सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Saptahik rashifal 10 January Se 16 january 2021 in hindi

साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 10 जनवरी 2021, रविवार से 16 जनवरी 2021, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

ज्योतिषी ओम प्रकाश (jyotishsansar.com) की साप्ताहिक भविष्यवाणियों में आपका स्वागत है। यहाँ ब्लॉग पाठक और ज्योतिष प्रेमीयों को वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी देगा । जानिए आने वाले सप्ताह की राशीफ़ल | 

alla bout Saptahik rashifal  10 January Se 16 january 2021 in hindi as per vedic astrology
Saptahik rashifal  10 January Se 16 january 2021 in hindi


आइये सबसे पहले जानते है आने वाले सप्ताह के कुछ महत्त्वपूर्ण महुरत :

  • 10 जनवरी, रविवार को प्रदोष व्रत रहेगा |
  • अमावस्या की रात्री 12 जनवरी, मंगलवार को रहेगी |
  • सूर्य, मकर राशी में प्रवेश करेंगे 14 जनवरी, गुरुवार को तो इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मानेगा |
  • पंचक 15 जनवरी, शुक्रवार को 6:25 शाम से शुरू होगा और 20 जनवरी को 1:19 दिन तक रहेगा |
  • विनायक चतुर्थी व्रत जो लोग रखते हैं वो 16 जनवरी , शनिवार को रख सकते हैं |


आइये जानते हैं सर्वार्थ सिद्धि योग कब है :

इस सप्ताह कोई सर्वार्थ सिद्धि के योग नहीं मिलेगा 

आइए जानते हैं राशिफल आने वाले सप्ताह का 10 जनवरी, रविवार से 16 january 2021 शनिवार तक ::

Watch video here:

मेष राशिफल / भविष्यवाणियाँ (10 जनवरी से 16 january 2021 तक  ):

इस हफ्ते मेष राशि वाले लोगो के अन्दर कार्यो को करने की शक्ति बढ़ेगी और साथ ही अहंकार भी बढेगा| आपको भूमि और वाहन लाभ के योग बहुत अच्छे बनते हैं | 

जो लोग नौकरी में हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा, इम्मंदारी से कड़ी मेहनत करने पर आपको लाभ मिलेगा | 

लव लाइफ सामान्य रहेगा, कोई विशेष बदलाव नहीं होंगे |

अगर आप शादी शुदा है तो अचानक से कोई बड़ा लाभ आपको हो सकता है अपने ससुराल पक्ष के सहयोग से |

जीवन साथी का भाग्य भी आपके लिए शुभ होगा और उनके सहयोग से आपके रुके कार्य पूरे हो सकते हैं |

व्यापारी वर्ग भी अपना काम बढ़ा पायेंगे पर कुछ ना कुछ चुनौतियाँ आती रहेंगी |

अचानक से स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है अतः ध्यान रखें, ख़राब खाने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है अतः ध्यान रखें |

वृषभ रशिफल / भविष्यवाणियां (10 जनवरी से 16 january 2021 तक) ::

वृषभ राशि के लोगो के जीवन में अचानक से बदलाव का सिलसिला बना रहेगा | आपके व्यक्तित्त्व में अचानक से बदलाव भी नजर आयेंगे | आप अपने काम को करने के नए रचनात्मक तरीके ढूंढेंगे | 

जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके परेशानी बढ़ सकती है |

लव लाइफ में किसी ख़ास का प्रवेश आपको सुकून दे सकता है |

किसी के सहयोग से काम काज बढ़ने के योग अच्छे बनते हैं |

भूमि में निवेश करने के योग बनते हैं |

साथ ही अध्ययन और शोध करने में आप ज्यादा खर्चा कर सकते हैं |

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इसीलिए कोई चिंता की बात नहीं है |

मिथुन राशि / भविष्यफल (10 जनवरी से 16 january 2021 तक) ::

