Skip to main content

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

September 2021 Mai 5 Grah Badlenge Rashi

Planets Transit in September 2021, Rashi Parivartan september 2021, किन ग्रहों में बदलाव होगा September 2021 में, क्या असर होगा 12 राशी वालो पर, जानिए राशिफल |

वैदिक ज्योतिष के हिसाब से ग्रहों के परिवर्तन का पूरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है और इसी कारण ज्योतिष प्रेमियों की निगाह इस पर रहती है की कब कौन सा ग्रह अपनी राशि और स्थिति बदलने वाला है | 

इस लेख में हम जानेंगे की September 2021 में कौन से ग्रह अपनी राशि बदलने वाले है और उसका असर क्या होने वाला है 12 राशी वाले लोगो के जीवन पर साथ ही वातावरण पर, किनको मिलेगा लाभ, किनके जीवन में होगी उथल पुथल |

सितम्बर में कौन से ग्रह बदलेंगे राशी , rashifal in hindi
September 2021 Mai 5 Grah Badlenge Rashi


आइये जानते हैं सितम्बर कौन कौन से ग्रह बदलने वाले है राशी :

सितम्बर 2021 में 5 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे जिसका पूरा असर हमे बाजार पर, लोगो की जिन्दगी पर , प्रेम जीवन में, स्वास्थ्य में, आर्थिक स्थिति में देखने को मिलेगा | 

आइये अब जानते हैं विस्तार से :

watch video here:

1. 6 सितम्बर 2021, सोमवार को मंगल का कन्या राशि में गोचर होगा :

6 September 2021  को सुबह लगभग 3:21 मिनट पे मंगल ग्रह सिंह राशि से निकलके कन्या राशी में गोचर करेंगे जो की मंगल की शत्रु राशि है अतः इसका प्रभाव सभी तरफ देखने को मिलेगा |

आइये जानते हैं किस राशी पर क्या असर होगा मंगल के कन्या राशी में गोचर का :-

यहाँ ये बात विशेष रूप से ध्यान रखे की जिनके कुंडली में मंगल शत्रु के है या नीच के हैं उनके ऊपर प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा |

  1. मेष राशिफल  - आपके शत्रु का बल बढेगा जिससे आपको परेशानी हो सकती है, स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी मिल सकती है, किसी करीबी के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है |
  2. वृषभ राशिफल  - अगर आप वृषभ राशी के है तो आपको अब किसी भी प्रकार के सट्टे से दूर रहना चाहिए, लव लाइफ में भी आपको परेशानी आ सकती है, संतान से मन मुटाव हो सकता है, विद्यार्थियों को अब संयम से काम लेना होगा |
  3. मिथुन राशिफल  - अगर आप मिथुन राशी के है तो आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है साथ ही भूमि और वाहन से सम्बंधित परेशानी में फंस सकते हैं |
  4. कर्क राशिफल  - अगर आप कर्क राशी के हैं तो आपको अन्दर से कमजोरी महसूस हो सकती है, भाई बहनों के साथ गलत फहमियां पैदा हो सकती है |
  5. सिंह राशिफल  - सिंह राशी वाले लोगो को अब अपने वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा आप किसी बड़े वाद-विवाद में फंस सकते हैं, साथ ही अनावश्यक खर्चे आपको परेशां कर सकते हैं |
  6. कन्या राशिफल  - कन्या राशी के लोगो में क्रोध बढेगा, बैचैनी बढ़ेगी परन्तु कार्यो को करने के लिए हट भी बढेगा | आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी लेने की कोशिश ना करे अन्यथा बहुत परेशां होंगे |
  7. तुला राशिफल  - तुला राशी वालो के खर्चे बढ़ जायेंगे, भूमि या वाहन में खर्चे हो सकते हैं, स्वास्थ्य परेशानी से भी आप परेशां हो सकते हैं  अतः अपना ध्यान रखें |
  8. वृश्चिक राशिफल  - वृश्चिक राशि वालो को अब अपनी आय बढाने के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करना होगी | विभिन्न प्रकार के बाधाये आपको परेशां कर सकती है |
  9. धनु राशिफल  - धनु राशी वालो के ऊपर अन्वाश्यक कार्यो का भार बढ़ सकता है जो आपको परेशां कर सकता है | अहंकार बढ़ने से उच्च अधिकारियो से आपका टकराव हो सकता है | अपने मान सम्मान को बचाने के लिए आपको विशेष प्रयत्न करने होंगे |
  10. मकर राशिफल  - अगर आप मकर राशि वाले हैं तो अब आपको किस्मत की बजाय मेहनत पे पूरा भरोसा रखना होगा | पिता के स्वास्थ्य को लेके परेशां हो सकते हैं या फिर उनसे मन मुटाव बढ़ सकता है |
  11. कुम्भ राशिफल  - कुम्भ राशि वाले लोगो को अब अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहना होगा | दुर्घटनाये हो सकती है अतः वाहन चलाते समय सावधान रहे, तला गला बिलकुल ना खाए, सुपाच्य भोजन करे |
  12. मीन राशिफल  - मीन राशी वालो का अपने जीवन साथी के साथ सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं, करीबी लोगो के साथ सम्बन्ध ख़राब हो सकते है अतः व्यवहार करते समय सावधानी रखे |

