभी तरीके के प्रयास किया जाए तो निश्चित ही सफलता मिलेगी. 

आइये जानते हैं कुछ कर्ज निवारण के उपाय जिसे करके आप अपने जीवन में देविक कृपा प्राप्त करके आगे बढ़ सकते हैं.

  1. अगर आप वाकई बहुत परेशान है तो रिन्मोचन स्त्रोत्र का विधिवत पाठ रोज करने से कई रास्ते खुल जाते हैं. 
  2. अगर हर शनिवार को बरगद के पेड़ के पत्ते पर अपनी समस्या को लिखा जाए और अपने लम्बाई के बराबर मौली/कलावा लेके उसमे बाँध दिया जाए और उसे किसी बहती नदी में बहा जाए तो इससे भी बहुत जल्दी कर्ज मुक्ति के रास्ते खुल जाते हैं. 
  3. अगर लौंग से महालक्ष्मी मंत्रो के साथ हवन किया जाए तो भी महालक्ष्मी प्रसन्न होक आय के स्त्रोत को खोल देती है. 
  4. सिद्ध प्रद श्री यन्त्र को स्थापित करके अगर श्री साधना की जाए तो भी बहुत अधिक लाभ होता है. 
  5. गुरु पुष्य के दिन 5 सुपारी, 5 हल्दी की गाँठ, 1 नारियल, 1 चांदी का सिक्का , थोड़े चावल को हल्दी से रंग के अगर हल्दी रेंज कपड़े में बाँध के लक्ष्मी मंत्रो का जप करके रख दिया जाए पूजा में तो चमत्कारी लाभ देखा गया है. इस उपाय को नवरात्रों में भी कर सकते हैं.
एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की अगर कोई परेशानी है जीवन में तो अलग अलग साधनाएं नहीं करना चाहिए , इसके बजाये एक ही साधना को पूरी तरह से किया जाए तो वाकई में सफलता सुगमता से मिल सकती है.
किसी भी प्रकार के साधना में विश्वास और श्रद्धा होनी चाहिए अन्यथा इच्छित परिणाम मिलने में समस्या हो सकती है.
जितनी इमानदारी से साधनाए की जायेंगी परिणाम भी उतनी तेजी से प्राप्त होंगे. अतः संशयो का त्याग करके अपने गुरु या इष्ट पर भरोसा करके साधनाओ को शुरू करना चाहिए.
टोटको को करने में समय और गोपनीयता का भी ध्यान रखना चाहिए. ऊपर जो उपाय दिए गए हैं उनको करने के लिए कुंडली दिखाने की जरुरत नहीं है परन्तु अगर परेशानी बहुत गहन हो तो किसी अच्छे ज्योतिष को कुंडली भी दिखवा देना चाहिए जिससे अगर ग्रहों के द्वारा अगर कोई समस्या उत्पन्न हो रही हो तो उसे ठीक किया जा सके. 
कर्ज से छुटकारे के लिए ये जरुरी है की हमे पूर्ण रूप से अपने ऊपर भरोसा हो और हमारा संकल्प मजबूत हो. किसी भी हालत में नकारात्मक सोचने की जरुरत नहीं है.

Karj mukti upaay in hindi, कर्ज मुक्ति उपाय, कर्ज के कारण और निवारण, क्या करे आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए, कर्ज मुक्ति के लिए FREE टोटके.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...