मिथुन राशि वाले लोग इस सप्ताह किसी भी विषय के तह तक जाने का प्रयास करेंगे और इस में अपना समय भी बर्बाद कर सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है | जीवन साथी और दोस्तों का सहयोग आपको प्राप्त होगा जिससे आपके कार्य पूरे होंगे | शत्रु परास्त होंगे जिससे मन प्रसन्न होगा | 

लव लाइफ में अगर कोई है तो उनके साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत होगा और यदि आप किसी की तलाश में है तो आपको वो भी मिल सकता है |

मिथुन राशी के लोग अगर सट्टा बाजार में काम करते हैं तो इस हफ्ते किसी के सहयोग से बहुत अच्छा लाभ कमा सकते हैं |

मनोरंजन में आपका धन खर्च हो सकता है |

जिम्मेदारियां बढेंगी व्यापारी और नौकरी वालो के ऊपर परन्तु तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे |

यात्राओं से लाभ के योग भी बनते हैं |

कर्क राशिफल / भविष्यवाणियाँ (10 जनवरी से 16 january 2021 तक)::

कर्क रशि के जातकों में किसी विषय को लेके उलझन बनी रह सकती है, बेचैनी के कारण निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है | अगर आप सट्टा बाजार से जुड़ा कार्य करते हैं तो लाभ और हानि दोनों के योग प्रबल बनते हैं | 

रुका धन प्राप्त होने के योग भी अच्छे बनते हैं, अगर कोई कार्य लम्बे समय से रुका हुआ है तो अब पूरा हो सकता है | 

नए रिश्ते बन सकते हैं परन्तु गलत फहमियो के कारण टूट भी सकते हैं अतः आपको व्यवहार करने में पूरा सावधान रहना होगा | 

बदन दर्द के कारण परेशां हो सकते हैं | 

भूमि और जोखिम भरे कार्यो से आय बढ़ने के योग भी अच्छे बनते हैं |

सिंह राशिफल / भविष्यवाणियाँ (10 जनवरी से 16 january 2021 तक) ::

सिंह राशि के लोग इस सप्ताह अपने ज्ञान का उपयोग करके नाम और यश की प्राप्ति कर पायेंगे | काम काज बढ़ने से व्यस्तता भी बढ़ेगी | विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा | 

लव लाइफ में आप अपने प्रेमी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे और अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें इजहार भी कर सकते हैं | 

दोस्तों और जीवन साथी के सहयोग से भी काम बढेगा |

भाग्य साथ देगा जिससे रुके कार्य पूरे कर पायेंगे |

अचानक से कोई बड़ा सौदा आपको लाभ देगा जिससे मन में उत्साह बढेगा |

माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता बढ़ सकती है और उसमे धन खर्च भी हो सकता है |

कन्या राशिफल / भविष्यफल (10 जनवरी से 16 january 2021 तक) ::

कन्या राशि के लोग अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करके अपने नौकरी और व्यापार में बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगे जिससे लाभ भी बढेगा और नाम-यश की प्राप्ति भी खूब होगी | 

जीवन साथी, दोस्तों के साथ गलत फहमियो के कारण समबन्ध ख़राब हो सकते हैं अतः आपको ध्यान रखना होगा |

बहुत मेहनत करने पर भी किसी ना किसी प्रकार का डर आपको सता सकता है जिसके कारण मन बेचैन रहेगा | 

अगर किसी बिमारी से लम्बे समय से परेशां है तो उसमे राहत मिलेगी |

धार्मिक कार्यो से आपको शांति मिलेगी |

तुला राशि / भविष्यफल (10 जनवरी से 16 january 2021 तक) ::

तुला राशि के लोगो को इस सप्ताह अपने ससुराल पक्ष से व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा व्यवहार बिगड़ सकता है |  नजर दोष के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं | 

