Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Mangal Aur Shukra ki Yuti Ka Fal

Mangal aur shukra Ki yuti ka Fal, मंगल और शुक्र की युति का क्या फल होता है?, किन बातों की सावधानी रखना चाहिए ?|

Mangal Aur Shukra ki Yuti Ka Fal: मंगल और शुक्र की युति को लेके लोगो के मन में अनेक प्रकार के प्रश्न देखने को मिलते हैं, कुछ लोग इस युति को बहुत ख़राब मानते हैं तो कुछ अच्छा भी मानते हैं| तो आज के इस लेख में हम जानेंगे की मंगल और शुक्र की युति का क्या फल होता है, कैसा होता है जातक का जीवन इस युति के कारण,किन बातों की सावधानी रखना चाहिए आदि |

Magnal aur shukra Ki yuti ka Fal, मंगल और शुक्र की युति का क्या फल होता है?, किन बातों की सावधानी रखना चाहिए ?|
Mangal Aur Shukra ki Yuti Ka Fal Kya Hota Hai

मंगल शक्ति और जोश का ग्रह है जबकि शुक्र विलासिता, प्रेम, आकर्षण, भोग और सम्पन्नता से जुड़ा ग्रह है अतः जब ये दोनों ग्रह मिलते हैं तो बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं जीवन में | यहाँ इस बात का भी ध्यान रखना जरुरी है की बदलाव किस प्रकार का होगा ये इस बात पर नर्भर करेगा की शुक्र और मंगल की स्थिति कुंडली में कैसी है अर्थात कितने डिग्री में बैठा है शत्रु का है या मित्र का, इनपर किन ग्रहों की दृष्टि है आदि | तो किसी भी निर्णय पर पंहुचने से पहले कुंडली का अध्ययन बारीकी से करना चाहिए | Mangal Aur Shukra ki Yuti Ka Fal

Read about Results of Venus and Mars Conjunctions

कुछ लोगो के लिए मंगल और शुक्र की युति भोग और विलासिता का कारण बनती है तो वहीँ कुछ लोगो के लिए पारिवारिक संकट का भी कारण बनती है |

Watch Video Here 

Magnal aur shukra Ki yuti ka Fal: 

साधारणतः देखा जाय तो मंगल और शुक्र की युति से जातक के अन्दर सुख प्राप्त करने की ईच्छा प्रबल हो जाती है| ये सुख शारीरिक, मानसिक और भौतिक हो सकती है कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार | 

  • कुछ लोगो में काम वासना इतनी बढ़ जाती है की वो अपनी ईच्छा को पूरा करने के लिए अनैतिक सम्बन्ध भी बना लेते हैं | 
  • कुछ लोगों की एक से अधिक विवाह होता है और कारण होता है अपने साथी से असंतुष्ट होना |
  • कुछ लोगो को विपरीत लिंग से अनेक प्रकार के धोखे मिलते हैं और ऐसे लोग अच्छे संबंधो के लिए तरसते रहते हैं |
  • अगर ये दोनों ग्रह मंगल और शुक्र कुंडली में शुभ और शक्तिशाली हो तो जातक को बहुत सुख प्राप्त होता है भौतिक और शारीरिक दोनों |
  • अगर मंगल और शुक्र ख़राब या कमजोर हो कुण्डली में तो प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन को बर्बाद कर देता है | लड़ाई-झगडे, बीमारी, यौन बीमारियाँ भी देता है | 
  • इस योग के कारण कुछ लोग हद से ज्यादा अहंकारी हो जाते हैं जिससे की सम्बन्ध भी ख़राब होते हैं |
  • शुक्र और मंगल की युति से कुछ लोगो में वीर्य की अधिकता और कुछ लोगो में कमी देखि जाती है |
  • कुछ विशेष स्थिति में इस योग के कारण जातक वो पुरुष हो या महिला वैश्यावृत्ति में भी उतर जाते हैं और यही उनके कमाई का मुख्य जरिया बन जाता है |
  • कुछ स्त्रियों को मासिक धर्म से सम्बंधित समस्या रहती है |

Magnal aur shukra Ki yuti ka Fal: 

शुक्र और मंगल की युति के कारण जातक के अन्दर उर्जा इतनी बढ़ जाती है की अगर उसने इसे सही दिशा नहीं दिया तो ये उसे अनैतिक कार्यो की और ले जाती है अतः अपने आपको सही दिशा में लगा देने पर ऐसे लोग सफलता की बुलंदियों को छूते हैं |

  • शुक्र और मंगल की युति अगर शुभ फल दे और ऐसे जातक अगर मनोरंजन के क्षेत्र में हो या फिर ग्लेमर जगत में हो तो जबदस्त सफलता हासिल करते हैं | 
  • अगर ये युति अशुभ फल दे तो जातक दिखावे की झूटी जिन्दगी जीता है और बर्बाद हो जाता है |
  • शुक्र और मंगल की युति के कारण जातक में यौन इच्छाएं अत्यंत प्रबल हो सकती है और इसे पूरा करने के लिए जातक किसी भी हद तक जा सकता है परन्तु अगर दोनों ग्रह शुभ हो तो जातक अपनी इन इच्छाओ को पूरी तरह से नियंत्रित करने में सफल होता है और सही समय पे, सही वातावरण मिलने पर ही यौन सुख का आनंद लेता है |
  • अगर जन्म कुंडली में शुक्र और मंगल साथ में हो और उसमे से मंगल ज्यादा शक्तिशाली हो तो जातक अनैतिक कार्यो से अपने वीर्य का नाश करता रहता है | ऐसे लोगो को सही मायने में सच्चा साथी नहीं मिल पाता है जिससे प्रेम सुख की कामना उसे भटकाती रहती है |
  • अगर जन्म कुंडली में दोनों ग्रह शुभ फल दे तो ऐसे में जातक अपने साथी को भरपूर शारीरिक सुख प्रदान करने में सक्षम होता है | वह काम कलाओं में निपुण हो जाता है |
  • शुक्र और मंगल की युति हो और दोनों शुभ हो और साथ ही इनपे शुभ ग्रह जैसे चन्द्रमा और गुरु की दृष्टि हो तो जातक अपने जीवन में हर प्रकार के सुख को भोगता है, धन की कमी नहीं रहती, संबंधो की कमी नहीं रहती, अच्छा घर, अच्छा मकान, गाड़ी सब प्रकार की सहूलियतों में जातक अपना जीवन जीता है |

तो शुक्र और मंगल की युति अनेक प्रकार के शुभ और अशुभ फलो को दे सकता है कुंडली में स्थिति के अनुसार |

आइये अब जानते हैं की ऐसे लोगो लोगो को किस प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए जीवन में परेशानियों से दूर रहने के लिए ?

  1. अपको इस बात का ध्यान रखना है की आपके अन्दर उर्जा बहुत है अतः अपने आपको कोई लक्ष्य दे और इस उर्जा को उधर स्तेमाल होने दे इससे आप अपने जीवन में जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं |
  2. ज्यादा उत्तेजना में कोई निर्णय न ले|
  3. अपने साथी से ज्यादा अपेक्षा न रखें |
  4. शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय सिर्फ अपने बारे में न सोचें, अपने साथी की भावनाओं का भी ध्यान रखें |
  5. गलत संगत और अनैतिक कार्यो से दूर रहें अन्यथा धन, समय और मान –सम्मान की हानि हो सकती है |

Mangal aur shukra Ki yuti ka Fal, मंगल और शुक्र की युति का क्या फल होता है?, किन बातों की सावधानी रखना चाहिए ?

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...