आइये जानते हैं क्या उपाय कर सकते हैं मंगल के ख़राब प्रभाव को दूर करने के लिए :

वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल शक्ति का ग्रह है और जब ये खराब होता है तो जातक को विभिन्न प्रकार की समस्याए दे सकता है शारीरिक और मानसिक तो इसके लिए कुछ उपाय कर सकते हैं जैसे –

  • शिवलिंग पे मीठे जल से अभिषेक कर सकते हैं |
  • अगर सक्षम है तो मंगल शांति की पूजा करवा सकते हैं संपर्क करके |
  • मंगलवार को गाय को गुड़ खिला सकते हैं या फिर मीठी रोटी खिला सकते हैं |
  • अपने भाई बहनों को कुछ उपहार जरुर दे |
Planets Transit in september 2021, Rashi Parivartan september 2021, किन ग्रहों में बदलाव होगा September 2021 में, क्या असर होगा 12 राशी वालो पर, जानिए राशिफल |

2. 6 सितम्बर 2021 सोमवार को शुक्र का तुला राशि में गोचर करेगा |

 6 september, सोमवार को सुभ लगभग 2:39  मिनट पे शुक्र तुला राशी में गोचर करेंगे जो की जो की शुक्र की स्व राशि है अतः इसके कारण भी लोगो के जीवन में काफी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे | 

