साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 03 जनवरी 2021, रविवार से 9 जनवरी 2021, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।
ज्योतिषी ओम प्रकाश (jyotishsansar.com) की साप्ताहिक भविष्यवाणियों में आपका स्वागत है। यहाँ ब्लॉग पाठक और ज्योतिष प्रेमीयों को वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी देगा । जानिए आने वाले सप्ताह की राशीफ़ल |
Saptahik rashifal 03 Janwari Se 09 january 2021 |
आइये सबसे पहले जानते है आने वाले सप्ताह के कुछ महत्त्वपूर्ण महुरत :
- इस सप्ताह रुक्मणि अष्टमी 6 जनवरी, बुधवार को मानेगी |
- सफला एकादशी 9 जनवरी, शनिवार को है |
आइये जानते हैं सर्वार्थ सिद्धि योग कब है :
इस सप्ताह 1 सर्वार्थ सिद्धि के योग हमे मिलेगा -6 जनवरी, बुधवार को सूर्योदय से शाम 4:22 तक सर्वार्थ सिद्धि का योग रहेगा |
आइए जानते हैं राशिफल आने वाले सप्ताह का 03 जनवरी से 09 january 2021 शनिवार तक ::
मेष राशिफल / भविष्यवाणियाँ (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार ):
इस हफ्ते मेष राशि वाले लोगो के अन्दर पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी और अपने साहस के कारण आप काम काज को बढाने के लिए नए जोखिम भी ले सकते हैं |
मेष राशि के लोग अपनी वाणी का भी बेहतरीन स्तेमाल कर सकते हैं आने वाले सप्ताह में और साथ ही आपको अचानक से कहीं से कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है |
लव लाइफ की बात करें तो आपके जीवन में कोई अच्छा साथी प्रवेश कर सकता है जो आपको भावनात्मक रूप से भी काफी साथ देगा |
अपने जीवन साथी के साथ भी काफी रोमांटिक पल आप बिता पायेंगे |
अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो कुछ चुनौतियों के साथ आप आगे बढ़ पायेंगे |
नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा |
आप तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं इस सप्ताह |
स्वास्थ्य की बात करें तो गुप्तांगो में कमजोरी मह्सूस हो सकती है अतः ध्यान रखें |
वृषभ रशिफल / भविष्यवाणियां (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार) ::
वृषभ राशि के लोगो में व्यक्तिगत जीवन को लेके कुछ उलझाने बनी रह सकती है परन्तु अपने पराक्रम से आप आगे बढ़ते जायेंगे | हर चुनौती का सामना आप आराम से कर पायेंगे और अपने सोचे कार्यो को पूरा भी कर पायेंगे |
वृषभ राशि के लोग भौतिक सुख सुविधाओ को बढाने में, मनोरंजन में,पार्टी आदि में भी इस सप्ताह ज्यादा खर्च कर सकते हैं |
लव लाइफ की बात करें तो सामान्य रहेगा, कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा | आप अपने काम काज को बढाने में जायदा व्यस्त रहेंगे जिससे इस तरफ आपका ध्यान कम रहेगा जिससे जिनके जीवन में कोई साथी है उनसे थोड़ी दुरी बन सकती है |
अगर आप व्यापार से जुड़े है तो इस हफ्ते आप काफी व्यस्त रह सकते हैं और नौकरी वालो पर भी जिम्मेदारी बढ़ सकती है |
अगर आप विद्यार्थी है तो आपके लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, आप मन लगाकर सीख सकते हैं|
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अगर किसी बीमारी से लम्बे समय से परेशां है तो इस हफ्ते उससे निकल पायेंगे |
मिथुन राशि / भविष्यफल (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार) ::
मिथुन राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने बुद्धि के प्रयोग से मान-सम्मान प्राप्त कर पायेंगे, नए रिश्ते बनेंगे, काफी खुशनुमा समय अपनों के साथ आप बिता पायेंगे |
मौज मस्ती के लिए आप यात्रा पर भी जा सकते हैं इस सप्ताह |
अगर आप व्यापारी है तो कुछ चुनौतियाँ आपके सामने आएँगी जिससे आप परेशां हो सकते हैं |
नौकरी वालो के लिए समय सामान्य रहेगा |
विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा, आप रचनात्मक तरीके से कुछ सीख सकते हैं |
लव लाइफ की बात करें तो मिथुन राशि वाला कोई अगर साथी की तलाश में है तो इस हफ्ते आपको मिल सकता है और अगर पहले से ही आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस सप्ताह काफी रोमांटिक समय आप उनके साथ बिता पायेंगे |
कर्क राशिफल / भविष्यवाणियाँ (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार)::
