Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics

Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics, अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् के लाभ, ईच्छा पूरी करने वाला दिव्य स्त्रोत्रम.  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम्  श्री महाविष्णु को समर्पित है, जो हजार फन वाले सांप की शैय्या पर लेटे हुए हैं। जो भक्त इस स्त्रोत्रम का पाठ करता है, वह दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है और उसे परमज्ञान की प्राप्ति होती है।  Sri Anantha Padmanabha Stotram Ke Fayde aur Lyrics श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् पाठ के लाभ: इसके पाठ से जातक खोई हुई संपत्ति वापस पा सकता है.  इसके पाठ से दंपत्ति को वैवाहिक सुख प्राप्त होता है और सुखी जीवन जीने में मदद मिलती है। इसके पाठ से शरीर और मन शुद्ध होते हैं.  पूर्ण भक्ति और ईमानदारी के साथ  श्री अनन्तपद्मनाभ मङ्गल स्तोत्रम् का पाठ करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  सुनिए YouTube में  Lyrics of Sri Anantha Padmanabha Mangala Stotram: श्रियःकान्ताय कल्याणनिधये निधयेऽर्थिनाम् । श्री शेषशायिने अनन्तपद्मनाभाय मङ्गलम् ॥ १ ॥ स्यानन्दूरपुरीभाग्यभव्यरू...

Vishnu Strotram Ke Fayde With Lyrics Hindi Meaning

Vishnu Strotram with Lyrics | विष्णु स्त्रोत्रम का अर्थ हिंदी में  |Shree Hari Strotram |श्री हरि स्तोत्रम |

श्री हरि स्त्रोत्रम का पाठ वैसे तो रोज करना चाहिए पर जो लोग रोज नहीं कर सकते हैं उन्हें बृहस्पतिवार को तो करना ही चाहिए | 

इसके अलावा ग्यारस/एकादशी और पूर्णिमा को भी करना चाहिए | 

पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ इस अष्टक का पाठ करने से भक्त को भगवन विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है | 

व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर होता है और सफलता जीवन में आती है | 

विष्णु जी को तुलसी, पीले रंग की मिठाई, पीले फल चढ़ाने चाहिए | 

Vishnu Strotram with Lyrics | विष्णु स्त्रोत्रम का अर्थ हिंदी में  |Shree Hari Strotram |श्री हरि स्तोत्रम
Vishnu Strotram Ke Fayde With Lyrics Hindi Meaning

Read In English About Vishnu Ashtakam Benefits and Meaning

Lyrics of Vishnu Strotram:

जगज्जाल पालम् कचत् कण्ठमालं शरच्चन्द्र भालं महादैत्य कालम्। 

नभो-नीलकायम् दुरावारमायम् सुपद्मा सहायं भजेऽहं भजेऽहं ||1||


 सदाम्भोधिवासं गलत्पुष्पहासम् जगत्सन्निवासं शतादित्यभासम्।

 गदाचक्रशस्त्रं लसत्पीत-वस्त्रं हसच्चारु-वक्रं भजेऽहं भजेऽहं ||2||


रमाकण्ठहारं श्रुतिव्रातसाराम् जलान्तर्विहारं धराभारहारम्।

चिदानन्दरूपं मनोज्ञस्वरूपं धृतानेकरूपं भजेऽहं भजेऽहं ||3||


 जराजन्महीनम् परानन्द पीनम् समाधान लीनं सदैवानवीनम्।

 जगज्जन्म हेतुं सुरानीककेतुम् त्रिलोकैकसेतुं भजेऽहं भजेऽहं ||4||


 कृताम्नाय गानम् खगाधीशयानं विमुक्तेर्निदानं हरारातिमानम्।

 स्वभक्तानुकूलम् जगद्दृक्षमूलम् निरस्तार्तशूलम् भजेऽहं भजेऽहं ||5||


समस्तामरेशम् द्विरेफाभ केशं जगद्विम्बलेशम् हृदाकाशदेशम्। 

सदा दिव्यदेहं विमुक्ताखिलेहम् सुवैकुन्ठगेहं भजेऽहं भजेऽहं ||6||


सुराली-बलिष्ठं त्रिलोकीवरिष्ठं गुरूणां गरिष्ठं स्वरूपैकनिष्ठम्।

सदा युद्धधीरं महावीर वीरम् भवाम्भोधि तीरम् भजेऽहं भजेऽहं ||7||


रमावामभागम् तलनग्ननागम् कृताधीनयागम् गतारागरागम्। 

मुनीन्द्रैः सुगीतं सुरैः संपरीतं गुणौगैरतीतं भजेऽहं भजेऽहं ||8||


फलश्रुति 

इदम् यस्तु नित्यं समाधाय चित्तम् पठेदष्टकम्  कष्टहारं मुरारेः |

स विष्णोविशोकं ध्रुवम् याति लोकम् जराजन्म शोकं पुनविदन्ते  नो || 



Vishnu Strotram with Lyrics | विष्णु स्त्रोत्रम का अर्थ हिंदी में  |Shree Hari Strotram |श्री हरि स्तोत्रम |