आइये जानते हैं किस राशी पर क्या असर होगा शुक्र के तुला राशी में गोचर का :-

  1. मेष राशि  - अगर आप विवाह करना चाहते हैं तो आपको साथी जीवन साथी मिल सकता है| आपके संपर्क बढ़ेंगे जिसके कारण आप अपना व्यापार बढ़ा पायेंगे, दोस्तों के साथ आप मस्ती भरा पल बिता पायेंगे | साझेदारी में भी कोई काम शुरू कर सकते हैं |
  2. वृषभ राशि  - वृषभ राशी के लोगो को अब शत्रुओ से राहत मिलेगी परन्तु भौतिक सुखो को प्राप्त करने की चाह बहुत बढ़ सकती है जो आपको अन्दर ही अन्दर परेशां भी कर सकती है | कहीं अगर धन रुका हो तो अब आपको प्राप्त होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |
  3. मिथुन राशि  - अगर आप मिथुन राशी के है तो अब आप अपने प्रेमी के साथ बहुत ही अच्छा समय बिता पायेंगे, जो लोग प्रेमी की तलाश में है उन्हें प्राप्त होने के योग अच्छे बनते हैं , अचानक से कोई लाभ आपके मन को प्रसन्न कर देगा |
  4. कर्क राशि  - कर्क राशी वालो को घर का सुख मिलने के योग अच्छे बनते हैं, परिवार के साथ आप कहीं घुमने जा सकते हैं, माता के आशीर्वाद से आपके रुके कार्य पूरे हो सकते हैं |
  5. सिंह राशि  - परिवार के सदस्यों की सहायता से आपके काम बन सकते हैं, परिवारक समय बिता सकते हैं| भाग्य का साथ भी मिलेगा और मनोरंजन भी खूब होगा आपका |
  6. कन्या राशि  - कन्या राशी वालो को ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई लाभ मिल सकता है | जीवन साथी के सहयोग से भी जीवन में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव होने के योग बनते हैं |
  7. तुला राशि  - अगर आप तुला राशी के हैं तो अब आपका मन काफी रचनात्मक हो जायेगा, आपके अन्दर की आकर्षण शक्ति बढ़ जाएगी जिससे आपके संपर्क भी बढ़ेंगे| आप पहले ज्यादा खुश रह पायेंगे और आने वाले समय के लिए अच्छी योजना बना पायेंगे |
  8. वृश्चिक राशि  - वृश्चिक राशी वालो को अब अपने खर्चे पे थोडा ध्यान देना होगा अन्यथा मौज मस्ती, घुमने फिरने में आप बहुत पैसा खर्च कर सकते हैं | मनोरंजन के साधन खरीदने में भी आप खर्चा कर सकते हैं |
  9. धनु राशि  - अगर आप धनु राशी के है तो अब आप अपनी अधूरी इछाओ को पूरी कर पायेंगे | किसी साथी के आगमन से जीवन में ताजगी आ सकती है | आय के नए स्त्रोत भी खुल सकते हैं |
  10. मकर राशि  - मकर राशी वालो को अब लोगो का साथ मिलेगा जिसके कारण कारोबार और समाज में आप नई उंचाइयो को छु सकते हैं | अब जिम्मेदारियां भी आपके ऊपर बढेंगी परन्तु आप अपनी चतुराई से बेहतरीन प्रदर्शन कर पायेंगे अपने कार्यक्षेत्र में |
  11. कुम्भ राशि  - कुम्भ राशी वालो को अब भाग्य का साथ मिलेगा, आपको अब अपने कुलदेवी की आराधना करनी चाहिए जिससे आपके जीवन में बहुत ही सकारात्मक बदलाव होने लगेंगे|
  12. मीन राशि  - मीन राशी वालो को अब अपनी मेहनत का फल मिलेगा, अगर आपने कोई निवेश कर रखा है तो आपको अब फल प्राप्त हो सकता है, जीवन के कुछ नए रहस्य आपके सामने खुलेंगे, आपको बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा |

नोट: इस बात का ध्यान रखे की अगर आपके कुंडली में शुक्र शुभ है तो आपके जीवन में प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा 


Planets Transit in september 2021, Rashi Parivartan september 2021, किन ग्रहों में बदलाव होगा September 2021 में, क्या असर होगा 12 राशी वालो पर, जानिए राशिफल |

3. 15 सितम्बर 2021, बुधवार को गुरु ग्रह, मकर राशि में प्रवेश करेंगे |

15 september,  2021, बुधवार को गुरु सुबह लगभग 4:21  मिनट पे मकर राशि में गोचर करेंगे जो की गुरु की नीच राशि है, यहाँ पहले से ही शनि विराजमान है अतः शनि और गुरु की युति भी होगी जिसके कारण बहुत बड़े हलचल बाजार में देखने को मिल सकता है |