कर्क रशि के जातकों के रुके धन प्राप्त होने के योग बनते हैं, आप अपनी रचनात्मकता से अपने काम काज को बढ़ा पाएंगे | इस सप्ताह अगर आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखे तो अच्छा रहेगा, भावना में बहके कोई निर्णय मत लीजियेगा|
काम काज में आपको अचानक से कोई बड़ा लाभ होने वाला है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, आय बढ़ेगी |
विद्यार्थियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा अपने मन को एकाग्र करने में |
अपने शब्द जाल का प्रयोग आप इस सप्ताह बखूबी कर पायेंगे जिससे लोगो को आप अपनी और आकर्षित कर पायेंगे जिससे आप अपने व्यापर को बढ़ा पायेंगे |
नए दोस्त बन सकते हैं जिनमे आप व्यस्त रह सकते हैं |
लव लाइफ की बात करें तो अपने साथी के साथ आप रोमांटिक पल बिता सकते हैं |
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अतः कोई चिंता की बात नहीं है |
सिंह राशिफल / भविष्यवाणियाँ (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार) ::
सिंह राशि के लोग इस सप्ताह अपने जीवन को बैलेंस करने के बारे में निति बनाने में समय गुजार सकते हैं | इस सप्ताह आपको ख़ुशी के पल बिताने के लिए कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा |
परन्तु अपने ज्ञान का प्रदर्शन करके आप मान –सम्मान कमा सकते हैं जिससे आपकी व्यस्तता भी बढ़ेगी |
सिंह राशि वाले अगर शेयर मार्किट से जुड़े हैं तो उन्हें इस सप्ताह अच्छा लाभ हो सकता है |
अगर आप किसी व्यापार से जुड़े है तो आने वाले सप्ताह में काफी व्यस्त रहेंगे और व्यापार को लेके यात्रा भी कर सकते हैं |
नौकरी वालो के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ने के योग है जो की आपको पदोन्नति भी दे सकता है |
लव लाइफ की बात करें तो आप अपने प्रेमी के साथ quality समय व्यतीत कर सकते हैं |
स्वास्थ्य को लेके आपको सावधान रहना होगा, पेट से सम्बंधित परेशानी बढ़ सकती है |
कन्या राशिफल / भविष्यफल (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार) ::
कन्या राशि के लोग इस सप्ताह अपने पास मौजूद सारे सुख सुविधाओं का लाभ उठा पायेंगे, अपनों के साथ अच्छा समय व्यतित कर सकते हैं | मौज मस्ती के लिए घुमने का प्रोग्राम बना सकते हैं |
आपके लव लाइफ में इस सप्ताह कुछ चुनौतियाँ रहेंगी जिसके कारण आपको परेशां होना पड़ सकता है |
अगर आप व्यापारी है तो नए संबंधो के बनने से अपने व्यापार को बढ़ा पायेंगे |
नौकरी वालो के लिए भी समय सामान्य रहेगा |
अगर आप शेयर मार्किट का काम करते हैं तो सावधानी रखें, नुकसान हो सकता है |
अगर किसी बिमारी से आप ग्रस्त है तो उसमे आराम मिलेगा| ज्यादा गर्म तासीर की चीजों को खाने से बचे तो अच्छा रहेगा |
तुला राशि / भविष्यफल (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार) ::
तुला राशि के लोगो को अपने ससुराल पक्ष के साथ समय बिताने के योग बनते हैं | कहीं से कोई बड़ा लाभ आपको प्रसन्न कर सकता है | इस सप्ताह आप अपनों के साथ, अपने प्रेमी के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं |
अगर काम काज को लेके आप यात्रा करें तो इस सप्ताह आपको काफी लाभ हो सकता है |
लव लाइफ सामान्य रहेगा, अपने प्रेमी का भावनात्मक साथ आपको मिलेगा जो आपके लिए अच्छा रहेगा |
नौकरी वालो के लिए समय जिम्मेदारियों को बढाने वाला होगा |
अगर आप किसी स्वास्थ्य परेशानी से लम्बे समय से परेशां हो तो आपको राहत मिलेगी परन्तु खाने पीने में सावधानी बरते |
वृश्चिक राशिफल भविष्यवाणियाँ (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार) ::
वृश्चिक राशि के लोग अपनी नीतियों को लेके अपने आप में उलझे रह सकते हैं | जीवन में सुख सुविधा को बढाने में ज्यादा समय बिता सकते हैं | मनोरंजन के साधनों को एकत्रित करने में भी खर्चा ज्यादा कर सकते हैं |
अगर आप विवाह के लिए सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपको कोई मिल सकता है या आपकी बात पक्की हो सकती है |
आप पार्टनरशिप में कोई काम करने के बारे में सोच सकते हैं |
अपनी बोली का बेहतरीन स्तेमाल करके आप अपने व्यापार को इस सप्ताह बढ़ा पायेंगे | अगर आप शेयर मार्केट से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको बड़ा लाभ हो सकता है |
