Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Shani Ka Shatbhisha Nakshatra Mai Gochar Ka Fal

Shani Gochar october 2024, शनि का शतभिषा नक्षत्र में गोचर कैसा रहेगा, 12 राशियों पर शनि के राहु के नक्षत्र में गोचर से क्या प्रभाव होगा ?|

Shani Ka Shatbhisha Nakshatra Mai Gochar Ka Fal: 

शनि ग्रह ने 3 october को राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश कर लिए है जो की बड़े परिवर्तन की और इशारा करता है | ये 27 दिसम्बर २०२४ तक शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे |

वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि ग्रह का सम्बन्ध कर्मो के फल से है इसीलिए ये न्याय के देवता कहलाते हैं | इनकी चाल सबसे धीमी होती है और इसीलिए इनका प्रभाव भी बहुत गहरा होता है | 

जिस प्रकार ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं उसी प्रकार नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं और इसका असर भी बहुत होता है जीवन पे , वातावरण पे, व्यापार पे, राजनीति पे आदि |

वर्तमान में शनि कुम्भ राशि में वक्री अवस्था में हैं और 15 नवम्बर को मार्गी होंगे |

Shani Gochar october 2024, शनि का शतभिषा नक्षत्र में गोचर कैसा रहेगा, 12 राशियों पर शनि के राहु के नक्षत्र में गोचर से क्या प्रभाव होगा ?|
Shani Ka Shatbhisha Nakshatra Mai Gochar Ka Fal


3 तारीख को शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं जिनके स्वामी राहु हैं जो की आकस्मिक घटनाओ के कारक ग्रह हैं, अतः काफी बड़े बदलाव हमे देखने को मिल सकते हैं  सभी तरफ क्यूंकि शनि ग्रह की उग्रता भी बढ़ जायेगी |

WatchVideo here

अब आइये जानते हैं की 12 राशियों पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का क्या असर होगा ?

मेष राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से मेष राशि के जातको के कामकाजी जीवन में आकस्मिक रूप से बदलाव होंगे, मूड स्विंग बढेगा, मस्तिष्क में विचार बहुत आने लगेंगे जिसके कारण हो सकता है नींद में कमी हो | आप अपने नौकरी या कामकाज को बदलने के बारे में सोच सकते हैं | आपके अन्दर क्रोध और अहंकार भी बढ़ सकता है जिससे आपको नुकसान होगा अतः ध्यान रखें | अती उत्तेजना में आके कोई निर्णय आपको नहीं लेना है अन्यथा परेशां होंगे | गलत लोगों के संगत से बचेंगे तो जीवन में शांति बनी रहेगी और उन्नति करते जायेंगे |शनि का ये गोचर आपको आकस्मिक रूप से बड़े धन लाभ भी करवाएगा |

पढ़िए शनि को मजबूत करने के 13 उपाय 

वृषभ राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से वृषभ राशि के लोगो को अपने काम काज में थोडा संघर्षो का सामना करना पड़ सकता है, पर आपको अचानक से अपने काम काज में बहुत उन्नति देखने को मिलेगी | अपने और माता के स्वास्थ्य को लेके विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी | आकस्मिक यात्राओं के योग बन सकते हैं | जीवनसाथी के साथ संबंधो में थोडा बहुत तनाव देखने को मिल सकता है |

भूमि में निवेश करने के योग भी आपको मिल सकते हैं |

मिथुन राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से मिथुन राशि के लोगो का मन धर्म और समाजसेवा के कार्यो में ज्यादा लग सकता है | अपने पराक्रम का पूरा उपयोग करने में परेशानी आ सकती है और आप अपने काम काज या नौकरी को बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं |

जो लोग किसी प्रकार के भूमि के कार्य से जुड़े हुए हैं उन्हें अप्रत्याशित रूप से परिणाम देखने को मिल सकते हैं | जो किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उनके सामने भी अनेक रहस्य खुलेंगे | भाई बहनों के साथ मन मुटाव हो सकता है अतः ध्यान रखें |

कर्क राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से कर्क राशि के लोग आकस्मिक रूप से बदलाव के लिए अपने मानसिक स्थिति को तैयार रखें | अपने कार्य को बढाने के लिए आपको नए सिरे से सोचने की जरुरत होगी, आकस्मिक रूप से चुनौतियाँ आपके सामने आ सकती है | संतान के साथ मन मुटाव हो सकता है | वाहन चलाते समय और यात्राओं को करते समय भी आपको ध्यान रखना होगा | 

