Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga

Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga, 🌞🔥 सूर्य–मंगल युति : 16 दिसंबर (धनु राशि), 12 Rashiyo par prabhav, Jyotish Updates. Surya Aur Mangal Ki Yuti :  16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और आत्मसम्मान का कारक है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का मिलन तेज, उग्र और कर्मशील ऊर्जा देता है। यह युति आगे बढ़ने की शक्ति देती है, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी भी बढ़ा सकती है। Surya Aur Mangal Ki Yuti Ka Fal Kya Hoga Watch On YouTube आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा सूर्य और मंगल की युति का ? ♈ मेष राशि यह युति आपकी नवम भाव में होगी। भाग्य, धर्म, शिक्षा और यात्राओं में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नकारात्मक रूप में पिता, गुरु या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। ♉ वृषभ राशि : Surya Aur Mangal Ki Yuti  यह युति आपकी अष्टम भाव में प्रभाव डालेगी। अचानक बदलाव, रिसर्च और गुप्त ज्ञान से लाभ संभव...

Yogini Dasha Ka Jivan Par Prabhav

Yogini dasha ka jivan par prabhav hindi jyotish aunsaar, जानिए ८ योगिनी दशा के बारे में, क्या फल होगा योगिनी दशा का, कैसे दूर करे दुर्भाग्य को, ज्योतिष समाधान.

yogini dasha
इस ज्योतिष लेख में हम जानेंगे की-
  • योगिनी दशा क्या है?
  • कुंडली अध्ययन में इसकी क्या महत्ता है?
  • क्या योगिनी दशा दुर्भाग्य लाता है?
  • क्या सभी योगिनी दशाएं ख़राब होती है?
  • कैसे कम करे योगिनी दशा के बुरे प्रभाव को?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार योगिनी दशा भी जीवन को बहुत प्रभावित करती है और इसके बारे में जानके हम आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं. अतः कुंडली अध्ययन के समय योगिनी दशाओं का अध्ययन भी बहुत काम देता है. 
कुछ दशाएं अच्छी होती है और कुछ ख़राब. 

ज्योतिष में योगिनी दशा कितनी होती है?

ये ८ प्रकार की होती है और समय समय पर इनके प्रभाव से जातक को गुजरना होता है. कुछ जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाती है और कुछ नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करती है. 
ये ८ योगिनी दशाएं निम्न है –
मंगला, पिंगला, धन्या, भ्रामरी, भद्रिका, उल्का, सिद्ध, संकटा 
विद्वानों का मानना है की मंगला, पिंगला, धन्या और सिद्धा जीवन में शुभता लाती है और भ्रामरी, भद्रिका, उल्का, संकटा जीवन में समस्याएं उत्पन्न करती है, अतः ये अशुभ है. 

आइये जानते हैं की योगिनी दशाएं कितने समय के लिए रहती है?

८ योगिनी दशा ३६ साल का समय लेती है जीवन में १ चक्र को पूरा करने के लिए. 
  1. मंगला की दशा १ साल के लिए रहती है. 
  2. पिंगला योगिनी दशा २ साल तक रहता है. 
  3. धन्या का असर 3 साल रहता है ज्योतिष के हिसाब से. 
  4. भ्रामरी का असर जीवन में 4 साल तक रहता है. 
  5. भद्रिका का असर जीवन में ५ साल तक रहता है ज्योतिष के हिसाब से. 
  6. उल्का का असर ६ साल रहता है जीवन में. 
  7. सिद्ध का असर ७ साल रहता है. 
  8. संकटा का असर जीवन में ८ साल तक रहता है. 

योगिनी दशा की गणना ज्योतिष से प्राप्त करे:

अगर आप जानना चाहते हैं की किस योगिनी दशा से आप गुजर रहे हैं, कैसा असर वर्तमान योगिनी का हो रहा है तो आप अभी ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं. 
क्या कोई अशुभ योगिनी जीवन को प्रभावित कर रही है या फिर कोई शुभ योगिनी की दशा शुरू होने वाली है ये जानने के लिए आप अपनी कुंडली ज्योतिष को दिखा सकते हैं और पाइए विश्वसनीय ज्योतिषीय सेवा ऑनलाइन. 


पाइए अपने कुंडली में मौजूद ग्रहों के अनुसार सटीक भविष्यवाणी.

आइये अब जानते हैं ८ योगिनी का जीवन में क्या प्रभाव होता है?



आइये जानते हैं की कैसे हम योगिनी दशा के ख़राब अशुभ प्रभाव को दूर कर सकते हैं ?

अगर जीवन में समस्याएं आ रही हो तो सबसे अच्छा ही की किसी अच्छे ज्योतिष को कुंडली दिखाया जाए और परामर्श लिया जाए. यहाँ कुछ आसान उपाय दिए जा रहे हैं योगिनी दशा के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए –
  1. अगर पिंगला योगिनी दशा में जातक समस्याओं में फंसा हो तो ऐसे में उच्च अधिकारियो को खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए, ब्राह्मणों का आशीर्वाद रोज लेना चाहिए, परिवार में बड़ो का आशीर्वाद रोज लेना चाहिए. 
  2. भ्रामरी योगिनी दशा में अगर समस्याएं आ रही हो तो कड़ी मेहनत के लिए तैयार हो जाएँ, धैर्य रखे और जल्द बाजी में निर्णय ना ले. वाहन चलाने के समय सावधान रहे. 
  3. उल्का योगिनी दशा में अगर जीवन में समस्या आ रही हो तो किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहे, नकारात्मक विचार वाले लोगो से दुरी बनाएं. किसी से बहस करने से बचे. रोज किसी मंदिर में जरुर जाएँ. 
  4. संकटा योगिनी दशा के समय उत्पन्न होने वाले अशुभता को दूर करने के लिए नकारात्मक जगहों से दूर रहे, नशे से तौबा कर ले, गणेशजी की पूजा करे रोज. ज्योतिष से कवच बनवा के धारण करे.
इस प्रकार हम कुछ आसान तरीको को ध्यान में रखके ख़राब दशाओं से अपने आपको बचा के रख सकते हैं. 
अपने कुंडली के रहस्यों को जानने के लिए अभी ज्योतिष से संपर्क करे.

जानिए कैसे ज्योतिष द्वारा अपने जीवन को सफल किया जा सकता है?



Yogini dasha ka jivan par prabhav hindi jyotish aunsaar, जानिए ८ योगिनी दशा के बारे में, क्या फल होगा योगिनी दशा का, कैसे दूर करे दुर्भाग्य को, ज्योतिष समाधान.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...