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परन्तु किसी प्रकार की एलर्जी से आप परेशां हो सकते हैं |
धनु राशि / भविष्यफल (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार) ::
धनु राशि के लोग नई नीतियाँ बना पायेगे और मान –सम्मान भी कमा पायेंगे | मनोरंजन के लिए आप इस सप्ताह यात्राओं पर जा सकते हैं | अकस्मात् खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे आप परेशां भी हो सकते हैं अतः अपने आपको तैयार रखें |
अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आप अपने बुद्धि का प्रयोग करके अच्छी कमाई कर सकते हैं |
आप अपने गुणों और शक्तियों का उपयोग इस सप्ताह पूरी तरह से कर सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं |
आपके प्रेम जीवन में भी किसी साथी के आने से आपको सुकून मिलेगा और अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो हो सकता है उन्हें आप अपनी मन की बात बता दे |
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आप और अधिक काम कर पायेंगे |
मकर राशिफल / भविष्यफल (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार) ::
मकर राशि के लोग धर्म के कार्यो से जुड़े रह के समय व्यतीत कर सकते हैं, तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, सेवा करने का भाव जागेगा जिससे दुसरो को सुख देने का भाव जागेगा|
आप इस सप्ताह अंतर्मुखी होंगे, अपनी भावनाओं को दबा के रखना पसंद करेंगे |
अपने परिवार की ख़ुशी के लिए उनकी मनोकामनाओ को पूरी करने के लिए अधिक खर्चा कर सकते हैं |
आकस्मिक रूप से भी आपका खर्चा इस सप्ताह बढ़ सकता है जिससे चिंता हो सकती है |
लव लाइफ की बात करें तो आपके जीवन में यदि कोई पहले से है तो उनके साथ से आपका कोई रुका कार्य हो सकता है |
अगर किसी बिमारी से परेशां है लम्बे समय से तो उससे राहत मिलेगी |
कुंभ राशि / भविष्यफल (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार) ::
कुम्भ राशि के लोगों में पराक्रम बढेगा परन्तु खर्चे बढ़ने से चिंता लगी रह सकती है | जीवन साथी के भाग्य से काम काज बढेगा जिससे व्यस्तता भी बढ़ेगी |
नौकरी वालो को जिम्मेदारी बढ़ने के योग बनते हैं जिससे उनकी पदोन्नति भी हो सकती है |
बड़े अधिकारियो का साथ आपको मिलेगा जिससे रुके कार्य पूरे होंगे |
लव लाइफ की बात करें तो आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं |
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा |
मीन राशि / भविष्यफल (03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार):
मीन राशी वालो का मन बैचैन रह सकता है परन्तु काम काज बहुत अच्छा बढ़ सकता है | अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण आपको मान –सम्मान मिलने के योग भी बहुत अच्छे बनते हैं साथ ही अपने कार्य क्षेत्र में आप अपना दबदबा भी बना सकते हैं |
लव लाइफ की बात करें तो मीन राशी वाले अगर किसी साथी की तलाश में है तो उन्हें इस सप्ताह मिल सकता है | जो विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे हैं उन्हें भी साथी मिल सकता है |
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जीवन जीने के लिए आप नए नए तरीके ढूँढेंगे और लोगो को भी आपका साथ पसंद आएगा |
यदि आप अपनी कुंडली पर चर्चा करने के लिए ज्योतिषी से परामर्श करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है, कुंडली में अच्छे और बुरे ग्रहों के बारे में जानें, जानें भाग्यशाली रत्नों के बारे में, सर्वश्रेष्ठ प्रार्थनाओं के बारे में। आने वाला समय कैसा होगा और किन सावधानियों से जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद मिलेगी। करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य के मुद्दों से सम्बंधित समस्याओं के सर्वोत्तम समाधान के लिए परामर्श ले ज्योतिष से ।
जानिए रोज का पंचांग
पढ़िए नए साल 2021 का राशिफल
साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 03 जनवरी रविवार से 09 january 2021 शनिवार, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, weekly prediction from 03 to 09 january 2021, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।