आइये जानते हिं 12 राशी वालो पर क्या असर होगा गुरु के मकर राशी में गोचर का : -

  1. मेष राशिफल  - अगर आपकी मेष राशी है तो आपको तैयार हो जाना है अनावश्यक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए| आपको ये भी ध्यान रखना होगा की आपके सम्बन्ध उच्च अधिकारियो से बिगड़ ना जाए |
  2. वृषभ राशिफल  - अगर आप वृषभ राशी के है तो आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करना पड़ेगी अपने सपनो को पूरा करने के लिए | पिता के स्वास्थ्य की चिंता भी आपको परेशां कर सकती है |
  3. मिथुन राशिफल  - अगर आप मिथुन राशी के है तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे अन्यथा परेशां होना पड़ सकता है | किसी भी वाद विवाद से अपने को बचा के रखे अन्यथा संकट में फंस सकते हैं |
  4. कर्क राशिफल  - अगर आप कर्क राशी के हैं तो अब आप किसी पे भी अँधा विश्वास ना करे अन्यथा धोखा मिल सकता है| जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके परेशां रहना पड़ सकता है या फिर उनसे मन मुटाव हो सकता है |
  5. सिंह राशिफल  - सिंह राशी वाले लोगो को अब कोई निवेश करने से बचना चाहिए अन्यथा पैसा फंस सकता है | आपके अन्दर अनावश्यक भावनाए पैदा होंगी जिसके कारण आप परेशां हो सकते हैं |
  6. कन्या राशिफल  - कन्या राशी के लोग अगर शेयर मार्किट या सट्टा बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अब सावधान रहना होगा अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है | प्रेमी से मन मुटाव हो सकता है, विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन केन्द्रित करने में परेशानी हो सकती है |
  7. तुला राशिफल  - तुला राशी वालो को कहीं यात्रा पे जाना पड़ सकता है, घर में तनाव बढ़ सकता है, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है, भूमि और वाहन में धन खर्च हो सकता है |
  8. वृश्चिक राशिफल  - वृश्चिक राशि वालो को अपनी मेहनत का अपेक्षित फल प्राप्त नहीं होगा जिसके कारण मन उदासीन हो सकता है | परिवार में भी मन मुटाव बढ़ सकता है |
  9. धनु राशिफल  - धनु राशी वालो का खर्चा एक दम से बढ़ सकता है जिसके कारण आप परेशां हो सकते हैं | अपने बोली के कारण आप किसी वाद विवाद में भी फंस सकते हैं अतः जितना हो सके कम बोले और बहुत सोच समझ के बोले |
  10. मकर राशिफल  - अगर आप मकर राशि वाले हैं तो आपका मन बहुत विचलित रहेगा, अब आप कोई भी निर्णय जल्दी में ना ले अन्यथा आपको समस्या आ सकती है | आपके अन्दर गुस्सा भी बढ़ सकता है अतः ध्यान रखे |
  11. कुम्भ राशिफल  - कुम्भ राशि वाले भूमि में निवेश कर सकते हैं परन्तु आपको अभी नहीं करना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है | धर्म के कार्यो में भी आपका पैसा बहुत लग सकता है अब | 
  12. मीन राशिफल  - मीन राशी वालो को गलत संगत  से परेशानी हो सकती है | किसी ना किसी बाधा के कारण आप अपेक्षित आय करने में सक्षम नहीं हो पायेंगे जिससे उदासीन रह सकते हैं | अनावश्यक काम का दबाव भी आपको परेशां कर सकता है | 

आइये जानते हैं गुरु के खराब प्रभाव को दूर करने के लिए कुछ उपाय :

  • किसी मंदिर में नियमित रूप से केले का दान करे या फिर गुड और चना मिला के प्रसाद में बांटे विशेषकर गुरुवार को |
  • सक्षम हो तो गुरु शांति पूजा करवा सकते हैं संपर्क करके |
  • अपने मार्गदर्शक का आशीर्वाद नियमित रूप से लीजिये |
  • केले के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाए |
Planets Transit in september 2021, Rashi Parivartan september 2021, किन ग्रहों में बदलाव होगा September 2021 में, क्या असर होगा 12 राशी वालो पर, जानिए राशिफल |

4. 17 सितम्बर 2021, शुक्रवार को सूर्य कन्या राशी में गोचर करेंगे |

चौथा गोचर 17 september 2021 शुक्रवार को होगा लगभग सुबह 01:02 बजे, इस दिन सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे जो की सूर्य की सम राशि है अर्थात ना तो ख़राब है ना ही अच्छा परन्तु इसके असर हमे 12 राशियों पर देखने को मिलेंगे |