Meaning of Vishnu Strotram In Hindi:

जो पूरे जगत के पालक हैं  जो गले में माला धारण करते हैं, ,जिनका मस्तक शरद ऋतु में चमकते चन्द्रमा की तरह है और जो महादैत्यों के काल हैं |

आकाश के समान जिनका रंग नीला है, जो अजय हैं मायावी शक्तिों के स्वामी हैं, देवी लक्ष्मी जिनकी संगिनी हैं उन भगवान विष्णु को मैं बारम्बार भजता हूँ | 

जो सदा समुद्र में वास करते हैं, जिनकी मुस्कान खिले हुए पुष्प की भाति है, जिनका वास पूरे जगत में है,जो सौ सूर्यो के समान प्रतीत होते है | जो गदा,चक्र और शस्त्र अपने हाथ में धारण करते हैं, जो पीले वस्त्रों में सुशोभित हैं, जिनके सुन्दर चेहरे पर प्यारी मुस्कान हैं, उन भगवान विष्णु को मै बारम्बार भजता हूँ | 

जिनके गले के हार में देवी लक्ष्मी का चिह्न बना हुआ है, जो वेद वाणी के सार हैं, जो जल में विहार करते है और पृथ्वी के भार को धारण करते हैं | जिनका सदा आनंदमय रूप रहता है और मन को आकर्षित करता है,जिन्होंने अनेकों रूप धारण किये हैं,उन भगवान विष्णु को मै बारम्बार भजता हूँ | 

जो जन्म और मृत्यु से मुक्त हैं, जो परमानन्द से भरे हुए हैं, जिनका मन हमेशा स्थिर और शांत रहता हैं, जो हमेशा नूतन प्रतीत होते है | जो इस जगत के उत्पत्ति के कारक हैं | जो देवताओं की सेना के रक्षक हैं | और जो तीनों लोकों के बीच सेतु हैं,उन भगवान विष्णु को मै बारम्बार भजता हूँ | 

जो वेदों के गायक हैं, पक्षीराज गरुड़ की जो सवारी करते हैं, जो मुक्तिदाता हैं और शत्रुओं के नाशक हैं | जो भक्तों के प्रिय हैं, जो जगत रूपी वृक्ष की जड़ हैं | जो सभी दुखों को निरस्त कर देते हैं,उन भगवान विष्णु को मै बारम्बार भजता हूँ | 

जो सभी देवताओं के स्वामी हैं, काली मधुमक्खी के समान जिनके केश का रंग हैं, पृथ्वी जिनके शरीर का हिस्सा हैं और जिनका शरीर आकाश के समान स्पष्ट है | जिनका शरीर सदा दिव्य है, जो संसार के बंधनों से मुक्त हैं, बैकुण्ठ जिनका निवास है, उन भगवान विष्णु को मै बारम्बार भजता हूँ | 

जो देवताओं में सबसे बलशाली हैं, त्रिलोकों में सबसे श्रेष्ठ हैं, जिनका एक ही स्वरुप हैं, जो युद्ध में सदा विजय हैं, जो वीरों में वीर हैं, जो सागर के किनारे पर वास करते हैं,उन भगवान विष्णु को मै बारम्बार भजता हूँ | 

जिनके बाएं भाग में लक्ष्मी विराजित होती हैं, जो शेषनाग पर विराजित हैं, जो यज्ञों से प्राप्त किये जा सकते हैं और जो राग- रंग से मुक्त हैं, ऋषि - मुनि जिनके गीत गाते हैं, देवता जिनकी सेवा करते हैं और जो गुणों से परे हैं,उन भगवान विष्णु को मै बारम्बार भजता हूँ |   

फलश्रुति 

भगवान हरि का यह अष्टक जो कि मुरारी के कंठ की माला के समान है,जो भी इसे सच्चे मन से पढ़ता है  वह वैकुण्ठ लोक को प्राप्त होता है | वह दुख, शोक, जन्म - मरण से मुक्त हो जाता है इसमें कोई संदेह नहीं है | 

पढ़िए श्री अनंत पद्मनाभ स्त्रोत्रम के फायदे 

Vishnu Strotram with Lyrics | विष्णु स्त्रोत्रम का अर्थ हिंदी में  |Shree Hari Strotram |श्री हरि स्तोत्रम |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...