Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Rahu Uttarabhadrapad Nakshatra Mai Kya Fal Deta hai

राहू जब उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होते हैं तो क्या फल देते हैं, 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा राहु के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होने से, Rahu in Uttara Bhadrapada Nakshatra, Insights for all 12 signs |

राहू का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होना कुछ बड़ी घटनाओं के घटने का संकेत होता है, जीवन में बड़े बदलाव होने के संकेत देता है, रहस्यों के प्रति लोगो के जागृत होने का संकेत देता है | 

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के ग्रह स्वामी शनि देव है और देवता अहिर्बुध्न्य है | इसीलिए ये युति रहस्मय होती है और जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं | 

जहाँ शनि देव कर्मो के फल के दाता है वहीँ अहिर्बुध्न्य जी रहस्यमई विद्याओं के स्वामी हैं और रक्षक भी हैं | 

राहू जब उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होते हैं तो क्या फल देते हैं, 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा राहु के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होने से
Rahu Uttarabhadrapad Nakshatra Mai Kya Fal Deta hai

Watch Video Here

आइये जानते हैं की 12 राशियों पर राहू के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होने पर क्या प्रभाव पड़ सकता है ?

मेष राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति मेष राशि से बारहवें भाव में हैं जिसके कारण विदेश यात्रा के रास्ते खुलेंगे अगर आप जाना चाहते हैं, पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा, जीवन में चुनौतियाँ आएँगी पर आप उन सबको पार करते हुए तरक्की करते जायेंगे | खर्चे काफी बढ़ेंगे पर चिंता की बात नहीं है, आय के स्त्रोत भी खुलेंगे | अब आपके सामने जीवन को लेके नए रहस्य खुलेंगे, आप सत्य को जानने के लिए भी प्रयास करेंगे |

वृषभ राशिफल :

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति वृषभ राशि से ग्यारहवें भाव में हैं जिसके कारण आपकी अधूरी इच्छाओं को ये पूरा करेगा, आय के नए स्त्रोत खुलेंगे पर चुनौतियाँ भी बनी रहेंगी | नौकरी में बदलाव, व्यापार में बदलाव संभव है | संतान को लेके भी बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं |

मिथुन राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति मिथुन राशि से दसवें भाव में हैं जिसके कारण काम काज में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं, आपके अन्दर नेतृत्त्व क्षमता का विकास होगा जिससे आप जोखिम भरे कार्यो को कर पायेंगे | अगर आप अपनी उत्तेजना पर काबू रखें तो जीवन में काफी तरक्की कर सकते हैं अब क्यूंकि जहाँ राहू चुनौतियों को बढ़ाएगा वहीँ ये आगे बढ़ने के मौके भी प्रदान करेगा |

कर्क राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति कर्क राशि से नवम भाव में हैं जिसके कारण आपका तार्किक दिमाग बहुत सक्रीय हो सकता है| धर्म को लेके क्रांतिकारी विचार आपके अन्दर उत्पन्न हो सकते हैं | अचानक से यात्राओं पर जाना पड़ सकता है | छोटे भाई बहनों के साथ संबंधो में तनाव उत्पन्न हो सकता है |

सिंह राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति  सिंह राशि से आठवें भाव में हैं जिसके कारण आपके जीवन में अचानक से बड़े परिवर्तन हो सकते हैं जैसे स्थान परिवर्तन हो सकता है, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है| अपने क्षेत्र में बारीकियो से आप परिचित हो पायेंगे जिससे अपने कार्य में आपको महारत हासिल होगी | 

गुप्त विद्याओं को जानने की ललक आपके अन्दर जागेगी |

कन्या राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति  कन्या राशि से सातवें भाव है जिसके कारण करीबियों से मन मुटाव हो सकता है, जीवन साथी के साथ संबंधो में तनाव उत्पन्न हो सकता है| अब आप अपने साथ जुड़े लोगो में से सही और गलत की पहचान कर पायेंगे | इस समय आपको किसी पे भी अंधा विश्वास नहीं करना है अन्यथा नुकसान हो सकता है |

तुला राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति तुला राशि से छठे भाव में हैं जिसके कारण चुनौतियाँ तो बनी रहेंगी पर आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे, रुका धन प्राप्त होने के योग बनेंगे, कानूनी कार्यो में सफलता मिलेगी| अगर किसी रोग से लम्बे समय से पीड़ित हैं तो अब आपको राहत मिलेगी | 

वृश्चिक राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति वृश्चिक राशि से पांचवे भाव में है जिसके कारण आप शेयर बाजार या अन्य किसी जगह पे निवेश बढ़ा सकते हैं पर आपको उत्तेजना में कोई निर्णय नहीं लेना है अन्यथा बड़ा नुकसान भी हो सकता है | प्रेम संबंधो में चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा | संतान को लेके चिंता हो सकती है |

धनु राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति धनु राशि से चौथे भाव में है जिसके कारण पारिवारिक क्लेश बढ़ सकता है, स्थाई संपत्ति को लेके बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं| अगर आप रियल एस्टेट में काम करते हैं तो अब आप बड़े सौदे कर पायेंगे | अगर आप मानसिक स्थिरता बना के रखें तो काफी तरक्की देखने को मिलेगी काम काज में |

मकर राशिफल :

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति  मकर राशि से तीसरे भाव में है जिसके कारण यात्राओं के योग बढ़ेंगे, धर्म और समाजसेवा के क्षेत्रो में काम करने के योग बढ़ेंगे | अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए आप जोखिमभरे कार्यो को भी कर पायेंगे | 

कुंभ राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू की स्थिति कुम्भ राशि से दूसरे भाव में है जिसके कारण लोगो से बहस बढ़ सकता है, निर्णय लेने में द्वन्द से गुजरना पड़ सकता है| पर धन और भूमि लाभ के योग भी बने रहेंगे | जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलेंगे |

मीन राशिफल : 

2024 में गोचर कुंडली में राहू मीन राशी में ही है जिसके कारण आपके अन्दर नेतृत्त्व क्षमता का विकास होगा, व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन को लेके बड़े निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं | किसी भी विषय के गहराई में जाने की योग्यता का विकास होगा |

पढ़िए राहू का शुभ फल कब मिलता है ?

जन्म कुंडली के 12 भावों में राहू का प्रभाव 

अब आइये जानते हैं की कौन से उपाय हमे लाभ दे सकते हैं इस समय ?

  1. इस समय "ॐ अहिरबुधन्याय नमः" और राहू के मंत्र (ॐ रां रहवे नमः )का जाप काफी शुभ फल प्रदान करेंगे |
  2. नव नाग स्तोत्र का पाठ नियमित रूप से करें |
  3. शनि देव की पूजा भी लाभदायक रेहगी | 
  4. जरुरतमंदों की मदद करते रहें |
  5. राहू गायत्री मंत्र का जप कर सकते हैं 

राहू जब उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होते हैं तो क्या फल देते हैं, 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा राहु के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होने से, Rahu in Uttara Bhadrapada Nakshatra, Insights for all 12 signs |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...