आइये जानते हिं 12 राशी वालो पर क्या असर होगा सूर्य के कन्या राशी में गोचर का : -

  1. मेष राशि  - मेष राशी वाले अगर मार्केटिंग का काम करते हैं तो आप अच्छा पैसा बना सकते हैं अब | रुका धन भी आपको प्राप्त हो सकता है |
  2. वृषभ राशि  - वृषभ राशी वालो को अपने संतान के साथ शांति से बात करना होगी साथ ही अपने प्रेमी से भी व्यवहार करने में संयम बरते अन्यथा वाद विवाद में फंस सकते हैं |
  3. मिथुन राशि  - मिथुन राशी वालो का खर्चा यात्रा में अधिक हो सकता है | अब आपको काम काज को बढाने के लिए संपर्क बढ़ाना चाहिए क्यूंकि इसके योग मजबूत होंगे |
  4. कर्क राशि  - कर्क राशी के लोगो को परिवार में वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण मन अशांत रह सकता है | परन्तु आपके पराक्रम में बहुत वृद्धि होगी जिसके कारण आप नए कार्यो को करने का जोखिम भी उठाने से नहीं चुकेंगे |
  5. सिंह राशि  - सिंह राशी वाले अगर मार्केटिंग के क्षेत्र में है तो अब बेहतरीन प्रदर्शन कर पायेंगे | आपके बोलने की कला के कारण आपको समाज में और कार्य क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है |
  6. कन्या  राशि : आपके दिमाग में जीवन को बेहतर करने के लिए नई नीतियाँ बनने लगेंगी, आप नई जिम्मेदारियों को सँभालने लगेंगे |
  7. तुला राशि  - तुला राशी के लोग अब यात्रा में खर्चा कर सकते हैं, अचानक से कहीं जाने का प्रोग्राम बन सकता है | पिताजी की सेहत को लेके परेशां हो सकते हैं, उनके इलाज में धन खर्च हो सकता है |
  8. वृश्चिक राशि  - आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है और साथ ही आपको आय के स्त्रोत बढाने के मौके भी मिल सकते हैं | आप जितना काम करेंगे उतना आप धन अब कम पायेंगे, व्यस्तता बढ़ने के कारण अब आप परिवार में कम समय दे पाएंगे |
  9. धनु राशि  - धनु राशी वाले लोगो के ऊपर जवाबदारियाँ बढेंगी साथ ही मान सम्मान भी बढेगा, अपने काम के लिए आपको जाना जायेगा , उच्च अधिकारियो से आपके सम्बन्ध बन सकते हैं |
  10. मकर राशि  - अगर आप मकर राशि के हैं तो अब आप धर्म के कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं, आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है या फिर पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं |
  11. कुम्भ राशि  - कुम्भ राशी वालो को स्वास्थ्य को लेके सावधानी बरतना चाहिए, ह्रदय से सम्बंधित परेशानी हो सकती है | अगर आप किसी शोध कार्य में लगे हैं तो आपको सफलता मिलेगी |
  12. मीन राशि  - अगर आपकी राशि मीन है तो आपको अब अपने जीवन साथी से व्यवहार में सावधानी बरतना होगी, अगर साझेदारी में कोई काम करते हैं तो भी संयमित व्यवहार करे अन्यथा गलतफहमियो के कारण सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं |
Planets Transit in september 2021, Rashi Parivartan september 2021, किन ग्रहों में बदलाव होगा September 2021 में, क्या असर होगा 12 राशी वालो पर, जानिए राशिफल |

5. 22 सितम्बर, बुध तुला राशी में गोचर करेंगे |

22 september,2021 बुधवार को बुध कन्या राशी से निकल के तुला राशी में गोचर करेंगे सुबह लगभग 7:47 बजे जो की बुध की मित्र राशी है अतः इसका बहुत अच्छा असर हमे बाजार में और लोगो के जीवन में देखने को मिलेगा |