सिंह राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से सिंह राशि के लोगो के संपर्क बहुत बढ़ेंगे और कुछ अच्छे दोस्त बनेंगे जिनके कारण आपके कामकाज में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी पर अँधा विश्वास किसी पे ना करें, कोई भी काम शुरू करें तो कानूनी कागजात व्यवसथित बनवा ले अन्यथा परेशानी आ सकती है | 

धर्म और समाज सेवा के कार्यो में भी आपकी रूचि अब बढ़ सकती है | आपके क्रोध में बढ़ोतरी हो सकती है अतः ध्यान रखें | भूमि या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं |

कन्या राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से कन्या राशि के लोगो को कानूनी समस्याओं या फिर स्वास्थ्य परेशानी से गुजरना पड़ सकता है पर अच्छी बात ये है की आप अपने शत्रुओ और प्रतिद्वंदियों को आसानी से दबा पायेंगे | आपके अन्दर कूटनीति बनाने का गुण बढ़ जायेगा जिससे आप अपने काम काज को सफलता पूर्वक बढ़ा पायेंगे | 

आपके खर्चे भी काफी बढ़ेंगे अप्रत्याशित रूप से अतः अपने आपको तैयार रखें | किसी को उधार न दें और अच्छे लोगो की संगती रखें|

तुला राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से तुला राशि के लोगो के आय के साधन मजबूत हो सकते हैं, संपर्क बढ़ेंगे जिसका फायदा काम काज में देखने को मिलेगा | नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है, आपकी अधूरी इच्छाएं अचानक से पूरी होती हुई दिखाई देंगी | संतान और जीवनसाथी के ऊपर अधिक खर्चा हो सकता है | जो लोग कलाकार हैं, खिलाड़ी हैं उन्हें अचानक से बड़े मौके मिल सकते हैं | 

वृश्चिक राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, घर और वाहन के रखरखाव में धन खर्च बढ़ेगा | छुपे हुए शत्रुओं से परेशानी हो सकती है | 

माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अधिकारी वर्ग को कुछ न कुछ उपहार दे तो अच्छा रहेगा | 

धनु राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से धनु राशि के लोगो के खर्चे बढ़ेंगे, धर्म और समाज सेवा के कार्यो में रूचि बढ़ेगी, आपको अब अपने पराक्रम का पूरा प्रयोग करने के लिए पहले से अधिक मेहनत करना होगी पर सफलता भी अवश्य मिलेगी इसीलिए चिंता की बात नहीं है | संतान से मनमुटाव हो सकता है अतः ध्यान रखें | अचानक से यात्राओं पर भी जाना हो सकता है |

मकर राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से मकर राशि के लोगो को अचानक से बड़े धन लाभ हो सकते हैं पर आपके अन्दर विचलितता बढ़ेगी, गुस्सा बढेगा अतः जरुरी है की आप उत्तेजना में आके कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा | अगर आप नौकरी या काम काज बदलना चाहते हैं तो उसके लिए मौके आपको मिलेंगे | माता के स्वास्थ्य और संपत्ति की देखभाल में धन खर्च बढेगा |

कुम्भ राशिफल :

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से कुम्भ राशि वालो के स्वभाव में आक्रामकता बढ़ जायेगी, नई जिम्मेदारियों के कारण आप व्यस्त हो जायेंगे | भूमि में निवेश के अचानक से अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं | लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं | सरदर्द की समस्या से गुजर सकते हैं | आपको अब किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए और साथ ही फ़ास्ट फ़ूड से दूरी बना के रखें तो अच्छा रहेगा |

मीन राशिफल:

शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से मीन राशि के लोगो को लम्बे समय के लिए निवेश के मौके मिल सकते हैं | छुपे हुए शत्रुओं के कारण कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है | स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होगी | किसी न किसी विषय को लेके मन में डर और संशय बना रहेगा जिससे आप वर्तमान का आनंद लेने में परेशानी महसूस कर सकते हैं | 

किसी भी प्रकार के बहस से बचें तो बहुत अच्छा रहेगा |

तो इस प्रकार हमने जाना की शनि के शतभिषा नक्षत्र में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है | 

अगर आप अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं |

शनि देव की कृपा से सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सम्पन्नता और खुशियाँ आये यही शुभकामनाएं |

Shani Gochar october 2024, शनि का शतभिषा नक्षत्र में गोचर कैसा रहेगा, 12 राशियों पर शनि के राहु के नक्षत्र में गोचर से क्या प्रभाव होगा ?|

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...