भाई बहनो के सहयोग से आपके रुके कार्य पूरे होने के योग अच्छे बनते हैं |

जीवन साथी में अहंकार बढ़ सकता है जिसके कारण उनसे आपकी तकरार हो सकती है | 

अगर आप किसी विषय को लेके काफी समय से शोध कर रहे हैं तो इस सप्ताह आप किसी नतीजे पे पंहुच जायेंगे और निर्णय ले पायेंगे |

शत्रु और आप से जलने वाले लोग आपके काम में इस सप्ताह काफी बाधाएं उत्पन्न करेंगे परन्तु अपने पराक्रम से आप सब का सामना आसानी से कर पायेंगे |

वृश्चिक राशिफल भविष्यवाणियाँ (10 जनवरी से 16 january 2021 तक) ::

वृश्चिक राशि के लोगो के काम इस सप्ताह नजर दोष के कारण बिगड़ सकते हैं अतः जितना हो सके अपने कार्यो की गोपनीयता बना के रखे तो अच्छा रहेगा | 

अनावश्यक डर और चिंता के कारण आपको निर्णय लेने में बहुत परेशानी आ सकती है |

लव लाइफ की बात करें तो इस सप्ताह अपने प्रेमी के साथ आपका मन मुटाव बढ़ सकता है परन्तु कोई नया साथी भी प्रवेश कर सकते है |

स्वास्थ्य को लेके कोई चिंता की बात नहीं है |

धनु राशि / भविष्यफल (10 जनवरी से 16 january 2021 तक) ::

धनु राशि के लोगो में रचनात्मकता बढ़ेगी, आकर्षण शक्ति बढ़ेगी परन्तु अपनी मेहनत का पूरा लाभ आपको मिलने में परेशानी आ सकती है जिसके कारण आप परेशां रह सकते हैं |

अचानक और अनावश्यक यात्राओं के कारण घर और परिवार के सुख में कमी होने के योग बनते हैं |

पाचन सम्बन्धी परेशानी से आप ग्रस्त हो सकते हैं अतः खाने में पूरी सावधानी बरते |

अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनके साथ अच्छा समय आप व्यतीत कर सकते हैं |

शत्रु आपसे परास्त होंगे|

रुका धन प्राप्त होने के योग भी अच्छे बनते हैं |

मकर राशिफल / भविष्यफल (10 जनवरी से 16 january 2021 तक) ::

मकर राशि के लोगो में सेवा का भाव बढ़ सकता है जिससे समाज सेवा से जो लोग जुड़े हैं वे लोग और ज्यादा व्यस्त हो जायेंगे | नौकरी वाले लोग भी अपने बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिम्मेदारियां भी बढेंगी | 

परन्तु मन के अनुसार वातावरण ना मिलने से क्रोध भी आपके अन्दर बढेगा | 

भूमि में निवेश करने के योग भी बनते हैं आपके |

लव लाइफ में भी आपके कोई आ सकता है जिसके कारण मन प्रसन्न होगा| 

धर्म और सेवा के कार्यो को लेके यात्राओं पर जाना पड़ सकता है |

कुंभ राशि / भविष्यफल (10 जनवरी से 16 january 2021 तक) ::

कुम्भ राशि के लोग इस सप्ताह भूमि और वाहन में निवेश कर सकते हैं | अगर आप प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई कार्य करते हैं तो इस सप्ताह अचानक से कोई बड़ा सौदा आपको बड़ा लाभ दे सकता है |

भाई और बहनों के सहयोग से भी बहुत से काम बन सकते हैं |

इस सप्ताह आप अपने कार्यो की गोपनीयता बना के रखें तो अच्छा रहेगा अन्यथा नजर दोष से आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं |

काम काज को लेके अगर आप यात्रा करें तो भी इस सप्ताह लाभ मिलने के असार अच्छे बनते हैं |

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे काम करने का उत्साह बढेगा |

जीवन साथी और दोस्तों का साथ भी आपको मिलेगा अपने कार्यो को पूरा करने के लिए |

लव लाइफ सामान्य रहेगा |

मीन राशि / भविष्यफल (10 जनवरी से 16 january 2021 तक):