  1. मेष राशि  - मेष राशी वाले अगर विवाह करना चाहते हैं तो उसके योग अच्छे बनेंगे, अगर आप कोई व्यावार शुरू करने का सोच रहे हैं तो अब आप कर पायेंगे, आपको अपने दोस्तों का भी सहयोग प्राप्त होगा |
  2. वृषभ राशि  - वृषभ राशी वालो के अन्दर इच्छाएं बढ़ जायेंगी और आप अपनी मेहनत और निति से अपने कार्यो को भी बखूबी पूरा कर पायेंगे जिससे आपका मनोबल बढेगा, प्रसन्नता बढ़ेगी |
  3. मिथुन राशि  - मिथुन राशी वालो को अकस्मात् मौके मिलेंगे लाभ कमाने के, प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी, अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इजहार करने की हिम्मत कर पायेंगे |विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा |
  4. कर्क राशि  - कर्क राशी के लोगो को परिवार के साथ कहीं घुमने के योग बनेंगे, आप मनोरंजन में खूब समय बिता सकते हैं |
  5. सिंह राशि  - सिंह राशी वाले लोग अब अपने कार्यो और सपनो को पूरा करने के लिए बेहतरीन कूटनीति बना पायेंगे और इसमें परिवार के लोगो का साथ भी आपको मिलेगा |
  6. कन्या राशी - आप अगर मार्केटिंग के शेत्र में है तो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे , अपनी बोलने की कला का प्रयोग करके आप अपने कार्यो को पूरा कर पायेंगे |
  7. तुला राशि  - तुला राशी के लोग अपनी रचनात्मकता और नीतियों के कारण अपने जीवन को बेहतर दिशा दे पायेंगे, आपके संपर्क बढ़ेंगे जिससे आपके काम काज  पर भी बढ़िया असर पड़ेगा, अपने आपको तैयार करे जिससे आप अपने समय का पूरा स्तेमाल कर सके |
  8. वृश्चिक राशि  - वृश्चिक राशि वाले मनोरंजन पर बहुत पैसा खर्चा कर सकते हैं, दोस्तों के साथ, अपने प्रेमी के साथ भी खूब धन खर्चा कर सकते हैं अतः अपनी भावनाओं पर काबू रखे |
  9. धनु राशि  - धनु राशी वाले लोगो को अपने दोस्तों, प्रेमी की सहायता से अपनी इछाओ को पूरा करने के योग बनेंगे | आय बढाने के लिए अब आपको व्यस्त रहना होगा जिससे घरवालो के साथ कम समय गुजार पायेंगे |
  10. मकर राशि  - अगर आप मकर राशि के हैं तो अब आपको जीवन में कुछ विशेष लोगो के कारण विशेष फायदा हो सकता है, अगर आप ग्लेमर जगत से जुड़े हैं तो आपको अब बहुत व्यस्त रहना पड़ेगा क्यूंकि आपके काम और जिम्मेदारियां बहुत बढ़ जायेंगी |
  11. कुम्भ राशि  - कुम्भ राशी वालो को भाग्य का साथ मिलेगा परन्तु आपको ये भी ध्यान रखना होगा की गलत सांगत के कारण आप किसी गलत राह पे ना चल पड़े अन्यथा धन हानि भी बहुत हो सकती है |
  12. मीन राशि  - अगर आपकी राशि मीन है तो आपके अन्दर कामुकता बढ़ सकती है जिसके कारण आप बहुत परेशां भी हो सकते हैं और अगर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रखा तो अवेध सम्बन्ध भी बना सकते हैं अतः ध्यान रखे | आपके जीवन में बहुत कुछ अचानक से घट सकता है जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा |

तो हमने देखा की सितम्बर 2021 में कौन से 5 ग्रह अपनी राशी परिवर्तन करेंगे और उनका क्या असर होगा 12 राशी वालो के जीवन में |

अगर आप अपनी कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की आपके जीवन में क्या मुख्य परिवर्तन हो सकता है , क्या करे सफलता के लिए , कौन सा रत्न आपका भाग्य जगा सकता है, कौन सी पूजा आपके लिए शुभ रहेगी, कैसा होगा वैवाहिक जीवन तो आप ज्योतिष से संपर्क आकर सकते हैं |

Planets Transit in september 2021, Rashi Parivartan september 2021, किन ग्रहों में बदलाव होगा September 2021 में, क्या असर होगा 12 राशी वालो पर, जानिए राशिफल |