मीन राशी वालो को इस सप्ताह सही निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है और ये भी हो सकता है की जल्दी में लिया गया निर्णय हानि कर दे | 

अगर आप मार्केटिंग से सम्बंधित कोई कार्य करते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा आप अपनी भाषा का प्रयोग करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं |

अगर आप टूर एंड ट्रेवल से जुड़ा कार्य करते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्तता भरा रह सकता है |

आपके काम में अड़चने तो इस सप्ताह बहुत आएँगी परन्तु आखरी में आपका काम सफल होगा इसीलिए सब्र रखियेगा|


यदि आप अपनी कुंडली पर चर्चा करने के लिए ज्योतिषी से परामर्श करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है, कुंडली में अच्छे और बुरे ग्रहों के बारे में जानें, जानें भाग्यशाली रत्नों के बारे में, सर्वश्रेष्ठ प्रार्थनाओं के बारे में। आने वाला समय कैसा होगा और किन सावधानियों से जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद मिलेगी। करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य के मुद्दों से सम्बंधित समस्याओं के सर्वोत्तम समाधान के लिए परामर्श ले ज्योतिष से ।

जानिए रोज का पंचांग 

साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 10 जनवरी रविवार से 16 january 2021 शनिवार, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, weekly prediction from 10 to 16 january 2021, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

टिप्पणियाँ

Follow on Facebook For Regular Updates

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Tantroktam Devi suktam Ke Fayde aur lyrics

तन्त्रोक्तं देवीसूक्तम्‌ ॥ Tantroktam Devi Suktam ,  Meaning of Tantroktam Devi Suktam Lyrics in Hindi. देवी सूक्त का पाठ रोज करने से मिलती है महाशक्ति की कृपा | माँ दुर्गा जो की आदि शक्ति हैं और हर प्रकार की मनोकामना पूरी करने में सक्षम हैं | देवी सूक्तं के पाठ से माता को प्रसन्न किया जा सकता है | इसमें हम प्रार्थना करते हैं की विश्व की हर वास्तु में जगदम्बा आप ही हैं इसीलिए आपको बारम्बार प्रणाम है| नवरात्री में विशेष रूप से इसका पाठ जरुर करना चाहिए | Tantroktam Devi suktam  Ke Fayde aur lyrics आइये जानते हैं क्या फायदे होते हैं दुर्गा शप्तशती तंत्रोक्त देवी सूक्तं के पाठ से : इसके पाठ से भय का नाश होता है | जीवन में स्वास्थ्य  और सम्पन्नता आती है | बुरी शक्तियों से माँ रक्षा करती हैं, काले जादू का नाश होता है | कमजोर को शक्ति प्राप्त होती है | जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उनके आय के स्त्रोत खुलते हैं | जो लोग शांति की तलाश में हैं उन्हें माता की कृपा से शांति मिलती है | जो ज्ञान मार्गी है उन्हें सत्य के दर्शन होते हैं | जो बुद्धि चाहते हैं उन्हें मिलता है | भगवती की क

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण | ये मंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है, किसी भी प्रकार के ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, भगवान् शिव की कृपा को आकर्षित करने का बहुत ही सशक्त और सरल माध्यम है | अगर आपके ऊपर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा बहुत लाभदायक है |  Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde Read in english about Benefits Of RINMUKTESHWAR MANTRA हर महीने जब लेनदार पैसे मांगने आते हैं तो अच्छा नहीं लगता है , स्थिति तब और ख़राब होती है जब की देने के लिए धन नहीं होता है | कर्जा सिर्फ उस व्यक्ति को ही परेशां नहीं करता है जिसने लिया है अपितु पुरे परिवार को शर्मनाक स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर करता है अतः जितना जल्दी हो सके कर्जे से बाहर आने की कोशिश करना चाहिए |  आज के इस युग में हर व्यक्ति दिखावटी जीवन जीना चाहता है और इसी कारण एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है | सुख सुविधाओं को एकत्र करने की चाह