Comments

Popular posts from this blog

om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw

om kleem krishnaya namah benefits in hindi, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र के लाभ और अर्थ, ॐ क्लीं नमः का जाप कैसे करे, क्लीं बीज का रहस्य वशीकरण मंत्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः का रहस्य.  क्लीं बीज मंत्र काली देवी से संबंधित है और बहुत शक्तिशाली है। इस मंत्र के जाप से एक दिव्य आभा और आकर्षण शक्ति विकसित होती है जो दैवीय ऊर्जाओं के साथ-साथ भौतिक सुखों को आकर्षित करने में मदद करती है।  श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और महान व्यक्तित्व, प्रेम, ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक हैं। om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक अद्भुत मंत्र है जो जप करने वाले को सब कुछ प्रदान करने में सक्षम है और इसलिए भक्तों द्वारा दशकों से इसका उपयोग किया जाता रहा है। यह मंत्र देवी दुर्गा के साथ-साथ कृष्ण की भी शक्ति रखता है और इसलिए यह उन सभी के लिए एक दिव्य मंत्र है जो जीवन में जल्द ही सफलता चाहते हैं। "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" एक शक्तिशाली मंत्र है जो आंतरिक आध्यात्मिक ऊर्जा का आह्वान करता है जिसका लगातार जप किया जाता है इसलिए जो लोग आध्यात्मिक विकास चाहते हैं उनके लिए

Suar Ke Daant Ke Totke

Jyotish Me Suar Ke Daant Ka Prayog , pig teeth locket benefits, Kaise banate hai suar ke daant ka tabij, क्या सूअर के दांत का प्रयोग अंधविश्वास है. सूअर को साधारणतः हीन दृष्टि से देखा जाता है परन्तु यही सूअर पूजनीय भी है क्यूंकि भगवान् विष्णु ने वराह रूप में सूअर के रूप में अवतार लिया था और धरती को पाताल लोक से निकाला था. और वैसे भी किसी जीव से घृणा करना इश्वर का अपमान है , हर कृति इस विश्व में भगवान् की रचना है. Suar Ke Daant Ke Totke सूअर दांत के प्रयोग के बारे में आगे बताने से पहले कुछ महत्त्वपूर्ण बाते जानना चाहिए : इस प्रयोग में सिर्फ जंगली सूअर के दांत का प्रयोग होता है. किसी सूअर को जबरदस्त मार के प्रयोग में लाया गया दांत काम नहीं आता है अतः किसी भी प्रकार के हिंसा से बचे और दुसरो को भी सचेत करे. वैदिक ज्योतिष में सूअर के दांत के प्रयोग के बारे में उल्लेख नहीं मिलता है. इसका सूअर के दांत के प्रयोग को महुरत देख के ही करना चाहिए. कई लोगो का मनना है की सुकर दन्त का प्रयोग अंधविश्वास है परन्तु प्रयोग करके इसे जांचा जा सकता है , ऐसे अनेको लोग है जो अपने बच्चो

84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi

उज्जैन मंदिरों का शहर है इसिलिये अध्यात्मिक और धार्मिक महत्त्व रखता है विश्व मे. इस महाकाल की नगरी मे ८४ महादेवो के मंदिर भी मौजूद है और विशेष समय जैसे पंचक्रोशी और श्रवण महीने मे भक्तगण इन मंदिरों मे पूजा अर्चना करते हैं अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए. इस लेख मे उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों की जानकारी दी जा रही है जो निश्चित ही भक्तो और जिज्ञासुओं के लिए महत्त्व रखती है.  84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi आइये जानते हैं उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों के नाम हिंदी मे : श्री अगस्तेश्वर महादेव मंदिर - संतोषी माता मंदिर के प्रांगण मे. श्री गुहेश्वर महादेव मंदिर- राम घाट मे धर्मराज जी के मंदिर मे के पास. श्री ढून्देश्वर महादेव - राम घाट मे. श्री अनादी कल्पेश्वर महादेव- जूना महाकाल मंदिर के पास श्री दम्रुकेश्वर महादेव -राम सीढ़ियों के पास , रामघाट पे श्री स्वर्ण ज्वालेश्वर मंदिर -धुंधेश्वर महादेव के ऊपर, रामघाट पर. श्री त्रिविश्तेश्वर महादेव - महाकाल सभा मंडप के पास. श्री कपालेश्वर महादेव बड़े पुल के घाटी पर. श्री स्वर्न्द्वार्पलेश्वर मंदिर- गढ़ापुलिया